धूम मचा रहा बुंदेलखंड का ये गांव, अस्पताल, स्कूल, योगा केंद्र सब कुछ है यहां, देखें PHOTOS

फोटो गैलरी

धूम मचा रहा बुंदेलखंड का ये गांव, अस्पताल, स्कूल, योगा केंद्र सब कुछ है यहां, देखें PHOTOS

  • 1/12

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले का सिजहरी गांव आज स्मार्ट विलेज के रूप में अपनी पहचान बना रहा है. गांव के प्रधान नरेश राजपूत ने अपनी दूरदर्शी सोच और मेहनत से इस गांव को एक आदर्श मॉडल के रूप में विकसित किया है.

  • 2/12

इस स्मार्ट विलेज में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और स्वच्छता के क्षेत्र में बड़े बदलाव किए गए हैं, जो ग्रामीण विकास की नई मिसाल पेश कर रहा है, जो अन्य गांवों से बिल्कुल अलग है.  आइए जानते हैं इस गांव की कहानी.

  • 3/12

सिजहरी गांव में सामुदायिक शौचालय की व्यवस्था की गई है, जो शहरों के हाईटेक शौचालयों को भी पीछे छोड़ देती है. यहां पुरुष और महिला शौचालय के साथ-साथ रूरल सेनेटरी मार्ट भी बनाया गया है. साबुन, शैंपू और सेनेटरी पैड जैसी सुविधाएं यहां उपलब्ध हैं.

  • 4/12

गोरी बाई, जो पहले घर में काम करती थीं, अब इस शौचालय की देखरेख करती हैं और अपनी दुकान भी चलाती हैं. उन्होंने बताया कि रोजाना सौ से दो सौ रुपये की कमाई हो जाती है. पहले ऐसा नहीं था, लेकिन अब गांव में सुविधाएं बढ़ गई हैं.

  • 5/12

गांव में स्वामी ब्रह्मानंद पुस्तकालय स्थापित किया गया है, जो बच्चों के लिए शिक्षा का केंद्र बन गया है. प्रधान नरेश राजपूत ने बताया कि इस पुस्तकालय में उन्नीस बच्चे नियमित रूप से पढ़ाई करते हैं. जिसमें से सात बच्चों का यूपी पुलिस में चयन हुआ है.

  • 6/12

उन्होंने कहा कि हमने बच्चों के लिए एसी और इनवर्टर जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई हैं. पुस्तकालय चौबीस घंटे खुला रहता है, जिससे बच्चे रात में भी पढ़ाई कर सकते हैं. 

  • 7/12

गांव में स्वामी ब्रह्मानंद खेल मैदान बनाया गया है, जो राज्य स्तरीय टूर्नामेंट का आयोजन करता है. प्रधान ने बताया कि हमने बयालीस बीघा जमीन खाली करवा कर खेल मैदान और व्यायामशाला बनाई है.

  • 8/12

यहां दो पवेलियन भी बनाए गए हैं, जो खिलाड़ियों की स्मृति में समर्पित हैं.  यह खेल मैदान गांव के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहा है.

  • 9/12

गांव में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय स्थापित किया गया है, जहां रोजाना चालीस से पचास मरीज इलाज के लिए आते हैं. डॉक्टर नीलेन्द्र कुमार निगम ने बताया कि हमारे अस्पताल में शुगर, बीपी, हीमोग्लोबिन और मलेरिया जैसी बीमारियों की जांच की जाती है.

  • 10/12

गांव में किसानों के लिए खाद और बीज की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं. पंचायत स्तर पर खाद की व्यवस्था की गई है, जिससे किसानों को आसानी से खाद मिल सके.

  • 11/12

इसके अलावा, गांव में आरआरसी सेंटर, अंत्येष्टि स्थल और वर्मी कम्पोस्ट प्लांट भी बनाए गए हैं. प्रधान ने बताया कि हमने पंचायत की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न संसाधनों का उपयोग किया है.

  • 12/12

सिजहरी गांव आज स्मार्ट विलेज की परिकल्पना को साकार कर रहा है. यहां की सुविधाएं न केवल ग्रामीणों के जीवन को बेहतर बना रही हैं, बल्कि अन्य गांवों के लिए प्रेरणा भी बन रही हैं. प्रधान नरेश राजपूत की सकारात्मक सोच और मेहनत ने इस गांव को एक आदर्श मॉडल बना दिया है.

Latest Photo