PHOTOS: गमले की मिट्टी कितने दिन में बदलनी चाहिए? जानिए सही समय

फोटो गैलरी

PHOTOS: गमले की मिट्टी कितने दिन में बदलनी चाहिए? जानिए सही समय

गमले की मिट्टी कितने दिन में बदलनी चाहिए
  • 1/7

गमलों में लगे पौधों की अच्छी ग्रोथ और लंबे समय तक हरियाली बनाए रखने में मिट्टी सबसे अहम भूमिका निभाती है. लेकिन एक समय के बाद यह मिट्टी खराब हो जाती है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि कितने समय बाद गमले की मिट्टी को बदल देना चाहिए.

  • 2/7

छोटे आकार के गमलों में मिट्टी जल्दी कमजोर हो जाती है, क्योंकि उनमें पोषक तत्वों की मात्रा कम होती है. ऐसे में गमले की मिट्टी हर 6 महीने में बदल देना बेहतर माना जाता है. खासकर अगर पौधा तेजी से बढ़ने वाला हो, तो मिट्टी जल्दी खराब हो सकती है.

  • 3/7

बड़े गमलों की मिट्टी की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए उनमें पोषक तत्व लंबे समय तक बने रहते हैं. ऐसे बड़े गमलों की मिट्टी 1 से 2 साल में एक बार बदलना पर्याप्त माना जाता है. हालांकि बीच-बीच में खाद डालना जरूरी होता है.

  • 4/7

मौसमी फूलों और सब्जियों वाले पौधे मिट्टी से काफी पोषण लेते हैं, इसलिए इनकी फसल या फूलों का सीजन खत्म होने के बाद मिट्टी बदल देना अच्छा माना जाता है. इससे अगली बार पौधे लगाने पर उनकी ग्रोथ बेहतर तरीके से होती है.

  • 5/7

गमले की मिट्टी लगातार पानी, धूप और पौधों द्वारा पोषक तत्व लेने के कारण धीरे-धीरे कमजोर हो जाती है. ऐसी मिट्टी में पौधों को जरूरी पोषण नहीं मिल पाता, जिससे पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं.

  • 6/7

नई मिट्टी डालते समय उसमें गोबर की खाद, वर्मी कंपोस्ट या जैविक खाद मिलाना चाहिए. इससे पौधों को जरूरी पोषण मिलता है और उनकी ग्रोथ भी बेहतर होती है.

  • 7/7

अगर पौधों की ग्रोथ रुक जाए, पत्तियां पीली पड़ने लगें या मिट्टी बहुत सख्त हो जाए, तो समझ लें कि मिट्टी बदलने का समय आ गया है. सही समय पर मिट्टी बदलने से पौधे लंबे समय तक स्वस्थ और हरे-भरे बने रहते हैं.