Potato Price: आलू की कीमतों में भारी गिरावट, किसानों की लागत निकलना मुश्किल, जानें तीन प्रमुख राज्‍यों का हाल

Potato Price: आलू की कीमतों में भारी गिरावट, किसानों की लागत निकलना मुश्किल, जानें तीन प्रमुख राज्‍यों का हाल

देश के प्रमुख आलू उत्पादक राज्यों मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में आलू की थोक कीमतें दबाव में बनी हुई हैं. कई मंडियों में भाव 500 से 1000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहे, जिससे किसानों की लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है. उत्तर प्रदेश में सालाना आधार पर सबसे ज्यादा 54.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है.

potato price declinepotato price decline
प्रतीक जैन
  • Noida,
  • Jun 20, 2026,
  • Updated Jun 20, 2026, 8:46 PM IST

देश के प्रमुख आलू उत्पादक राज्यों मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की थोक मंडियों में आलू की कीमतें दबाव में बनी हुई हैं. हालात ऐसे हैं कि कई मंडियों में किसानों को आलू के ऐसे दाम मिल रहे हैं, जो उत्पादन लागत निकालने के लिए भी नाकाफी हैं. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जून 2026 में सालाना आधार पर इन तीनों राज्यों में आलू की औसत थोक कीमतों में भारी गिरावट बनी हुई है. उत्तर प्रदेश में कीमतों में सबसे बड़ी 54.8 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि पश्चिम बंगाल में 40.2 प्रतिशत और मध्य प्रदेश में 25.7 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई. 

अगर राज्यवार औसत थोक कीमतों को देखें तो जून 2026 में उत्तर प्रदेश में आलू की औसत कीमत 524.85 रुपये प्रति क्विंटल है. इसी तरह पश्चिम बंगाल में औसत कीमत 807.51 रुपये प्रति क्विंटल और मध्य प्रदेश में 724.87 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई है. तीनों राज्यों में कीमतें 1,000 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास या उससे नीचे बनी हुई हैं, जिससे किसानों का भारी नुकसान हो रहा है. जानिए तीनों राज्‍यों की मंडियों में 20 जून 2026 को आलू की कीमतें क्‍या रहीं...

मध्‍य प्रदेश की मंडियों में आलू का भाव

मंडीवैरायटी/ग्रेडन्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल)अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल)मॉडल कीमत (रु/क्विंटल)
देवास (फल एवं सब्जी) एपीएमसीआलू / FAQ3001,300700
हरदा (फल एवं सब्जी) एपीएमसीदेसी / मीडियम1,1001,3001,200
होशंगाबाद (फल एवं सब्जी) एपीएमसीआलू / FAQ300710440
पिपरिया (फल एवं सब्जी) एपीएमसीआलू / स्थानीय7501,4001,000
इंदौर एपीएमसीस्थानीय / FAQ800850850
पेटलावद (फल एवं सब्जी) एपीएमसीदेसी / ग्रेड A1,0001,2001,100
अंबाह एपीएमसीआलू / नॉन-FAQ500500500
मुरैना एपीएमसीदेसी / नॉन-FAQ200400400
करैरा (फल एवं सब्जी) एपीएमसीआलू / स्थानीय6001,500800
उज्जैन एपीएमसीआलू / FAQ787.681,0001,000
उज्जैन एपीएमसीआलू / नॉन-FAQ343.89888.03888.03

मध्य प्रदेश की अधिकांश थोक मंडियों में आलू के भाव सीमित दायरे में बने हुए हैं. देवास (फल एवं सब्जी) मंडी में मॉडल कीमत 700 रुपये प्रति क्विंटल रही, जबकि होशंगाबाद में 440 रुपये और अंबाह मंडी में 500 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई. इंदौर मंडी में मॉडल कीमत 850 रुपये प्रति क्विंटल रही. हालांकि कुछ मंडियों जैसे उज्जैन और पेटलावद में भाव 1,000 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास पहुंचे, लेकिन ओवरऑल स्थिति खराब बनी हुई है.

