UP के 75 जिलों में आज से शुरू होगी MSP पर गेहूं की खरीद, किसान यहां करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

UP के 75 जिलों में आज से शुरू होगी MSP पर गेहूं की खरीद, किसान यहां करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

Wheat Procurement: कृषि निदेशक ने आगे बताया कि किसानों ने इस साल काफ़ी अच्छी फसल तैयार की है. इसके लिए कृषि विभाग ने उन्हें पर्याप्त मात्रा में बीज भी उपलब्ध कराए थे. सरकार ने निर्देशित किया है कि पर्याप्त मात्रा में खरीद कर ली जाए, जिससे किसानों को किसी प्रकार का नुकसान न उठाना पड़े.

wheat procurement on msp will start today in 75 districts of uttar pradesh wheat procurement on msp will start today in 75 districts of uttar pradesh
नवीन लाल सूरी
  • LUCKNOW,
  • Mar 30, 2026,
  • Updated Mar 30, 2026, 7:08 AM IST

उत्तर प्रदेश के किसानों के राहत भरी खबर है. उत्तर प्रदेश में गेहूं खरीद सोमवार से शुरू होगी. जो 15 जून तक चलेगी. गेहूं खरीद शुरू होने से पहले ही 2.24 लाख से अधिक किसानों ने बिक्री के लिए पंजीकरण करा लिया है. किसानों को गेहूं बिक्री में परेशानी न हो, इसके लिए प्रदेश में अब तक 3574 क्रय केंद्र भी स्थापित कर लिए गए हैं. गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2585 रुपये प्रति कुंतल तय किया गया है, जो पिछले साल की तुलना में 160 रुपये प्रति कुंतल अधिक है.

कृषि विभाग ने किसानों के लिए की व्यवस्था

प्रदेश के कृषि निदेशक डॉ पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश में खाद्य विभाग की विपणन शाखा सहित कुल 8 एजेंसियों द्वारा 6,500 क्रय केंद्र स्थापित होंगे. योगी सरकार के निर्देश पर तेजी से कार्य भी प्रारंभ हो गए हैं. गेहूं खरीद सोमवार से प्रारंभ होगी, लेकिन इसके पहले ही प्रदेश में 3574 क्रय केंद्र स्थापित कर लिए गए हैं. उन्होंने बताया कि क्रय केंद्र सुबह 9 से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश दिया है कि क्रय केंद्रों पर बिक्री के लिए आने वाले किसानों को किसी भी सूरत में परेशानी नहीं होनी चाहिए. वहीं मौसम को देखते हुए उनके लिए छाया, पानी व बैठने समेत हर जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं.

उतराई, छनाई व सफाई के लिए भी मिलेगा पैसा 

कृषि निदेशक ने आगे बताया कि किसानों ने इस साल काफ़ी अच्छी फसल तैयार की है. इसके लिए कृषि विभाग ने उन्हें पर्याप्त मात्रा में बीज भी उपलब्ध कराए थे. सरकार ने निर्देशित किया है कि पर्याप्त मात्रा में खरीद कर ली जाए, जिससे किसानों को किसी प्रकार का नुकसान न उठाना पड़े. उन्होंने बताया कि खाद्य व रसद विभाग ने 30 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य रखा था, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे 50 लाख मीट्रिक टन किए जाने का निर्देश दिया है. जबकि मुख्यमंत्री ने 48 घंटे के भीतर डीबीटी के माध्यम से किसानों को भुगतान के भी निर्देश दिए हैं. बिचौलियों का हस्तक्षेप न रहे, इसलिए सारा सिस्टम ऑनलाइन कर दिया गया है. 

जानें रजिस्ट्रेशन का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

डॉ पंकज कुमार त्रिपाठी बताते हैं कि जिन किसानों ने गेहूं बिक्री के लिए अभी तक पंजीकरण या नवीनीकरण नहीं कराया है, वे fcs.up.gov.in या UP KISAN MITRA पर पंजीकरण-नवीनीकरण करा सकते हैं. गेहूं बिक्री के लिए इस पोर्टल/मोबाइल ऐप पर पंजीकरण अनिवार्य है. उन्होंने बताया कि गेहूं बिक्री के दौरान यदि कोई समस्या होती है तो किसान टोल फ्री नंबर 18001800150 पर जानकारी दे सकते हैं. इसका निस्तारण अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित कराई जाएगी.

खास बातें 

गेहूं खरीद- 30 मार्च से 15 जून तक 
न्यूनतम समर्थन मूल्य- 2585 रुपये प्रति कुंतल 
पंजीकृत किसान- 2,24,676
तय क्रय केंद्रों की संख्या- 6500
अब तक स्थापित क्रय केंद्र- 3574
उतराई, छनाई व सफाई के लिए दिए जाएंगे- 20 रुपये अतिरिक्त 
(नोटः यह आंकड़े 28 मार्च दोपहर 2 बजे तक के हैं)

ये भी पढ़ें

Wheat Procurement: गेहूं खरीद के नए नियमों को लेकर कांग्रेस हमलावर, हरियाणा सरकार की नीयत पर उठाए सवाल

अगले 15 दिन मंडराएगा आंधी-तूफान और भारी बारिश का खतरा, गेहूं किसान हो जाएं सतर्क

MORE NEWS

Read more!