श्रीनगर में पर्यटकों के लिए खोला गया ट्यूलिप गार्डन, 15 लाख फूलों से महकेगी घाटी

खबरें

श्रीनगर में पर्यटकों के लिए खोला गया ट्यूलिप गार्डन, 15 लाख फूलों से महकेगी घाटी

 ट्यूलिप गार्डन,फोटो साभार: social media
  • 1/6

एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन अब से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है. श्रीनगर की प्रसिद्ध डल झील के किनारे बने इस ट्यूलिप गार्डन में 15 लाख से अधिक फूल खिले हैं. यहां की डल झील और जबरवान पहाड़ियों के बीच स्थित एशिया का सबसे बड़े इंदिरा गांधी ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिल चुके हैं.
 

  • 2/6

पिछले साल ट्यूलिप गार्डन में 3.60 लाख के करीब रिकॉर्ड पर्यटक आए थे. श्रीनगर की प्रसिद्ध डल झील के किनारे जबरवन की पहाड़ियों की तलछटी में स्थित ट्यूलिप बहुत बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है. इस ट्यूलिप गार्डन में 68 फूलों की किस्में देखने को मिलेंगी
 

  • 3/6

2007 में ट्यूलिप गार्डन को पहली बार खोला गया था. पिछले साल ओपन एयर कैफेटेरिया स्थापित किया गया है.   
सुबह नौ से शाम सात बजे तक ट्यूलिप गार्डन पर्यटकों के लिए खुला रहेगा.   
 

  • 4/6

श्रीनगर नगर निगम और फ्लोरीकल्चर विभाग ने उम्मीद जताई है कि इस साल भी लाखों की संख्या में पर्यटक इन्हें देखने पहुंचेंगे और पिछले रिकॉर्ड टूटेंगे. 

  • 5/6

ट्यूलिप गार्डन के प्रभारी इनाम-उल-रहमान ने बताया कि विभिन्न रंगों के 1.6 मिलियन (16 लाख) ट्यूलिप के अलावा, वसंत फूल, जैसे जलकुंभी, डैफोडील्स, मस्करी और साइक्लेमेन, प्रदर्शित किए जाएंगे.साथ ही चार नई ट्यूलिप किस्मों का आयात किया है. 

  • 6/6

 श्रीनगर नगर निगम ने कहा कि इस साल पीले, लाल, क्रिमसन, बैंगनी और सफेद सहित ट्यूलिप रंगों का इंद्रधनुषी प्रदर्शन होगा. उन्होंने कहा कि जबरवान पहाड़ियों की छाया इस  गार्डन को और अच्छा माहौल देती है. लोग इस बगीचे को पसंद करते हैं

Latest Photo