जुलाई के अंत में इतने प्रतिशत गिरे टमाटर के थोक भाव, जानिए MP-महाराष्‍ट्र में क्‍या है ताजा मंडी रेट

जुलाई के अंत में इतने प्रतिशत गिरे टमाटर के थोक भाव, जानिए MP-महाराष्‍ट्र में क्‍या है ताजा मंडी रेट

जून 2026 में टमाटर के थोक दाम मजबूत रहने के बाद जुलाई में बाजार का रुख बदल गया. नई आवक बढ़ने से देशभर की मंडियों में कीमतों पर दबाव आया और जुलाई के चौथे हफ्ते तक औसत थोक भाव करीब 16.6% गिर गया.

Tomato Price HikeTomato Price Hike
क‍िसान तक
  • Noida,
  • Jul 30, 2026,
  • Updated Jul 30, 2026, 5:11 PM IST

जून 2026 के दौरान देश की ज्‍यादातर थोक मंडियों में टमाटर के दाम बेहद मजबूत बने हुए थे और किसानों को ऊंची कीमत मिल रही थी. लेकिन, जुलाई की शुरुआत के साथ ही बाजार का रुख बदलने लगा. नई फसल की आवक बढ़ने से कई राज्यों की मंडियों में भाव पर दबाव आया और जुलाई के चौथे हफ्ते तक ज्‍यादातर राज्यों में कीमतें जून के मुकाबले काफी नीचे आ गई हैं. एकमार्कनेट पोर्टल के मुताबिक, देश का औसत थोक टमाटर भाव जून के आखिरी हफ्ते में 2,684.08 रुपये प्रति क्विंटल था, जो जुलाई के चौथे हफ्ते में घटकर 2,237.48 रुपये प्रति क्विंटल रह गया. यानी एक महीने में औसतन करीब 16.6% की गिरावट दर्ज हुई है. मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र दोनों ही राज्यों में भी यही ट्रेंड देखने को मिला.

महाराष्ट्र में औसत भाव 1,802.32 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जो जून के 1,875.93 रुपये प्रति क्विंटल से 3.9% नीचे है. वहीं, मध्य प्रदेश में जुलाई के चौथे हफ्ते में टमाटर का औसत थोक भाव 1,381.79 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जो जून के अंतिम हफ्ते के 1,520.32 रुपये प्रति क्विंटल की तुलना में करीब 9.1% कम है. देखें 30 जुलाई को मध्‍य प्रदेश और महाराष्‍ट्र की मंडियों में टमाटर का क्‍या भाव रहा...

मध्‍य प्रदेश की मंडियों में टमाटर का भाव

मंडीवैरायटी / ग्रेडन्यूनतम भाव (₹/क्विंटल)अधिकतम भाव (₹/क्विंटल)मॉडल भाव (₹/क्विंटल)
बड़वानी (एफ एंड वी) एपीएमसीटमाटर / स्थानीय1,4001,4001,400
मनावर (एफ एंड वी) एपीएमसी, धारटमाटर / ग्रेड B1,9002,5002,000
खंडवा (एफ एंड वी) एपीएमसीटमाटर / एफएक्यू1,0002,0001,444
सनावद (एफ एंड वी) एपीएमसी, खंडवादेशी / ग्रेड A1,5002,0001,800
कैलारस एपीएमसी, मुरैनाअन्य / एफएक्यू2,2002,2002,200
मुरैना एपीएमसीस्थानीय / नॉन-एफएक्यू1,7501,7501,750
सबलगढ़ (एफ एंड वी) एपीएमसी, मुरैनादेशी / एफएक्यू9001,000900
सागर (एफ एंड वी) एपीएमसीस्थानीय / स्थानीय1,2002,0001,600
उज्जैन (एफ एंड वी) एपीएमसीदेशी / मीडियम7001,9351,339

मध्य प्रदेश में गुरुवार को उज्जैन मंडी में मॉडल भाव 1,339 रुपये, खंडवा में 1,444 रुपये, सागर में 1,600 रुपये और सनावद में 1,800 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. हालांकि, कुछ मंडियों जैसे कैलारस (मुरैना) में मॉडल भाव 2,200 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचा, लेकिन ज्‍यादातर मंडियों में भाव 1,000 से 2,000 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में रहे.

महाराष्‍ट्र की मंडियों में टमाटर का भाव

 

मंडी

वैरायटी / ग्रेडन्यूनतम भाव (₹/क्विंटल)अधिकतम भाव (₹/क्विंटल)मॉडल भाव (₹/क्विंटल)
श्रीरामपुर एपीएमसी, अहिल्यानगरअन्य / लोकल1,0001,5001,250
छत्रपति संभाजीनगर एपीएमसीअन्य / लोकल1,5002,5002,000
भुसावल एपीएमसी, जळगांवअन्य / लोकल1,2002,0001,800
कोल्हापुर एपीएमसीअन्य / लोकल5001,5001,000
मुंबई एपीएमसीअन्य / लोकल1,6002,0001,800
कामठी एपीएमसी, नागपुरलोकललोकल2,0604,5702,310
नागपुर एपीएमसीअन्य / लोकल2,5003,0002,875
खेड़ (चाकण) एपीएमसी, पुणेअन्य / लोकल1,0002,0001,500
पुणे (पिंपरी) एपीएमसीस्थानीय / लोकल2,0002,0002,000
विटा एपीएमसी, सांगलीअन्य / लोकल1,0001,2001,000
सातारा एपीएमसीअन्य / लोकल1,0002,0001,500
अकलुज एपीएमसी, सोलापुरअन्य / लोकल1,0001,8001,500
मंगलवेधा एपीएमसी, सोलापुरस्थानीय / लोकल3001,5001,000

महाराष्ट्र में भी अधिकांश मंडियों में मॉडल भाव 1,000 से 2,000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच दर्ज किए गए. कोल्हापुर और मंगलवेधा जैसी मंडियों में किसानों को केवल 1,000 रुपये प्रति क्विंटल का मॉडल भाव मिला, जबकि नागपुर एपीएमसी में 2,875 रुपये और कामठी मंडी में 2,310 रुपये प्रति क्विंटल भाव मिला, जो थोड़े बेहतर रहे.

MORE NEWS

Read more!