उत्‍तर प्रदेश की मंडियों में आलू का भाव

मंडीवैरायटी/ग्रेडन्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल)अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल)मॉडल कीमत (रु/क्विंटल)
आगरा एपीएमसीआलू / FAQ500500500
हसनपुर एपीएमसीदेसी / FAQ400420410
औरैया एपीएमसीआलू / FAQ600600600
वजीरगंज एपीएमसीआलू / FAQ500500500
एटा एपीएमसीआलू / FAQ600600600
फर्रुखाबाद एपीएमसीआलू / FAQ600600600
टुंडला एपीएमसीआलू / FAQ500500500
मुगराबादशाहपुर एपीएमसीआलू / FAQ1,0001,0001,000
झांसी एपीएमसीआलू / FAQ1,0001,0001,000
रूरा एपीएमसीआलू / FAQ600600600
लखीमपुर एपीएमसीआलू / FAQ9501,100989.33
दोहरीघाट एपीएमसीआलू / FAQ1,0001,0001,000
सलोन एपीएमसीआलू / FAQ700700700
रामपुर मनिहारन एपीएमसीआलू / FAQ1,0001,0001,000
संभल एपीएमसीआलू / FAQ400410406.22
खलीलाबाद एपीएमसीआलू / मीडियम1,2001,2001,200
तिलहर एपीएमसीआलू / FAQ450450450
शामली एपीएमसीआलू / FAQ1,0001,2001,036.36
पयागपुर एपीएमसीआलू / FAQ600800700
उन्नाव एपीएमसीआलू / FAQ9001,000951.16
वाराणसी एपीएमसीआलू / FAQ800800800

उत्तर प्रदेश में स्थिति सबसे ज्यादा दबाव वाली दिखाई दे रही है. राज्य की औसत थोक कीमत 524.85 रुपये प्रति क्विंटल तक सिमट गई है, जो पिछले साल की तुलना में करीब आधी रह गई. आगरा, वजीरगंज, टूंडला और कई अन्य मंडियों में मॉडल कीमत 500 से 600 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज हुई. हसनपुर में 410 रुपये और संभल में 406 रुपये प्रति क्विंटल तक मॉडल कीमत देखने को मिली. कुछ मंडियों जैसे झांसी, मुगराबादशाहपुर और दोहरीघाट में कीमतें 1,000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचीं. 

बंगाल की मंडियों में आलू का भाव

मंडीवैरायटी/ग्रेडन्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल)अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल)मॉडल कीमत (रु/क्विंटल)
बांकुरा सदर एपीएमसीज्योति / FAQ740770760
बिष्णुपुर (बांकुरा) एपीएमसीआलू / नॉन-FAQ700760740
बक्सिरहाट एपीएमसीज्योति / FAQ700740720
हल्दीबाड़ी एपीएमसीज्योति / FAQ700740720
तूफानगंज एपीएमसीज्योति / FAQ700740720
दार्जिलिंग एपीएमसीलाल / FAQ1,4001,6001,500
कर्सियांग (माटीगाड़ा) एपीएमसीलाल / FAQ1,4001,6001,500
सिलीगुड़ी एपीएमसीज्योति / FAQ700740720
झाड़ग्राम एपीएमसीज्योति / FAQ820900870
बेथुआदहारी एपीएमसीदेसी / ग्रेड A950970960
करीमपुर एपीएमसीज्योति / ग्रेड A960980970
बारासात एपीएमसीज्योति / FAQ1,1001,1001,100
हावड़ा एपीएमसीज्योति / FAQ1,0001,0001,000
दुर्गापुर एपीएमसीज्योति / FAQ840900880
गुसकरा एपीएमसीज्योति / FAQ860880860
कालना एपीएमसीज्योति / FAQ860880860

पश्चिम बंगाल देश के बड़े आलू उत्पादक राज्यों में शामिल है, लेकिन यहां भी थोक बाजार में तेजी नहीं दिख रही. राज्य में सालाना आधार पर 40.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. बांकुरा, बक्सिरहाट, हल्दीबाड़ी और सिलीगुड़ी जैसी मंडियों में मॉडल कीमत 720 से 760 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रही. झाड़ग्राम में 870 रुपये और दुर्गापुर में 880 रुपये प्रति क्विंटल का स्तर दर्ज हुआ. उत्तर 24 परगना की बारासात मंडी में मॉडल कीमत 1,100 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंची, लेकिन अधिकांश बाजारों में भाव 1,000 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास ही बने रहे.

MORE NEWS

Read more!