सूरत शुगर मिल चुनाव में बड़ा उलटफेर, BJP के पैनल का सूपड़ा साफ, पूर्व मंत्री-MLA भी हारे

सूरत शुगर मिल चुनाव में बड़ा उलटफेर, BJP के पैनल का सूपड़ा साफ, पूर्व मंत्री-MLA भी हारे

सूरत की बारडोली शुगर मिल प्रबंधन समिति के चुनाव में बड़ा उलटफेर हुआ है. किसान परिवर्तन पैनल ने सभी 14 सीटों पर जीत दर्ज कर भाजपा समर्थित वर्तमान सहकार पैनल को करारी शिकस्त दी है.

Surat Bardoli Sugar Mill Election Win CrowdSurat Bardoli Sugar Mill Election Win Crowd
क‍िसान तक
  • Surat,
  • Aug 19, 2026,
  • Updated Aug 19, 2026, 10:50 AM IST

सूरत जिले की बारडोली शुगर मिल की प्रबंधन समिति के चुनाव में बड़ा राजनीतिक और सहकारी उलटफेर देखने को मिला है. भाजपा समर्थित वर्तमान सहकार पैनल को चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है. उसके सामने चुनाव मैदान में उतरे किसान परिवर्तन पैनल ने सभी 14 सीटों पर जीत दर्ज कर मिल की प्रबंधन समिति पर कब्जा कर लिया है. चुनाव परिणाम सामने आने के बाद किसान परिवर्तन पैनल के समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. पैनल ने सभी 14 सीटों पर जीत दर्ज की है. इसके साथ ही बारडोली शुगर मिल के प्रबंधन की कमान किसान परिवर्तन पैनल के हाथों में आ गई है. समर्थकों ने इस जीत को किसानों की जीत बताया है.

ईश्वर परमार और भावेश पटेल भी चुनाव हारे

भाजपा समर्थित वर्तमान सहकार पैनल की हार में गुजरात सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और बारडोली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक ईश्वर परमार भी शामिल हैं. ईश्वर परमार चुनाव हार गए हैं. पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भावेश पटेल को भी हार का सामना करना पड़ा है. दोनों नेताओं की हार को इस चुनाव के बड़े नतीजों में गिना जा रहा है.

नतीजे आते ही मतगणना केंद्र पर उमड़ी भीड़

चुनाव परिणाम सामने आने के बाद हजारों की संख्या में किसान, कार्यकर्ता और सभासद मतगणना केंद्र पर पहुंच गए. जीत का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे. इस दौरान महिलाओं की भी बड़ी मौजूदगी देखने को मिली. समर्थकों में जीत को लेकर उत्साह का माहौल रहा.

ईश्वर परमार के खिलाफ हुई नारेबाजी

चुनाव में हार के बाद ईश्वर परमार जब वहां से बाहर निकल रहे थे, तब कुछ लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की. सामने आए वीडियो में लोगों की ओर से उन्हें धक्का दिए जाने की घटना भी दिखाई दे रही है. इस दौरान उनके खिलाफ नारेबाजी की गई. घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं.

बारडोली शुगर मिल का चुनाव बना चर्चा का विषय

बारडोली शुगर मिल एशिया की सबसे बड़ी मानी जाने वाली सहकारी शुगर मिलों में से एक है. ऐसे में प्रबंधन समिति का यह चुनाव काफी अहम माना जा रहा था. चुनाव में किसान परिवर्तन पैनल की सभी 14 सीटों पर जीत के बाद मिल के प्रबंधन में बदलाव तय हो गया है.

किसानों ने बदलाव के पक्ष में दिया जनादेश

चुनाव परिणाम के बाद किसान परिवर्तन पैनल के समर्थकों ने इसे किसानों की जीत बताया है. इस चुनाव में पैनल की ओर से सभी 14 सीटों पर जीत दर्ज करना उसके मजबूत प्रदर्शन को दिखाता है. फिलहाल चुनाव परिणाम के बाद बारडोली इलाके में जश्न का माहौल है और समर्थक जीत का जश्न मना रहे हैं. (संजय सिंह राठौर की रिपोर्ट)

MORE NEWS

Read more!