Bharat Taxi हुई लॉन्च, जानें कैसे कर सकते हैं बुक, कितना होगा खर्च, पढ़ें पूरी डिटेल

Bharat Taxi हुई लॉन्च, जानें कैसे कर सकते हैं बुक, कितना होगा खर्च, पढ़ें पूरी डिटेल

अमित शाह ने देश की पहली को-ऑपरेटिव टैक्सी सर्विस 'भारत टैक्सी ऐप' को लॉन्च कर दिया है. अमित शाह ने कहा कि पूरे देश में कश्मीर से कन्याकुमारी तक ये सेवा कल्याण का बहुत बड़ा माध्यम बनने जा रही है.

भारत टैक्सी लॉन्चभारत टैक्सी लॉन्च
क‍िसान तक
  • Delhi,
  • Feb 05, 2026,
  • Updated Feb 05, 2026, 4:39 PM IST

सहकारिता मंत्री अमित शाह ने देश की पहली को-ऑपरेटिव टैक्सी सर्विस 'भारत टैक्सी ऐप' को लॉन्च कर दिया है. खास बात ये है कि ये पूरी तरह ऐप आधारित स्वदेशी टैक्सी सर्विस है. ऐसे में माना जा रहा है कि इसके आने से ओला, उबर जैसी ऐप बेस्ड कंपनियों को कड़ी टक्कर मिलेगी और कंपटीशन बढ़ेगा जिसका फायदा आम ग्राहकों को मिल सकेगा. भारत टैक्सी ऐप में ड्राइवर-ओनरशिप मॉडल पर आधारित राइड पर कोई कमीशन नहीं कटेगा, उसके जरिए प्राइवेट कंपनियों का एकाधिकार खत्म करने की तैयारी है.

सरकार टैक्सी के फील्ड में कर रही प्रवेश

अमित शाह ने कहा कि पूरे देश में कश्मीर से कन्याकुमारी तक ये सेवा कल्याण का बहुत बड़ा माध्यम बनने जा रही है. ये टैक्सी भाइयों के लिए बड़ी सुविधा है कि सरकार टैक्सी के फील्ड में प्रवेश कर रही है. इससे जुड़ा एक-एक सारथी टैक्सी का मालिक है और यही संरचना आर्थिक रूप में अमूल चूक परिवर्तन करेगा.

अमूल की तर्ज पर अनोखा सहकारिता माडल

उन्होंने कहा कि गुजरात में अमूल की तर्ज पर ये विश्व का अनोखा सहकारिता माडल है. आपकी टैक्सी का पहिया सारथी लोगों के लिए दौड़ने लगेगा ये कोआपरेटिव की भावना है. उन्होंने कहा कि ढेर सारे लोग छोटी-छोटी पूंजी के साथ जुड़कर बड़ा काम करेंगे यही सहकारिता है. सहकार सारथी आपको मालिक होने का एहसास कराएगी.

भारत टैक्सी पर तीनों प्रकार के टैक्सियां

गृह मंत्री अमित शाह कहा कि भारत टैक्सी की कल्पना तीनों प्रकार के टैक्सियों के साथ है, जिसमें टू व्हीलर, थ्री व्हीलर और फोर व्हीलर शामिल हैं. भारत टैक्सी सारथी दीदी की सुरक्षा को सुनिश्चित करेंगी. वहीं, ये स्वामित्व माडल वाली नए टैक्सी का कॉन्सेप्ट है जिसे पहली बार लांच किया गया है. उन्होंने बताया कि किराया पहले कंपनी के अकाउंट में जाता था जो कमीशन था, लेकिन भारत टैक्सी एक पर्सेंट कमीशन नहीं काटेगा. अमित शाह ने कहा कि सारथी भी आप होंगे और मालिक भी होंगे, उन्होंने कहा कि इसका मूल मंत्र है सबका पहिया सबकी समृद्धि सम्मान और मुनाफा. 

क्या है भारत टैक्सी?

