Tomato Price: टमाटर के भाव में तेजी, मंडियों में 5-6 हजार रुपये क्विंटल रेट, जानिए 4 राज्‍यों का हाल

Tomato Price: टमाटर के भाव में तेजी, मंडियों में 5-6 हजार रुपये क्विंटल रेट, जानिए 4 राज्‍यों का हाल

देशभर में टमाटर की कीमतों में बड़ा अंतर देखने को मिला है. 18 जून 2026 के मंडी आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भाव 500 रुपये से 6,000 रुपये प्रति क्विंटल तक रहे. तेलंगाना में सबसे मजबूत कीमतें दर्ज हुईं.

Tomato Price SurgeTomato Price Surge
प्रतीक जैन
  • Noida,
  • Jun 18, 2026,
  • Updated Jun 18, 2026, 5:21 PM IST

मॉनूसन ने अभी देश का आधा हिस्‍सा भी अच्‍छे से कवर नहीं किया है, लेकिन अभी से ही टमाटर के भाव में तेजी आने लगी है. कई राज्‍यों की थोक मंडियों में टमाटर कीमतें अचानक बढ़ गई हैं, जिसका सीधा असर रिटेल खरीदारों की जेब पर भी पढ़ने लगा है. गली-मोहल्‍लों से लेकर लोकल मंडियों में उपभोक्‍ताओं को अब ज्‍यादा कीमत चुकानी पड़ रही है. हालांकि, बढ़ी हुई कीमतें किसानों के लिए अच्‍छी कमाई का मौका लेकर आई हैं, जो कुछ महीने पहले तक काफी कम कीमतों पर अपनी उपज बेचने को मजबूर थे.

एगमार्कनेट पोर्टल पर उपलब्‍ध 18 जून 2026 के मंडी आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में टमाटर की कीमतें गुणवत्ता और स्थानीय मांग के हिसाब से अलग-अलग रहीं. कुछ मंडियों में किसानों को 500 रुपये प्रति क्विंटल का न्यूनतम भाव मिला तो कई बाजारों में कीमत 5,000 और 6000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई. महाराष्‍ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की ज्‍यादातर मंडियों में टमाटर के भाव में मजबूती दिखाई दी. जानिए चारों राज्‍यों की मंडियों में टमाटर का ताजा भाव...

महाराष्‍ट्र की मंडियों में टमाटर का भाव

मंडीवैरायटी/ग्रेडन्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल)अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल)मॉडल कीमत (रु/क्विंटल)
राहाता एपीएमसीअन्य / लोकल5003,7502,125
श्रीरामपुर एपीएमसीअन्य / लोकल1,2002,2001,700
छत्रपति संभाजीनगर एपीएमसीअन्य / लोकल3,0004,4003,700
भुसावल एपीएमसीअन्य / लोकल2,0003,0002,500
जलगांव एपीएमसीअन्य / लोकल3,0004,0003,500
कोल्हापुर एपीएमसीअन्य / लोकल1,0003,0002,000
मुंबई एपीएमसीअन्य / लोकल3,4004,0003,700
कलमेश्वर एपीएमसीअन्य / लोकल2,5153,0002,825
कामठी एपीएमसीलोकल 4,5305,0304,780
नागपुर एपीएमसीलोकल2,5004,0003,625
नागपुर एपीएमसीअन्य / लोकल4,0005,0004,750
घोटी एपीएमसीअन्य / लोकल2,0002,2002,100
खेड़ (चाकण) एपीएमसीअन्य / लोकल1,5003,0002,200
पुणे एपीएमसीलोकल1,0002,8001,900
पुणे (खड़की) एपीएमसीलोकल8001,3001,050
पनवेल एपीएमसीअन्य / लोकल4,0005,0004,500
अकलूज एपीएमसीलोकल1,5003,5003,000
पंढरपुर एपीएमसीअन्य / लोकल8003,5002,000

महाराष्ट्र में टमाटर के दाम अपेक्षाकृत मजबूत नजर आए. कामठी मंडी में औसत कीमत 4,780 रुपये प्रति क्विंटल रही, जबकि पनवेल और मुंबई मंडियों में भी मॉडल भाव 3,700 से 4,500 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास दर्ज हुए. हालांकि, राहाता और पुणे जैसी मंडियों में कीमतें 500 से 2,000 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में रहीं.

