Potato Price: कहीं 300 तो कहीं 3300 रुपये पहुंचा आलू का भाव, जानिए 5 राज्‍यों की मंडियों का ताजा हाल

Potato Price: कहीं 300 तो कहीं 3300 रुपये पहुंचा आलू का भाव, जानिए 5 राज्‍यों की मंडियों का ताजा हाल

देशभर की थोक मंडियों में 22 जुलाई को आलू के दाम राज्यों के अनुसार अलग-अलग रहे. एगमार्कनेट के आंकड़ों के मुताबिक मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल की मंडियों में मॉडल भाव 400 रुपये से 3,300 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया. सबसे अधिक कीमत महाराष्ट्र की कामठी मंडी में और सबसे कम मध्य प्रदेश की मुरैना मंडी में रही. जानिए ताजा मंडी भाव...

Potato PricePotato Price
प्रतीक जैन
  • Noida,
  • Jul 22, 2026,
  • Updated Jul 22, 2026, 4:21 PM IST

देशभर में मॉनसून सीजन के दौरान ज्‍यादातर सब्जियों के भाव बढ़ जाते हैं. इस सीजन में भी कई सब्जियों के दाम बढ़े हैं, लेकिन इसका ज्‍यादा असर रिटेल बाजार में देखने को मिल रहा है. हालांक‍ि, आलू के भाव फिलहार स्थिर नजर आ रहे हैं. वर्तमान में ज्‍यादतर राज्‍यों की थोक मंडियों में आलू का भाव बेहद कम है, जिससे किसानों की लागत पर संकट के बादल छाए हुए हैं. हालांकि, कुछ मंडियों में अच्‍छी कीमत मिलने से किसानों को हल्‍की राहत भी है. एगमार्कनेट पोर्टल पर उपलब्‍ध 22 जुलाई 2026 के आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल की मंडियों में आलू के औसत दाम करीब 400 रुपये से 3,300 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज किए गए. सबसे ऊंचा औसत भाव महाराष्ट्र की कामठी मंडी में रहा, जबकि सबसे कम कीमत मध्य प्रदेश की मुरैना मंडी में दर्ज की गई. जानिए विभ‍िन्‍न राज्‍यों की थोक मंडियों में 22 जुलाई को आलू की कीमतों का हाल…

मध्‍य प्रदेश की मंडियों में आलू का भाव

मंडीवैरायटी/ग्रेडन्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल)अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल)औसत कीमत (रु/क्विंटल)
बुरहानपुर (एफ एंड वी) एपीएमसीलोकल / लोकल8001,3001,100
देवास (एफ एंड वी) एपीएमसीअन्य / एफएक्यू3001,400700
मनावर (एफ एंड वी) एपीएमसीआलू / ग्रेड B1,1001,2211,121
सांवेर (एफ एंड वी) एपीएमसीआलू / ग्रेड A8001,6001,300
खंडवा (एफ एंड वी) एपीएमसीआलू / एफएक्यू350850500
मुरैना एपीएमसीदेसी / नॉन-एफएक्यू400400400
पोरसा एपीएमसीआलू / एफएक्यू800800800
रेहली (एफ एंड वी) एपीएमसीआलू / ग्रेड C9001,1001,000

मध्य प्रदेश की मंडियों में 22 जुलाई को आलू के भाव में काफी अंतर देखने को मिला. औसत कीमत 400 रुपये से 1,300 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रही. सबसे अधिक औसत भाव सांवेर (इंदौर) एपीएमसी में 1,300 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम मुरैना एपीएमसी में 400 रुपये प्रति क्विंटल रहा. बुरहानपुर, मनावर और रहली जैसी मंडियों में भी 1,000 रुपये या उससे अधिक के औसत भाव मिले.