भारत टैक्सी एक प्रमुख भारतीय ऑनलाइन कार रेंटल कंपनी है, जो 100 से अधिक शहरों में टैक्सी सेवाएं देती है. सहकारिता मंत्रालय के तहत "भारत टैक्सी" नाम से दुनिया का पहला सहकारिता आधारित (Cooperative) राइड-हेलिंग ऐप भी लॉन्च किया गया है, जहां ड्राइवर ही इसके मालिक हैं.  

इस ऐप के क्या हैं फायदे?

सबसे अधिक इस ऐप में सारथी को फ़ायदा है. इसके साथ ही आसान टैक्सी रजिस्ट्रेशन, जीरो कमीशन के साथ पारदर्शी कमाई, सारथी का स्वास्थ्य बीमा रिटायरमेंट सेविंग्स, एक्सीडेंट कवरेज, इमरजेंसी के समय वित्तीय सहायता शामिल है. इसके साथ ही यात्रियों के लिहाज से नो सर्च प्राइमिग, यात्री सुरक्षा सुनिश्चित, दिल्ली पुलिस के साथ गठबंधन और महिलाओं के लिए महिলা चालक शामिल है.

कैसे करें राइड बुक?

  • आधिकारिक वेबसाइट: www.bharattaxi.com
  • हेल्पलाइन नंबर: +91-9696000999 या +91-7607003240 (24x7 उपलब्ध)
  • ईमेल: info@bharattaxi.com
  • ऐप: भारत टैक्सी ऐप वर्तमान में Android पर उपलब्ध है.

इस ऐप में क्या खास है?

ड्राइवर-केंद्रित मॉडल: नए सहकारिता मॉडल में ड्राइवरों से कोई कमीशन नहीं लिया जाता ("Zero Commission"), जिससे यात्रियों को सस्ती और ड्राइवरों को बेहतर कमाई मिलती है.

अलग-अलग वाहन विकल्प: इस सेवा में हैचबैक (Indica), सेडान (Swift Dzire), SUV (Toyota Innova/Crysta), और टेम्पो ट्रैवलर जैसे विकल्प उपलब्ध हैं. इसके साथ ही महिलाओं के लिए खास तौर पर स्कूटी सिस्टम रखा गया है, जिससे कि यदि कोई महिला किसी सफर के दौरान महिला सारथी ही चाहती हैं, तो उसे महिला सारथी ही मिले. भारत टैक्सी ऐप लोकल रेंटल, वन-वे ड्रॉप, राउंड ट्रिप और एयरपोर्ट पिकअप/ड्रॉप जैसी सेवाएं देती है.

न सर्ज प्राइसिंग, न छुपा किराया

भारत टैक्सी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें सर्ज प्राइसिंग नहीं होगी. बारिश, ट्रैफिक या पीक टाइम के नाम पर किराया नहीं बढ़ेगा. इसके अलावा किराया पहले से तय और पारदर्शी होगा, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी.

नहीं लिया जाएगा कमीशन

इस ऐप पर ड्राइवरों से कोई कमीशन नहीं लिया जाएगा. वे सिर्फ मामूली दैनिक, साप्ताहिक या मासिक मेंबरशिप शुल्क देकर काम करेंगे. इससे उनकी कमाई पर पूरा नियंत्रण रहेगा. इसके अलावा भारत टैक्सी से जुड़ने वाले ड्राइवरों को आगे चलकर सरकारी लोन की सुविधा भी मिलेगी, ताकि वे खुद की टैक्सी खरीद सकें और रोजगार के नए अवसर पैदा हो.

सेफ्टी और टेक्नोलॉजी पर फोकस

यात्रियों और ड्राइवरों की सुरक्षा के लिए भारत टैक्सी ने दिल्ली पुलिस और गुजरात पुलिस के साथ साझेदारी की है. ऐप में रियल-टाइम ट्रैकिंग, वेरिफाइड ड्राइवर, मल्टीलिंगुअल सपोर्ट और 24×7 कस्टमर केयर जैसी सुविधाएं होंगी. इसे मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने की भी योजना है. (जितेंद्र बहादुर की रिपोर्ट)

MORE NEWS

Read more!