Ladli Behna Yojana: लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त 13 मार्च को होगी जारी, महिलाओं के खातों में पहुंचेंगे 1500 रुपये

Ladli Behna Yojana: लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त 13 मार्च को होगी जारी, महिलाओं के खातों में पहुंचेंगे 1500 रुपये

मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. योजना की 34वीं किस्त 13 मार्च को जारी होने जा रही है. इस दिन लाखों महिलाओं के बैंक खातों में 1500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे. अब तक योजना के तहत हजारों करोड़ रुपये की राशि वितरित की जा चुकी है.

Ladli Behna Yojana 34th Installment Release Date AnnouncedLadli Behna Yojana 34th Installment Release Date Announced
क‍िसान तक
  • Noida,
  • Mar 12, 2026,
  • Updated Mar 12, 2026, 12:49 PM IST

Mukhyamantri Ladli Behna Yojana 34th Installment: मध्यप्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं के लिए खुशखबरी है. योजना की अगली मासिक किस्त यानी 34वीं किस्‍त 13 मार्च को जारी की जाएगी. सीएम डॉ. मोहन यादव ग्‍वालियर के भि‍तरवार से अगली किस्‍त जारी करेंगे. इस दिन पात्र महिलाओं के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से 1500 रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी. योजना के तहत प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जा रही है. यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाती है. योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सहयोग देना है.

अब तक हजारों करोड़ रुपये का वितरण

योजना की शुरुआत से अब तक लाभार्थी महिलाओं को 33 किस्तें जारी की जा चुकी हैं. इसके तहत अब तक 52,305 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की राशि का वितरण किया जा चुका है. लगातार किस्तों के जरिए मिलने वाली यह सहायता प्रदेश की बड़ी आबादी की महिलाओं के लिए आर्थिक सहारा बनकर सामने आई है.

समय के साथ बढ़ाई गई सहायता राशि

मालूम हो कि लाडली बहना योजना की शुरुआत में पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती थी. बाद में इस राशि को बढ़ाकर ₹1250 प्रतिमाह कर दिया गया. इसके बाद राज्य सरकार ने महिलाओं को और अधिक सहयोग देने के उद्देश्य से इसे बढ़ाकर 1500 रुपये प्रतिमाह कर दिया.

3000 रुपये महीना होगी किस्‍त

वर्तमान में लाभार्थी महिलाओं को हर महीने इसी दर से आर्थिक सहायता मिल रही है. वहीं, सीएम लगातार यह कहते आए हैं कि 2028 तक मासि‍क सहायता 3000 रुपये कर दी जाएगी.

2026-27 के बजट में भी बड़ा प्रावधान

राज्य सरकार ने इस योजना को जारी रखने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में 23,882 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. इससे स्पष्ट है कि आने वाले समय में भी योजना को जारी रखते हुए बड़ी संख्या में महिलाओं को इसका लाभ देने की तैयारी है.

आर्थ‍िक रूप से आत्‍मनिर्भर बन रही मह‍िलाएं

राज्य सरकार का कहना है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. नियमित किस्तों के माध्यम से मिलने वाली सहायता से महिलाओं को घर-परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सहयोग मिल रहा है और वे आर्थिक रूप से अधिक आत्मनिर्भर बन रही हैं.

MORE NEWS

Read more!