बंगाल की मंडियों में आलू का भाव

मंडीवैरायटी/ग्रेडन्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल)अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल)औसत कीमत (रु/क्विंटल)
बांकुड़ा सदर एपीएमसीज्योति / एफएक्यू650690670
बीरभूम एपीएमसीआलू / एफएक्यू9501,0701,000
बोलपुर एपीएमसीआलू / एफएक्यू9501,0701,000
सैंथिया एपीएमसीआलू / एफएक्यू9501,0701,000
माथाभांगा एपीएमसीज्योति / एफएक्यू690730700
मेखलीगंज एपीएमसीज्योति / एफएक्यू690730700
दार्जिलिंग एपीएमसीरेड / एफएक्यू1,4001,6001,500
कर्सियांग (माटीगाड़ा) एपीएमसीरेड / एफएक्यू1,4001,6001,500
जलपाईगुड़ी सदर एपीएमसीअन्य / एफएक्यू800850830
झाड़ग्राम एपीएमसीज्योति / एफएक्यू800850830
तमलुक (पूर्व मेदिनीपुर) एपीएमसीज्योति / एफएक्यू800840820
कांदी एपीएमसीज्योति / एफएक्यू680800750
हावड़ा एपीएमसीज्योति / एफएक्यू1,0601,1001,060
आसनसोल एपीएमसीज्योति / एफएक्यू860900880
दुर्गापुर एपीएमसीज्योति / एफएक्यू860900880
पुरुलिया एपीएमसीज्योति / एफएक्यू780860820
रायगंज एपीएमसीअन्य / एफएक्यू780800780

पश्चिम बंगाल की मंडियों में आलू का मॉडल भाव 670 रुपये से 1,500 रुपये प्रति क्विंटल के बीच दर्ज किया गया. दार्जिलिंग और कर्सियांग (माटीगाड़ा) एपीएमसी में लाल आलू का सबसे अधिक मॉडल भाव 1,500 रुपये प्रति क्विंटल रहा. बीरभूम की मंडियों में 1,000 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास भाव मिले, जबकि बांकुड़ा, कांदी और रायगंज जैसी मंडियों में औसत भाव 670 से 780 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहा. हाबरा, आसनसोल और दुर्गापुर में भी 880 से 1,060 रुपये प्रति क्विंटल तक के मजबूत भाव दर्ज किए गए.

यूपी की मंडियों में आलू का भाव

मंडीवैरायटी/ग्रेडन्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल)अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल)औसत कीमत (रु/क्विंटल)
आगरा एपीएमसीअन्य / एफएक्यू500550527.91
अलीगढ़ एपीएमसीअन्य / एफएक्यू500500500
बबराला एपीएमसीदेसी / मीडियम580600590
बरेली एपीएमसीअन्य / एफएक्यू5001,660865.24
बुलंदशहर एपीएमसीअन्य / एफएक्यू800800800
कमालगंज एपीएमसीअन्य / एफएक्यू600600600
शिकोहाबाद एपीएमसीअन्य / एफएक्यू500500500
हाथरस एपीएमसीअन्य / एफएक्यू500500500
छिबरामऊ एपीएमसीअन्य / एफएक्यू600600600
उत्तरीपुरा एपीएमसीअन्य / एफएक्यू600600600
कोसीकलां एपीएमसीदेसी / एफएक्यू700900800
मुजफ्फरनगर एपीएमसीअन्य / एफएक्यू800800800
प्रयागराज एपीएमसीअन्य / एफएक्यू700710702.91
लालगंज एपीएमसीअन्य / एफएक्यू600600600
कैराना एपीएमसीअन्य / एफएक्यू800800800
शामली एपीएमसीअन्य / एफएक्यू8001,000847.93
वाराणसी एपीएमसीअन्य / एफएक्यू800800800

उत्तर प्रदेश की अधिकांश मंडियों में आलू की मॉडल कीमत 500 रुपये से 865.24 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रही. बरेली एपीएमसी में सबसे अधिक मॉडल भाव 865.24 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया, जबकि आगरा, अलीगढ़, शिकोहाबाद और हाथरस समेत कई मंडियों में औसत भाव 500 से 600 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में रहे. पश्चिमी उत्तर प्रदेश की शामली और मुजफ्फरनगर मंडियों में 800 रुपये या उससे अधिक के भाव मिले.

