मुजफ्फरनगर में पुलिस की मौजूदगी में किसान से मारपीट, घटना का वीडियो वायरल, पीड़‍ित ने की ये मांग

मुजफ्फरनगर में पुलिस की मौजूदगी में किसान से मारपीट, घटना का वीडियो वायरल, पीड़‍ित ने की ये मांग

मुजफ्फरनगर में पुलिस की मौजूदगी में किसान के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पीड़ित का आरोप है कि खनन की शिकायत के शक में दबंगों ने हमला किया. अब किसान ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

Muzaffarpur Farmer BeatenMuzaffarpur Farmer Beaten
संदीप सैनी
  • Muzaffarnagar,
  • Feb 14, 2026,
  • Updated Feb 14, 2026, 2:22 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस की मौजूदगी में कुछ दबंग एक किसान की साथ के साथ मारपीट करने का वीड‍ियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जानकारी के अनुसार, पुरकाजी थाना क्षेत्र के धमात गांव के किसान जोगिंदर 5 फरवरी 2026 को रात 11 बजे कार से अपने खेत की ओर जा रहे, उसी समय कार सवार कुछ दबंगों ने उनके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान धमात नहर पर पुलिस चेकिंग कर रही थी, कुछ देर के लिए जोगिंदर पुलिस के पास रुक गया, जिसके बाद दो कार सवार 8-10 लोग वहां पर आकर रुके और जोगिंदर के साथ मारपीट करने लगे.

रेत खनन की शिकायत का जिक्र

बताया जा रहा है कि उस दौरान आरोपी जोगिंदर को कह रहे थे कि तू हमारी रेत खनन की पुलिस से शिकायत करता है, इसलिए आज तुझे मजा चखाएंगे. पुलिस की मौजूदगी में किसान के साथ मारपीट की यह घटना, पास ही एक पोल पर लगे जिला पंचायत के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि दबंग किसान के साथ मार-पिटाई कर रहे हैं, जबकि पुलिस छुड़ाने की कोशिश करती हुई भी नजर आ रही है.

अज्ञात लोगों पर केस दर्ज, 4 गिरफ्तार

इस घटना के बाद पीड़ित किसान जोगिंदर की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में 9-10 अज्ञात लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन, पीड़ित किसान जोगिंदर का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में मात्र 151 की कार्रवाई कर मामले को रफा-दफा कर दिया है. 

पीड़ित किसान जोगिंदर ने बताया कि 5 तारीख की रात पुलिस चेकिंग के दौरान वह खेत की ओर जा रहे थे, तभी उन्हें रोक लिया गया. इसी दौरान एक स्कॉर्पियो मौके पर पहुंची और उसमें सवार लोगों ने उतरते ही उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद एक ब्रेजा गाड़ी भी वहां आई, जिससे 5-6 और लोग उतरे. जोगिंदर के अनुसार, पारस नाम के व्यक्ति के साथ कई अन्य लोग इसमें शामिल थे. 

सोने की चेन लूटने का आरोप

उन्‍होंने पुलिस की मौजूदगी में मेरे साथ मारपीट की, सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए. पीड़ित ने बताया कि पूरी घटना के वीडियो और सीसीटीवी फुटेज उनके पास मौजूद हैं. उन्होंने मांग की कि लूटी गई चेन बरामद की जाए और मारपीट करने वाले सभी आरोपियों को जेल भेजकर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए.

मामले पर एसएसपी ने कही ये बात

जोगिंदर के अनुसार, मामला दर्ज किया गया है, लेकिन केवल एक आरोपी को ही धारा 151 में भेजा गया है, जबकि घटना में 8 से 10 लोग शामिल थे. वहीं, घटना को लेकर एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने बताया कि 5 तारीख को पुरकाजी थाना के अंतर्गत मुजफ्फरनगर में वहां पर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी, जिसका वीडियो मेरे द्वारा अभी देखा गया. अभियोग पहले से ही दर्ज है. चार लोग गिरफ्तार किया जा चुके हैं. बाकी इसमें और भी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है.

MORE NEWS

Read more!