एक विवाह ऐसा भीः कनाडा से आए, खेत में रचाया ब्याह, किसान आंदोलन को समर्पित की शादी...

एक विवाह ऐसा भीः कनाडा से आए, खेत में रचाया ब्याह, किसान आंदोलन को समर्पित की शादी...

यह जोड़ा कनाडा में रहता है, लेकिन विदेश को छोड़कर पंजाब अपने घर वापस आकर शादी की है. इसी के साथ यह जोड़ा लोगों को नई प्रेरणा देने की कोशिश कर रहा है. ऐसी शादी शायद ही आपने पहले कभी देखी हो. यह शादी पंजाब के सरहदी जिला फिरोजपुर के गांव करी कलां में देखने को मिली.

wedding in fieldwedding in field
क‍िसान तक
  • Ferozepur,
  • Feb 20, 2025,
  • Updated Feb 20, 2025, 7:43 PM IST

आजकल लोग अपने बच्चों की शादी करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रहे हैं. कई तो लोगों में दिखावा करने के लिए बड़े-बड़े महंगे मैरिज पैलेसों में शादी कर रहे हैं. इन शादियों के लिए चाहे उनको कर्ज ही क्यों ना उठाना पड़े. पर ऐसे लोगों को एक अच्छा संदेश देने के लिए विदेश में रहने वाला एक जोड़ा पंजाब आया और अनोखे ढंग से शादी की. 

यह जोड़ा कनाडा में रहता है, लेकिन विदेश को छोड़कर पंजाब अपने घर वापस आकर शादी की है. इसी के साथ यह जोड़ा लोगों को नई प्रेरणा देने की कोशिश कर रहा है. ऐसी शादी शायद ही आपने पहले कभी देखी हो. यह शादी पंजाब के सरहदी जिला फिरोजपुर के गांव करी कलां में देखने को मिली. इस शादी में दुल्हन अपने पति के घर बारात लेकर आई और पति के खेतों में ही बड़ा टेंट लगाकर खड़ी फसल में शादी की. 

शादी के लिए कनाडा से आए पंजाब

दुल्हन हरमन कौर ने बताया कि हम दोनों कनाडा में रेहते हैं और शादी के लिए स्पेशल पंजाब अपने घर पर आए हैं. शादी के बाद पति का जो कुछ होता है वो पत्नी का भी हो जाता है. इसलिए मैं आज अपने पति के घर पर बारात लेकर आई हूं और अपने पति की जमीन में खड़ी फसल को बिना काटे जितनी जरूरत थी, उसी का उपयोग किया है. खड़ी फ़सल में टेंट लगाकर शादी की है. 

दुल्हन ने कहा, जब दिल्ली में पहला किसानी संघर्ष शुरू हुआ था तो हमने तब भी किसानों की मदद की थी और अब भी अपनी शादी को किसानों को समर्पित कर रहे हैं ताकि बाकी के किसान परिवारों को इससे कोई सीख मिल सके. पुराने समय की तरह बड़े बड़े पैलसों को छोड़ कर घर के बाहर अपनी जमीनों में टेंट लगाकर शादी करनी चाहिए.

किसान आंदोलन से प्रभावित है जोड़ा

वहीं दूल्हे दुर्लभ सिंह ने बताया कि हम किसान हैं. हमें पहले किसानी संघर्ष से ये सीख मिली है कि हमें किसानी के साथ जुड़ना चाहिए. इस शादी से हमें सभी को एक नई सीख मिलेगी. हम कनाडा से स्पेशल ऐसी शादी करने के लिए पंजाब अपने घर आए हैं. हमने अपनी शादी किसानों को समर्पित की है. इन दोनों की शादी अभी चर्चा का विषय बनी हुई है क्योंकि इसमें मैरिज हॉल या पैलेस का इस्तेमाल नहीं किया गया बल्कि खड़ी गेहूं की फसल में शादी की गई. अभी पंजाब में कई दिनों से किसानों का आंदोलन भी चल रहा है जिसमें शंभू बॉर्डर पर जगजीत सिंह डल्लेवाल अनशन पर बैठे हैं.(अक्षय कुमार की रिपोर्ट)

 

MORE NEWS

Read more!