फूलों ने लोगों का मोहा मन! चंद्रशेखर आजाद पार्क में लगी फल, शाकभाजी, पुष्प प्रदर्शनी

फूलों ने लोगों का मोहा मन! चंद्रशेखर आजाद पार्क में लगी फल, शाकभाजी, पुष्प प्रदर्शनी

प्रयागराज में आज़ाद पार्क में लगाई गई पुष्प प्रदर्शनी में तरह-तरह के फूलों ने लोगों के मन को मोह लिया. लोग इन फूलो के बीच आकर काफी खुश दिखाई दिए. लोगों ने फूलों के बीच अपनी तश्वीरे भी खिचवाई.

पुष्प प्रदर्शनीपुष्प प्रदर्शनी
क‍िसान तक
  • Prayagraj ,
  • Feb 21, 2026,
  • Updated Feb 21, 2026, 9:53 AM IST

संगम नगरी प्रयागराज में शुक्रवार को अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क में तीन दिवसीय मण्डलीय फल, शाकभाजी और पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया. इस पुष्प प्रदर्शनी को देखने तमाम लोग पहुंचे, इस प्रदर्शनी मे गुलाब, गेंदा, डहलिया के अलावा तमाम फूल रखे गए हैं. वहीं, सब्ज़ीयों को देख क़र लोग हैरान दिखे, लंबी लौकी और बड़े-बड़े पत्ता गोभी लोगों को हैरान क़र रही हैं, लोग यहां आकर अपनी-अपनी तश्वीर खींचाते और सेल्फी लेते रहे, लोगों का कहना है की ऐसी प्रदर्शनी लगातार लगनी चाहिए जो सबको नेचर से जोड़ता है. टमाटर की फसल, फूल गोभी लोगों को खूब भा रही है, लोग यहां आकर बेहद खुश नज़र आए. वहीं, कलाकारों ने परम्परागत ढेढ़िया नृत्य कर सबके मन को मोह लिया.

फूलो के बीच आकर काफी खुश दिखे लोग

चन्द्रशेखर आज़ाद पार्क में लगाई गई पुष्प प्रदर्शनी में तरह-तरह के फूलों ने लोगों के मन को मोह लिया. लोग इन फूलो के बीच आकर काफी खुश दिखाई दिए. लोगों ने फूलों के बीच अपनी तस्वीरें भी खिचवाई. ये मंडल स्तरीय फल शाकभाजी और फूलो की प्रदर्शनी चंद्रशेखर आज़ाद पार्क में तीन दिनों के लिए लगाई गई है, जिसमे कई जगहों से आए किसानों और फूल प्रेमियों ने आकर फूलों के बारे में जानकारी भी ली. लोग इस फूल प्रदर्शनी को देखकर काफी उत्साहित दिखे.

लोगों की मांग, हमेशा लगे ऐसी प्रदर्शनियां

इस प्रदर्शनी में गेंदा, गुलाब, कईं तरह के कैक्टस और कई वेराइटी के फूलों को रखा गया है. वहीं फल, शाकभाजी और पुष्प प्रदर्शनी को देखने पहुंचे लोग भी प्रकृति के बीच अपने को पाकर बेहद खुश नजर आए. लोगों ने एक ही जगह पर कई वैराइटी के फूलों को देखकर न केवल उसकी खूबसूरती को निहारा, बल्कि लोगों के इस शौक की जमकर तारीफ भी की. लोगों की मांग है कि ऐसी प्रदर्शनियां हमेशा लगनी चाहिए.

प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण फूल और आकृतियां

इस प्रदर्शनी को कुल-26 भागों में विभाजित किया गया है, जिसमें कुल-337 प्रतिभागियों ने 2191 प्रविष्टियां प्रदर्शनी में लगाई गई है. इसमें गमलों में मौसमी फूल, जैसे, जेरेनियम, फ्लेक्स, बरवीना, डहेलिया, कैलेण्डुला, आदि शोभाकार और हरे-भरे पौधे, कैक्टस और सकुलेन्ट पौधे, गमलों में सब्जियों के पौधे गुलाब और अन्य पुष्पों के कट फ्लावर, महिलाओं और बच्चों द्वारा निर्मित पुष्प विन्यास और आकृतियां फलों के बने पदार्थ, बोनसाई, शहद, फोटोग्राफी और पेंटिंग आदि की प्रतियोगितायें की गई हैं. इसके पूर्व में बंगलों के जजिंग का कार्य भी उद्यान विशेषज्ञों द्वारा किया गया. प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण पुष्पों द्वारा निर्मित अलग-अलग आकृतियां हैं.

इतने बचे तक खुली रहेगी पुष्प प्रदर्शनी

यहां पहुंच रहे लोग भी सुंदर फूलों और फलों के साथ सेल्फी और फोटो खिंचवा रहे हैं. यह पुष्प प्रदर्शनी सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक प्रतिदिन आम लोगों के लिए खुली रहेगी. प्रदर्शनी के विजेताओं को 22 फरवरी रविवार को शाम 5 बजे पुरस्कृत भी किया जाएगा. (पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

MORE NEWS

Read more!