मध्‍य प्रदेश की मंडियों में टमाटर का भाव

मंडीवैरायटी/ग्रेडन्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल)अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल)मॉडल कीमत (रु/क्विंटल)
सेंधवा (एफ एंड वी) एपीएमसीहाइब्रिड / मीडियम1,3001,6001,400
बुरहानपुर (एफ एंड वी) एपीएमसीअन्य / लोकल1,0003,2002,600
छतरपुर (एफ एंड वी) एपीएमसीअन्य / ग्रेड A2,3002,3002,300
देवास (एफ एंड वी) एपीएमसीअन्य / FAQ1,0002,4001,200
हरदा (एफ एंड वी) एपीएमसीदेसी / मीडियम1,5001,8001,600
इंदौर (एफ एंड वी) एपीएमसीटमाटर / लोकल1,2003,2002,000
सांवेर (एफ एंड वी) एपीएमसीटमाटर / ग्रेड A8002,0001,500
खंडवा (एफ एंड वी) एपीएमसीटमाटर / FAQ1,0004,0001,411
सागर (एफ एंड वी) एपीएमसीलोकल / लोकल1,5002,5002,000
सीहोर (एफ एंड वी) एपीएमसीदेसी / ग्रेड रेंज-12,0002,5002,200
करैरा (एफ एंड वी) एपीएमसीटमाटर / लोकल1,0002,0001,600
शिवपुरी (एफ एंड वी) एपीएमसीअन्य / ग्रेड B2,0002,0002,000
उज्जैन (एफ एंड वी) एपीएमसीदेसी / मीडियम1,0571,0571,057

मध्य प्रदेश की मंडियों में टमाटर के भाव मिश्रित रहे. सबसे कम न्यूनतम कीमत सांवेर मंडी में 800 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई, जबकि खंडवा मंडी में अधिकतम भाव 4,000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचा. इंदौर, सागर, सीहोर और शिवपुरी जैसी मंडियों में औसत कीमत करीब 1,500 से 2,200 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रही. कई जगह देसी और लोकल किस्मों को बेहतर दाम मिले.

आंध्र प्रदेश की मंडियों में टमाटर का भाव

मंडीवैरायटी/ग्रेडन्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल)अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल)औसत कीमत (रु/क्विंटल)
गुरमकोंडा सब-यार्ड (एएमसी वाल्मीकीपुरम)हाइब्रिड / ग्रेड A1,8002,6002,200
कालिकीरी एपीएमसीलोकल / FAQ1,6002,3002,000
मदनपल्ली एपीएमसीलोकल / FAQ1,9002,3002,200
मुलाकलाचेरुवु एपीएमसीलोकल / FAQ1,5002,7002,500
पुंगनूर एपीएमसीहाइब्रिड / FAQ1,3402,1401,740
सोमाला एपीएमसीटमाटर / FAQ1,7002,3002,000
वाल्मीकीपुरम एपीएमसीहाइब्रिड / FAQ1,8002,6002,200
पालमनेर एपीएमसीटमाटर / FAQ2,0002,5002,300
वी. कोटा सब-यार्ड (एएमसी पालमनेरु)अन्य / FAQ1,8002,4002,200

आंध्र प्रदेश की प्रमुख टमाटर मंडियों में कारोबार अपेक्षाकृत संतुलित रहाझ मदनपल्ली, वाल्मीकीपुरम और गुरमकोंडा जैसे बाजारों में मॉडल कीमत करीब 2,200 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज हुई. मुलाकलाचेरुवु में औसत भाव 2,500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचे, जबकि पुंगनूर में कीमतें कुछ नरम रहीं. 

तेलंगाना की मंडियों में टमाटर का भाव

मंडीवैरायटी/ग्रेडन्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल)अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल)औसत कीमत (रु/क्विंटल)
आदिलाबाद (रैतू बाजार) एपीएमसीलोकल / लोकल5,0005,0005,000
गुडीमलकापुर एपीएमसीटमाटर / ग्रेड B1,2002,8002,000
एल बी नगर एपीएमसीटमाटर / मीडियम1,6002,8002,000
साप्ताहिक बाजार क्षेत्र (आरबीजेड) एपीएमसीअन्य / लोकल2,0006,0002,200
पैविलियन ग्राउंड, खम्मम (आरबीजेड) एपीएमसीदेसी / लोकल4,4004,4004,400
सत्तुपल्ली (रामालयम) आरबीजेड एपीएमसीटमाटर / लोकल4,0004,8004,400
कलवाकुर्थी एपीएमसीटमाटर / लोकल2,4002,4002,400
महबूबनगर (रायतु बाजार) एपीएमसीदेसी / लोकल5,0005,0005,000
इब्राहिमपट्टनम एपीएमसीलोकल / लोकल5,0005,0005,000
कुकटपल्ली (आरबीजेड) एपीएमसीदेसी / मीडियम1,6002,9002,250
पाटनचेरू एपीएमसीटमाटर / लोकल1,0002,4001,600
वारंगल एपीएमसी

टमाटर / FAQ

2,5003,0002,750

MORE NEWS

Read more!