Onion Price Hike: जुलाई में इतने फीसदी बढ़े प्‍याज के भाव, MP-महाराष्‍ट्र में तेजी, जानें ताजा मंडी भाव

Onion Price Hike: जुलाई में इतने फीसदी बढ़े प्‍याज के भाव, MP-महाराष्‍ट्र में तेजी, जानें ताजा मंडी भाव

जुलाई में देशभर के थोक बाजारों में प्याज की कीमतों में मजबूती बनी हुई है. एगमार्कनेट के मासिक और साप्ताहिक विश्लेषण के अनुसार, औसत थोक भाव जून और पिछले साल की तुलना में ऊंचे स्तर पर हैं. मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे प्रमुख उत्पादक राज्यों में भी कीमतें मजबूत बनी हुई हैं.

Onion Price HikeOnion Price Hike
प्रतीक जैन
  • Noida,
  • Jul 15, 2026,
  • Updated Jul 15, 2026, 8:39 PM IST

देशभर में प्याज के थोक और खुदरा भाव में तेजी बनी हुई. भाव में तेजी का यह सिलसिला बीते जून से शुरू हुआ, जो अब जुलाई के दौरान भी जारी है. एगमार्कनेट पोर्टल पर उपलब्‍ध मासिक और साप्ताहिक प्राइस ट्रे‍ंड रिपोर्ट के अनुसार, जून 2026 के मुकाबले जुलाई 2026 में प्‍याज की औसत थोक कीमतों भारी बढ़ोतरी हुई है. यही नहीं, अधिकांश राज्यों में पिछले साल के मुकाबले भी ऊंचे स्तर पर कारोबार हो रहा है. जुलाई 2026 में देश में प्‍याज का औसत थोक भाव 2,458.62 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जबकि जून में यह 2,017.15 रुपये था. वहीं, 9 से 15 जुलाई के सप्ताह में औसत थोक भाव बढ़कर 2,596.10 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गया, जो पिछले सप्ताह के 2,366.65 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक है.

दो प्रमुख प्‍याज उत्पादक राज्यों के आंकड़ो पर नजर डालें तो मासिक आधार पर मध्य प्रदेश में जुलाई का औसत थोक भाव 1,629.78 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जो जून की तुलना में 36.1 प्रतिशत अधिक और पिछले वर्ष के मुकाबले 92.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाता है. दूसरी ओर महाराष्ट्र में औसत भाव 1,992.65 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जो जून से 33.6 प्रतिशत और पिछले साल से 57.8 प्रतिशत अधिक है. हालांकि, साप्ताहिक आधार पर 9-15 जुलाई के दौरान मध्य प्रदेश में कीमतों में 4 प्रतिशत की हल्की गिरावट दर्ज हुई, जबकि महाराष्ट्र में 1.2 प्रतिशत की मामूली बढ़त देखने को मिली.  जानिए दोनों राज्‍यों की मंडियों में 15 जुलाई को क्‍या भाव रहे... 

मध्‍य प्रदेश की मंडियों में प्‍याज का भाव

मंडीवैरायटी/ग्रेडन्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल)अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल)मॉडल कीमत (रु/क्विंटल)
सेंधवा (एफ एंड वी) एपीएमसीलाल/मीडियम7001,100900
भोपाल एपीएमसीप्याज/एफएक्यू1,0252,4001,800
देवास (एफ एंड वी) एपीएमसीअन्य/एफएक्यू3002,4001,200
मनावर (एफ एंड वी) एपीएमसीप्याज/ग्रेड बी1,5002,0001,611
हरदा (एफ एंड वी) एपीएमसीमीडियम1,5002,2001,900
होशंगाबाद (एफ एंड वी) एपीएमसीप्याज/एफएक्यू6601,750730
इंदौर एपीएमसीअन्य/एफएक्यू5202,3522,136
पेटलावद एपीएमसीलाल/एफएक्यू8001,9151,915
खंडवा एपीएमसीलोकल/एफएक्यू500665600
शामगढ़ एपीएमसीप्याज/नॉन-एफएक्यू5012,2312,100
कैलारस एपीएमसीअन्य/एफएक्यू1,2001,5001,500
नीमच एपीएमसीलाल/एफएक्यू7002,5992,581
नरसिंहगढ़ एपीएमसीप्याज/नॉन-एफएक्यू7001,2001,200
सैलाना एपीएमसीप्याज/एफएक्यू4502,4002,000
रेहली (एफ एंड वी) एपीएमसीप्याज/ग्रेड सी2,5002,7002,600
सीहोर एपीएमसीप्याज/नॉन-एफएक्यू1,8252,0802,050
अकोदिया एपीएमसीप्याज/एफएक्यू1,2002,3502,350
कालापीपल एपीएमसीप्याज/एफएक्यू3002,362700
शुजालपुर एपीएमसीपोल/एफएक्यू1,0001,0001,000
शुजालपुर एपीएमसीलाल/एफएक्यू6002,7002,200
करेरा (एफ एंड वी) एपीएमसीप्याज/लोकल1,5002,2002,000
बड़नगर एपीएमसीप्याज/एफएक्यू8002,3101,500

