उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत दुर्घटना में किसान की मौत या दिव्यांगता की स्थिति में पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाती है. इटावा के जसवंतनगर क्षेत्र में दो किसान परिवारों को 5-5 लाख रुपये की मदद मिली. जिले में वित्तीय वर्ष 2025-26 में 508 किसानों की मृत्यु के मामलों में उनके परिवारों को 21.10 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दिए जाने की जानकारी सामने आई है.
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना की शुरुआत की गई है. योजना के तहत सहकारी ग्राम्य विकास बैंक से किसानों को मिलने वाले लोन की ब्याज दर 11 प्रतिशत से घटाकर छह प्रतिशत कर दी गई है. सरकार ने खेती और कृषि मशीनरी के लिए पांच लाख छोटे और सीमांत किसानों को लंबे समय के लिए कर्ज देने का लक्ष्य रखा है.
यूपी के किसानों के लिए मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत 6 लाख रुपये तक सस्ते कृषि लोन का रास्ता खुलेगा. पात्र किसानों के लिए प्रभावी ब्याज दर 6 प्रतिशत रहेगी और समय पर किस्त चुकाने वालों को ब्याज अनुदान का लाभ मिलेगा. योजना से पांच साल में 5 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है.
किसान तक और उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से किसान कारवां 2.0 का आगाज गोरखपुर से हो गया है.पहली किसान महासभा में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही शामिल हुए.काला नमक, गन्ने की खेती और कृषि तकनीक पर तीन पैनल में चर्चा हुई.10 प्रगतिशील किसानों को कृषि वीर के रूप में सम्मानित किया गया.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. छाता चीनी मिल में गन्ने के साथ मक्का और धान से भी एथेनॉल उत्पादन होगा. कैबिनेट ने लघु और सीमांत किसानों के लिए रियायती ब्याज पर दीर्घकालिक ऋण, स्मार्ट स्कूल और पूर्व अग्निवीरों के लिए 20% आरक्षण समेत कई फैसले किए.
उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए किसान कारवां 2.0 की शुरुआत 16 सितंबर से गोरखपुर में होगी. 9 कृषि-जलवायु क्षेत्रों में किसान महासभाएं आयोजित की जाएंगी, जहां किसान, विशेषज्ञ और अधिकारी खेती, सिंचाई, बाजार, तकनीक और सरकारी योजनाओं पर संवाद करेंगे.
मेरठ में सरकारी सब्सिडी से किसान आधुनिक कृषि यंत्र खरीदकर खेती की लागत और समय दोनों घटा रहे हैं. मवाना के किसान नंदकिशोर ने फार्म मशीनरी बैंक योजना के तहत करीब 42 लाख रुपये की मशीनरी खरीदी है.
उत्तर प्रदेश के किसानों पर KCC के जरिए लिया गया कर्ज लगातार बढ़ रहा है. राज्य में KCC का करीब 1.40 लाख करोड़ रुपये बकाया है, जो देश के सभी राज्यों में सबसे ज्यादा है. लोकसभा में केंद्र सरकार की ओर से दिए गए आंकड़ों से किसानों की बढ़ती कर्ज निर्भरता का पता चलता है.
उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए 4 महत्वपूर्ण MoU किए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसान को सिर्फ उत्पादक नहीं बल्कि समृद्धि का भागीदार बनाना सरकार का लक्ष्य है. नई पहल के तहत वैज्ञानिक खेती, जलवायु अनुकूल तकनीक और आधुनिक कृषि ज्ञान को किसानों तक पहुंचाया जाएगा.
बांदा सदर से बीजेपी विधायक प्रकाश द्विवेदी ने लघु सिंचाई विभाग की योजनाओं में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है. विधायक का कहना है कि ब्लास्टिंग कूप, चेकडैम और अन्य सिंचाई परियोजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च दिखाए गए, लेकिन कई काम या तो अधूरे हैं या उनकी क्वालिटी बेहद खराब है. मामले में जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और सरकारी पैसे की रिकवरी की मांग की गई है.
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एफपीओ के माध्यम से शुरू हुए पायलट प्रोजेक्ट के तहत पशुपालकों से 10 रुपये प्रति लीटर की दर से गोमूत्र खरीदा जा रहा है. 15 गांवों में गोमूत्र डेयरी बना कर रोजाना 500 लीटर जुटाया जा रहा है. इस पहल से ग्रामीण आय, महिला सशक्तीकरण, गो संरक्षण और जैविक खेती को बढ़ावा मिल रहा है.
UP News: इस आर्थिक सहायता का उपयोग फार्म या शेड बनाने, सुअरों की खरीद, उपकरण और दूसरी जरूरी सुविधाओं पर किया जा सकता है. इस योजना का फायदा कई तरह के लोग उठा सकते हैं. इनमें किसान, पशुपालक, स्वयं सहायता समूह, किसान उत्पादक संगठन, स्टार्टअप और नए उद्यमी शामिल हो सकते है.
अमरोहा में 207 करोड़ रुपये से अधिक की 43 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश चीनी, गन्ना और इथेनॉल उत्पादन में देश का अग्रणी राज्य बन गया है. उन्होंने दावा किया कि सरकार ने किसानों को 3.23 लाख करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान किया है और गन्ने का मूल्य बढ़ाकर 400 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है. मुख्यमंत्री ने बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, कानून-व्यवस्था, किसानों की आय और युवाओं के रोजगार को सरकार की प्रमुख उपलब्धियां बताया.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today