पंजाब में किसानों ने BJP को सौंपा ज्ञापन, घोषणापत्र में इन मांगों को शामिल करने की उठाई मांग

पंजाब में किसानों ने BJP को सौंपा ज्ञापन, घोषणापत्र में इन मांगों को शामिल करने की उठाई मांग

पंजाब में अगले साल होने वाले चुनाव से पहले किसान संगठनों ने अपनी मांगो को लेकर सुनील जाखड़ से मुलाकात की है. इस दौरान किसानों ने उन्हें एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें कई अहम मांगें रखी गई हैं.

पंजाब में किसानों ने BJP को सौंपा ज्ञापन (AI- तस्वीर)पंजाब में किसानों ने BJP को सौंपा ज्ञापन (AI- तस्वीर)
क‍िसान तक
  • Noida,
  • Mar 22, 2026,
  • Updated Mar 22, 2026, 4:12 PM IST

पंजाब में किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर अलग-अलग किसान संगठनों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को राज्य के BJP अध्यक्ष सुनील जाखड़ से मिले. इस दौरान किसानों ने उन्हें एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें कई अहम मांगें रखी गई हैं. इस प्रतिनिधिमंडल में भारतीय किसान यूनियन के नेता हरमीत सिंह कादियान, BKU पंजाब के नेता फुरमान सिंह संधू, दोआबा किसान समिति पंजाब के नेता जंगवीर सिंह चौहान, माझा किसान संघर्ष समिति के नेता बलविंदर सिंह राजू औलख और अन्य नेता शामिल थे. सभी नेताओं ने मिलकर किसानों की समस्याओं को विस्तार से सामने रखा.

किसान आयोग गठन करने की मांग

किसान नेताओं ने अपनी मुख्य मांगों में कर्ज माफी को सबसे जरूरी बताया. उनका कहना है कि कर्ज के बोझ से दबे किसानों को राहत देने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए. इसके अलावा, उन्होंने पंजाब के नदी जल विवाद को “रिपेरियन सिद्धांत” यानी नदी किनारे वाले राज्यों के अधिकार के आधार पर सुलझाने की मांग की. किसानों ने फसलों के उचित दाम तय करने के लिए “भावंतर योजना” लागू करने की भी मांग रखी. साथ ही, उन्होंने एक स्वतंत्र “किसान आयोग” के गठन की बात कही, जो किसानों से जुड़े मुद्दों पर काम कर सके.

गन्ना भुगतान और मोबाइल लैब की मांग

इसके अलावा, ज्ञापन में कई अन्य मांगें भी शामिल थीं. इनमें राज्य में नौकरियों में पंजाब के लोगों को प्राथमिकता देना, गन्ना किसानों का बकाया समय पर चुकाना, नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना और मिलावटी दूध की जांच के लिए मोबाइल लैब शुरू करना शामिल है.

घोषणापत्र में मांगों को शामिल करने की अपील

किसान नेताओं ने BJP से अपील की कि इन सभी मांगों को पार्टी अपने आने वाले चुनावी घोषणापत्र में शामिल करें, ताकि किसानों की समस्याओं का समाधान हो सके. वहीं, सुनील जाखड़ ने किसानों की बात ध्यान से सुनी और उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी जायज मांगों को पार्टी के मंच पर उठाया जाएगा. उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को हल करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा. ऐसे में इस बैठक के जरिए किसानों ने अपनी समस्याओं को मजबूती से सामने रखा और सरकार से जल्द समाधान की उम्मीद जताई है. (PTI)

MORE NEWS

Read more!