मध्य प्रदेश की दैनिक मंडी कीमतों में भी काफी अंतर देखने को मिला. रेहली मंडी में मॉडल भाव 2,600 रुपये प्रति क्विंटल और नीमच में 2,581 रुपये रहा, जबकि इंदौर, अकोदिया और सीहोर जैसी मंडियों में भी मॉडल भाव 2,000 रुपये प्रति क्विंटल से ऊपर दर्ज किए गए. दूसरी ओर खंडवा, होशंगाबाद और सेंधवा जैसी मंडियों में कीमतें अपेक्षाकृत नरम रहीं, जिससे राज्य के भीतर गुणवत्ता और स्थानीय आवक के अनुसार भाव में बड़ा अंतर दिखाई दिया.

महाराष्‍ट्र की मंडियों में प्‍याज का भाव

मंडीवैरायटी/ग्रेडन्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल)अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल)औसत कीमत (रु/क्विंटल)
नेवासा (घोडेगांव) एपीएमसीउन्हाली / लोकल5003,0002,200
अकोला एपीएमसीअन्य / लोकल1,0002,6001,600
अमरावती (फल एवं सब्जी) एपीएमसीलोकल / लोकल1,5003,5002,500
गेवराई एपीएमसीलाल / लोकल7002,7001,350
चंद्रपुर (गंजवाड़) एपीएमसीअन्य / लोकल3,0003,5003,250
छत्रपति संभाजीनगर एपीएमसीअन्य / लोकल5502,3001,425
धाराशिव एपीएमसीलाल / लोकल1,7003,3002,500
साकरी एपीएमसीउन्हाली / लोकल9002,3801,600
भुसावल एपीएमसीउन्हाली / लोकल2,0002,5002,500
वडगांवपेठ एपीएमसीलोकल / लोकल1,8002,5002,000
मुंबई प्याज एवं आलू मार्केट एपीएमसीअन्य / लोकल1,7002,5002,100
नागपुर एपीएमसीलाल / लोकल1,5003,0002,625
चांदवड़ कृषि उपज मंडी समितिउन्हाली / लोकल8002,7202,200
लासलगांव एपीएमसीउन्हाली / लोकल7002,7062,200
लासलगांव (निफाड) एपीएमसीउन्हाली / लोकल7002,5502,250
नासिक एपीएमसीउन्हाली / लोकल8002,7112,200
पुणे (पिंपरी) एपीएमसीलोकल / लोकल1,5002,5002,000
कराड एपीएमसीहलवा / लोकल1,8002,4502,450
श्री सिद्धेश्वर एपीएमसीलाल / लोकल2003,2001,700

महाराष्ट्र में भी मंडियों के बीच कीमतों में व्यापक अंतर रहा. चंद्रपुर (गंजवाड़) मंडी में मॉडल भाव 3,250 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज हुआ, जबकि नागपुर, अमरावती, कराड और नासिक-लासलगांव क्षेत्र की प्रमुख मंडियों में भाव 2,200 से 2,625 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहे. इसके उलट अकोला, साकरी और छत्रपति संभाजीनगर जैसी मंडियों में औसत भाव अपेक्षाकृत कम दर्ज हुए.

MORE NEWS

Read more!