डीजल के लिए 6-6 घंटे लाइनों में लगे किसान, खेतों का काम पड़ा ठप, देखें तस्वीरें

फोटो गैलरी

डीजल के लिए 6-6 घंटे लाइनों में लगे किसान, खेतों का काम पड़ा ठप, देखें तस्वीरें

जालना में बढ़ा ईंधन संकट
  • 1/7

महाराष्ट्र के जालना जिले में इन दिनों पेट्रोल और डीजल की भारी कमी देखने को मिल रही है. कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म होने की स्थिति बन गई है. जहां पेट्रोल और डीजल मिल रहा है, वहां लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है. हालात ऐसे हैं कि लोगों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है.
 

  • 2/7

जालना के हसनाबाद इलाके के पेट्रोल पंप पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली. यहां करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. लोग सुबह से ही अपनी गाड़ियों में पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए लाइन में खड़े दिखाई दिए.
 

  • 3/7

डीजल की कमी का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ रहा है. किसान अपने ट्रैक्टरों के लिए डीजल लेने कैन, बैरल और छोटे ड्रम लेकर पेट्रोल पंपों पर पहुंच रहे हैं. कई किसानों का कहना है कि समय पर डीजल नहीं मिलने से खेती का काम रुक रहा है.
 

  • 4/7

खरीफ फसल की तैयारी शुरू हो चुकी है. खेतों की जुताई और अन्य कामों के लिए ट्रैक्टर जरूरी हैं. लेकिन डीजल की कमी के कारण किसानों को परेशानी हो रही है. कई किसानों ने कहा कि अगर जल्द डीजल नहीं मिला तो खेती का काम पीछे हो सकता है और नुकसान बढ़ सकता है.
 

  • 5/7

जिले में पेट्रोल और डीजल खत्म होने की अफवाहें भी तेजी से फैल रही हैं. इसी डर से कई लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन भरवा रहे हैं. इससे पेट्रोल पंपों पर और ज्यादा भीड़ बढ़ रही है. प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है.

  • 6/7

स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने तेल कंपनियों और पेट्रोल पंप संचालकों को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. प्रशासन ने कहा है कि ईंधन की सप्लाई को जल्द सामान्य किया जाएगा. जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद से पेट्रोल पंपों पर भीड़ को नियंत्रित किया जाएगा.
 

  • 7/7

प्रशासन ने साफ कहा है कि अगर कोई पेट्रोल पंप संचालक ज्यादा दाम पर ईंधन बेचता या कृत्रिम कमी पैदा करता मिला, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और केवल जरूरत के हिसाब से ही ईंधन खरीदने की अपील की है. (गौरव साळी का इनपुट)

Latest Photo