‘किसान सारथी’ बना डिजिटल सलाहकार, एक क्लिक पर मिल रही मौसम, मंडी और खेती की जानकारी

‘किसान सारथी’ बना डिजिटल सलाहकार, एक क्लिक पर मिल रही मौसम, मंडी और खेती की जानकारी

सरकार का ‘किसान सारथी’ प्लेटफ़ॉर्म किसानों को डिजिटल माध्यम से मौसम, फसल प्रबंधन, मंडी भाव और सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही जगह उपलब्ध करा रहा है. 2021 में शुरू हुआ यह प्लेटफॉर्म अब 2.95 करोड़ से अधिक किसानों तक पहुंच चुका है.

किसानों को ऐसे समय में मदद करने के लिए किसान सारथी ऐप बनाया गया है. इस ऐप में जाकर किसान कृषि गतिविधियों की पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं. एक क्लिक पर उन्हें सही और सटीक जानकारी मिलेगी. इतना ही नहीं इस ऐप में किसानों को उनकी भाषा में जानकारी दी जाएगी. किसानों को ऐसे समय में मदद करने के लिए किसान सारथी ऐप बनाया गया है. इस ऐप में जाकर किसान कृषि गतिविधियों की पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं. एक क्लिक पर उन्हें सही और सटीक जानकारी मिलेगी. इतना ही नहीं इस ऐप में किसानों को उनकी भाषा में जानकारी दी जाएगी.
क‍िसान तक
  • New Delhi,
  • Jun 29, 2026,
  • Updated Jun 29, 2026, 6:38 PM IST

देश में खेती-किसानी को आधुनिक और आसान बनाने की दिशा में सरकार तेजी से डिजिटल तकनीक का सहारा ले रही है. इसी पहल के तहत शुरू किया गया ‘किसान सारथी’ प्लेटफॉर्म अब किसानों के लिए एक बड़ा सहारा बनकर उभरा है. यह प्लेटफॉर्म किसानों को मौसम, फसल, बाजार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी एक ही जगह उपलब्ध कराता है.

जुलाई 2021 में लॉन्च किए गए इस प्लेटफॉर्म को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने मिलकर तैयार किया है. इसे IASRI और डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन की ओर से लागू किया गया है.

एक ही प्लेटफॉर्म पर कई सुविधाएं

‘किसान सारथी’ के जरिए किसान अब अलग-अलग सेवाओं के बजाय एक ही प्लेटफ़ॉर्म से सभी जरूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं. इसमें किसान कॉल सेंटर, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), भारतीय मौसम विभाग (IMD), MyScheme और BHASHINI जैसी सेवाएं शामिल हैं. इस प्लेटफ़ॉर्म पर किसान मौसम की जानकारी, फसल से जुड़ी सलाह, मंडी के भाव और सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से ले सकते हैं.

किसानों और विशेषज्ञों को जोड़ने वाला नेटवर्क

‘किसान सारथी’ ने देशभर के कृषि संस्थानों को एक नेटवर्क में जोड़ दिया है.

  • 730 से अधिक कृषि विज्ञान केंद्र (KVK)
  • 100 से ज्यादा ICAR संस्थान
  • 65 कृषि विश्वविद्यालय

इनकी मदद से किसानों को सीधे विशेषज्ञों से सलाह मिल रही है. सबसे खास बात यह है कि किसान 13 भाषाओं में एक्सपर्ट से बातचीत कर सकते हैं.

मोबाइल से लेकर वाट्सअप तक सुविधा

इस प्लेटफ़ॉर्म का इस्तेमाल किसान कई तरीकों से कर सकते हैं—

  • मोबाइल ऐप
  • वेब पोर्टल
  • WhatsApp
  • किसान कॉल सेंटर
  • CSC केंद्र

इससे दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले किसानों को भी आसानी से सेवाएं मिल रही हैं.

पर्सनल सलाह और सरकारी योजनाओं की जानकारी

‘किसान सारथी’ किसानों की प्रोफाइल के आधार पर उन्हें व्यक्तिगत (पर्सनलाइज़्ड) सलाह देता है. इसमें फसल प्रबंधन, मौसम पूर्वानुमान, बाजार के रुझान और योजनाओं की जानकारी शामिल होती है. 25 जून 2026 तक इस प्लेटफॉर्म पर 610 सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध है, जिसमें केंद्र सरकार की 102 योजनाएं शामिल हैं. किसान PM-KISAN जैसी योजनाओं का स्टेटस भी यहां देख सकते हैं.

करोड़ों किसान जुड़े

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, यह प्लेटफॉर्म अब देश के 37 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों, 768 जिलों और 6.63 लाख गांवों तक पहुंच चुका है. अब तक 2.95 करोड़ किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें 56 लाख से अधिक महिलाएं शामिल हैं. शुरुआत से अब तक किसानों के 19.21 लाख सवालों का समाधान किया जा चुका है और हजारों फसलों से जुड़ी सलाह जारी की गई है.

डिजिटल खेती की ओर बड़ा कदम

विशेषज्ञों का मानना है कि ‘किसान सारथी’ जैसे प्लेटफॉर्म खेती को स्मार्ट और तकनीक आधारित बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं. इससे किसानों को सही समय पर सही जानकारी मिल रही है, जिससे उत्पादन बढ़ाने और नुकसान कम करने में मदद मिल सकती है.

‘किसान सारथी’ देश के किसानों के लिए एक डिजिटल साथी बन चुका है. यह प्लेटफ़ॉर्म खेती को आसान, तेज और ज्यादा लाभदायक बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में कृषि क्षेत्र में और सुधार की उम्मीद है.

MORE NEWS

Read more!