गुजरात की मंडियों में आलू का भाव

मंडीवैरायटी/ग्रेडन्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल)अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल)औसत कीमत (रु/क्विंटल)
आणंद (सब्जी यार्ड) एपीएमसीआलू / ग्रेड B9001,1001,000
खंभात (सब्जी यार्ड) एपीएमसीदेसी / लोकल1,0001,8001,500
भरूच एपीएमसीअन्य / लोकल1,0001,7001,300
दाहोद (सब्जी मंडी) एपीएमसीआलू / लोकल7001,2001,000
भुज एपीएमसीदेसी / एफएक्यू1,2001,7001,450
कपडवंज एपीएमसीआलू / मीडियम7001,4001,050
बिलीमोरा एपीएमसीअन्य / एफएक्यू1,4001,8001,600
नवसारी एपीएमसीआलू / ग्रेड A7001,8001,250
पोरबंदर एपीएमसीरेड नैनीताल / नॉन-एफएक्यू1,0001,5001,250
गोंडल (सब्जी मंडी) एपीएमसीआलू / लोकल7001,3001,000
राजकोट (सब्जी उप यार्ड) एपीएमसीआलू / एफएक्यू4151,480945
सूरत एपीएमसीअन्य / एफएक्यू5001,6501,075
वढवाण एपीएमसीआलू / मीडियम1,5002,0001,750
पादरा एपीएमसीअन्य / एफएक्यू1,5002,0001,750

गुजरात की मंडियों में आलू के दाम अन्य राज्यों की तुलना में मजबूत रहे. यहां मॉडल कीमत 945 रुपये से 1,750 रुपये प्रति क्विंटल के बीच दर्ज की गई. वढवाण और पादरा एपीएमसी में सबसे अधिक 1,750 रुपये प्रति क्विंटल का औसत भाव रहा. बिलीमोरा, खंभात और भुज मंडियों में भी 1,450 से 1,600 रुपये प्रति क्विंटल तक के अच्छे भाव मिले. केवल राजकोट (सब्जी उप यार्ड) में औसत भाव 945 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जो राज्य में सबसे कम था.

महाराष्‍ट्र की मंडियों में आलू का भाव

मंडीवैरायटी/ग्रेडन्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल)अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल)औसत कीमत (रु/क्विंटल)
श्रीरामपुर एपीएमसीअन्य / लोकल8001,2001,000
अकोला एपीएमसीअन्य / लोकल4001,200800
छत्रपति संभाजीनगर एपीएमसीअन्य / लोकल6001,100850
भुसावल एपीएमसीअन्य / लोकल1,5002,0001,800
मुंबई प्याज एवं आलू मार्केट एपीएमसीअन्य / लोकल6001,200900
कामठी एपीएमसीलोकल / लोकल3,0503,5503,300
नागपुर एपीएमसीलोकल / लोकल7001,1001,000
खेड (चाकण) एपीएमसीअन्य / लोकल7001,5001,300
सांगली (फल एवं भाजीपाला मार्केट) एपीएमसीलोकल / लोकल8001,6001,200
वाई एपीएमसीलोकल / लोकल1,5001,8001,650
अकलुज एपीएमसीलोकल / लोकल1,3001,4001,400

इधर, महाराष्ट्र में मंडियों में मॉडल भाव 800 रुपये से 3,300 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया. नागपुर की कामठी एपीएमसी में 3,300 रुपये प्रति क्विंटल का सबसे ऊंचा मॉडल भाव दर्ज हुआ, जो अन्य मंडियों से काफी अधिक रहा. इसके अलावा भुसावल, वाई और अकलूज में 1,400 से 1,800 रुपये प्रति क्विंटल तक के मजबूत भाव मिले, जबकि अकोला, मुंबई और छत्रपति संभाजीनगर में औसत भाव 800 से 900 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहा.

MORE NEWS

Read more!