PHOTOS: छोटी सी बालकनी बनेगी मिनी फ्रूट गार्डन, गमले में आसानी से उगाएं ये 5 फल

फोटो गैलरी

PHOTOS: छोटी सी बालकनी बनेगी मिनी फ्रूट गार्डन, गमले में आसानी से उगाएं ये 5 फल

मिनी फ्रूट गार्डन
  • 1/7

क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी छोटी-सी बालकनी भी मिनी फ्रूट गार्डन बन सकती है? जी हां, अब ताजे और रसीले फल खाने के लिए बड़े खेत या बगीचे की जरूरत नहीं है. अगर आपके घर की बालकनी में अच्छी धूप आती है, तो आप आसानी से गमलों में कई तरह के फलों के पौधे उगा सकते हैं. 

  • 2/7

आजकल बाजार में मिलने वाले फलों में केमिकल और मिलावट का डर बना रहता है. ऐसे में अपने हाथों से उगाए गए ताजे और ऑर्गेनिक फलों का स्वाद ही अलग होता है. अगर आप भी घर पर गार्डनिंग शुरू करने की सोच रहे हैं, तो हम आपको ऐसे 5 फलों के पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप आसानी से गमलों में उगा सकते हैं.

  • 3/7

नींबू हर भारतीय रसोई की पहली जरूरत है. इसे गमले में उगाना बहुत ही आसान है. नर्सरी से नींबू की 'कागजी' या 'बौनी किस्म' का पौधा लें. इसे एक मध्यम या बड़े आकार के गमले में लगाएं जहां दिन में कम से कम 5-6 घंटे की अच्छी धूप आती हो. थोड़ी सी देखभाल और समय-समय पर खाद देने से आपका पौधा ढेरों नींबू दे सकता है.

  • 4/7

क्या आप जानते हैं कि स्ट्रॉबेरी बालकनी के लिए सबसे बेहतरीन पौधों में से एक है? इसके लिए बहुत गहरे गमलों की जरूरत नहीं होती. आप इन्हें हैंगिंग बास्केट या आयताकार बॉक्स में भी लगा सकते हैं. सर्दियों और वसंत के मौसम में जब इनमें लाल-लाल स्ट्रॉबेरी खिलती हैं, तो आपकी बालकनी की खूबसूरती भी दोगुनी हो जाती है.

  • 5/7

अमरूद का पेड़ सुनकर शायद आपको लगे कि इसके लिए बहुत जगह चाहिए, लेकिन आजकल नर्सरी में अमरूद की ऐसी कई किस्में मौजूद हैं, जो गमलों में आसानी लगाई जा सकती है. इसके लिए बस 20 से 24 इंच का एक बड़ा गमला लें. यह पौधा बहुत रफ-टफ होता है और कम पानी में भी अच्छे से सरवाइव करता है.

  • 6/7

अनार का पौधा न सिर्फ आपको सेहतमंद फल देता है, बल्कि इसके चमकीले लाल रंग के फूल आपकी बालकनी को किसी खूबसूरत गार्डन में बदल देते हैं.अनार की बौनी किस्मों को गमले में लगाना एक शानदार विकल्प है. इसे अच्छी धूप और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी की जरूरत होती है.

  • 7/7

शहतूत खाना हम में से कई लोगों के बचपन की यादों से जुड़ा है. अब आप इस मीठे फल को अपनी बालकनी में भी उगा सकते हैं. 'ड्वार्फ शहतूत' एक ऐसी वैरायटी है, जो गमलों में बहुत शानदार तरीके से बढ़ती है. सही समय पर इसकी कटाई-छंटाई करने से यह पौधा छोटा रहता है और खूब सारे फल देता है. 

Latest Photo