यूपी में MSP पर दलहन खरीद की समय सीमा 30 जून तक बढ़ी, क‍िसानों की हुई बल्ले-बल्ले

यूपी में MSP पर दलहन खरीद की समय सीमा 30 जून तक बढ़ी, क‍िसानों की हुई बल्ले-बल्ले

UP News: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान विपणन वर्ष 2026-27 में 2 केंद्रीय एवं 5 राज्य स्तरीय क्रय एजेंसियों के माध्यम से 313 क्रय केंद्र संचालित किए जा रहे हैं. इन केंद्रों पर 5 जून, 2026 तक 47,793 मीट्रिक टन मसूर, 4,791 मीट्रिक टन अरहर (तूर) तथा 1,214 मीट्रिक टन चना की खरीद की जा चुकी है, जिससे 14,332 किसानों को सीधे लाभ मिला है.

zaid pulses procurement date extended till-june 30-upउत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाहीzaid pulses procurement date extended till-june 30-upउत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही
क‍िसान तक
  • LUCKNOW,
  • Jun 19, 2026,
  • Updated Jun 19, 2026, 10:20 AM IST

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के साथ आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उत्तर प्रदेश के किसानों के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं. केंद्र सरकार ने प्रदेश में जायद दलहन फसलों की खरीद की समय सीमा को बढ़ाकर 30 जून, 2026 तक करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है. इससे प्रदेश के हजारों किसानों को अपनी उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर बेचने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा.

5 जून तक 53,798 मीट्रिक टन दलहन की खरीद

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान विपणन वर्ष 2026-27 में 2 केंद्रीय एवं 5 राज्य स्तरीय क्रय एजेंसियों के माध्यम से 313 क्रय केंद्र संचालित किए जा रहे हैं. इन केंद्रों पर 5 जून, 2026 तक 47,793 मीट्रिक टन मसूर, 4,791 मीट्रिक टन अरहर (तूर) तथा 1,214 मीट्रिक टन चना की खरीद की जा चुकी है, जिससे 14,332 किसानों को सीधे लाभ मिला है. पहले इन फसलों की खरीद 15 जून तक प्रस्तावित थी, जिसे अब बढ़ाकर 30 जून कर दिया गया है.

उड़द, मूंग व मूंगफली की खरीद को भी मिली मंजूरी

मंत्री ने किसानों से अपील की कि जिन किसानों के पास चना, मसूर, अरहर अथवा सरसों की उपज शेष है, वे निर्धारित क्रय केंद्रों पर अपनी उपज एमएसपी पर विक्रय कर इसका लाभ उठाएं. उन्होंने बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान प्रदेश सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने जायद सत्र 2025-26 (विपणन वर्ष 2026-27) की उड़द, मूंग एवं मूंगफली की खरीद को भी मंजूरी प्रदान कर दी है. इसके अंतर्गत 97,770 मीट्रिक टन उड़द की खरीद की अनुमति दी गई है. इसी प्रकार 48,298 मीट्रिक टन मूंग तथा 41,718 मीट्रिक टन मूंगफली खरीद की स्वीकृति दी गई है.

किसानों को MSP पर उपज बेचने का मिलेगा अवसर

मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि दलहन फसलों की सरकारी खरीद से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है, जिससे दलहन उत्पादन के प्रति उनका उत्साह लगातार बढ़ा है. वहीं, फसल चक्र अपनाने से भूमि की उर्वरता में सुधार हो रहा है, उत्पादन लागत घट रही है तथा किसानों की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस निर्णय से प्रदेश में दलहन उत्पादन को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा तथा किसानों की आर्थिक स्थिति और सुदृढ़ होगी.

ये भी पढ़ें: मुनाफा कंपनियों का, मेडल वैज्ञानिकों के, फिर कैसे ICU में पहुंचे किसानों के खेत और बर्बाद हुई सेहत? 

ये भी पढ़ें: गेहूं पर 34 बार हुआ कीटनाशक का छिड़काव, 150 करोड़ रुपये खर्च...पशुओं के खाने लायक भी नहीं बचा

MORE NEWS

Read more!