इन 6 संकेतों से करें बीमार पशुओं की पहचान, नहीं तो होगा भारी नुकसान

फोटो गैलरी

इन 6 संकेतों से करें बीमार पशुओं की पहचान, नहीं तो होगा भारी नुकसान

पशुओं की देखभाल
  • 1/7

पशुपालकों के लिए पशु की सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है. अगर किसी पशु में बीमारी हो तो उसे समय पर पहचानना और इलाज कराना बहुत जरूरी होता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि किसी बीमार पशु को कैसे पहचाना जाए. इसके लिए सात मुख्य लक्षण होते हैं जिन पर ध्यान देना चाहिए.

  • 2/7

सबसे पहले देखें कि पशु का व्यवहार सामान्य है या नहीं. क्या वह अपने आसपास के पर्यावरण और अन्य पशुओं के प्रति सामान्य प्रक्रिया करता है या कुछ अजीब, अलग तरह से व्यवहार करता है? अगर पशु शांत नहीं है, ज्यादा चिड़चिड़ा हो गया है या बिल्कुल सुस्त हो गया है, तो यह बीमारी के संकेत हो सकते हैं.

  • 3/7

पशु के सिर, कान, शरीर और पूंछ की स्थिति देखना जरूरी है. क्या वे सामान्य स्थिति में हैं या झुके हुए, थके हुए नजर आते हैं? पशु सामान्य तरीके से चल फिर रहा है या उसे चलने में तकलीफ हो रही है? ये सब भी बीमार होने के संकेत हो सकते हैं.

  • 4/7

पशु की शरीर की बनावट पर ध्यान दें. क्या वह पतला या बहुत मोटा तो नहीं हो गया है? क्या उसकी मांसपेशियां अच्छी और मजबूत दिख रही हैं या कमजोर पड़ गई हैं? तो शरीर का कमजोर होना भी बीमारी का संकेत होता है.

  • 5/7

पशु सही तरीके से खाना खा रहा है या नहीं, पानी पी रहा है या नहीं और जुगाली कर रहा है या नहीं, यह भी बहुत जरूरी है. यदि पशु भूखा या प्यासा रहता है या जुगाली करना बंद कर देता है, तो यह बीमारी की निशानी हो सकती है.

  • 6/7

पशु के मूत्र और गोबर का सामान्य तरीके से निकलना चाहिए. अगर इसमें कोई असामान्यता, जैसे बहुत अधिक या बहुत कम मात्रा में त्याग हो रहा हो, तो यह भी समस्या का संकेत है.

  • 7/7

अगर आपकी गाय दूध देती है तो अचानक दूध उत्पादन में कमी आना भी एक बड़ा लक्षण है. स्वस्थ गाय का दूध उत्पादन स्थिर रहता है. अचानक कमी होना बीमारी का संकेत हो सकता है.