देशभर के प्याज किसान उपज की कीमतों को लेकर सरकार से नाराज है. खासकर महाराष्ट्र के किसानों और भी ज्यादा रोष में है. किसानों का कहना है कि कई महीनों से प्याज की कीमतें ठीक नहीं मिल रही है. वहीं, मई महीने में हुई बेमौसम बारिश ने भारी मात्रा में प्याज की खड़ी फसल और काटकर रखी गई फसल को नुकसान पहुंचाया है. किसान राज्य सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं. साथ ही पारदर्शी तरीके से उपज की सरकारी खरीद शुरू करने की मांग कर रहे हैं. वहीं, मध्य प्रदेश की मंडियों में प्याज कीमतों का हाल भी बुरा चल रहा है. बुधवार 4 जून को राज्य के रतलाम जिले की आलोट मंडी में प्याज 50 रुपये क्विंटल यानी 50 पैसे प्रति किलो की दर से बिका. यहां तक कि ऑर्गेनिक प्याज भी 2-3 रुपये किलो के भाव से बिका. जानिए दोनों राज्यों में 5 जून को प्याज की ताजा कीमतें क्या हैं...
मंडी/जिले का नाम | वैरायटी | न्यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु./क्विंटल) | मॉडल कीमत (रु./क्विंटल) |
देवास | अन्य | 150 | 1000 | 700 |
सागर | अन्य | 800 | 1000 | 900 |
मंदसौर | NA | 150 | 740 | 740 |
धार | NA | 175 | 275 | 200 |
बड़वानी | NA | 900 | 900 | 900 |
इंदौर | NA | 221 | 795 | 795 |
शाजापुर | NA | 395 | 1001 | 1001 |
राजगढ़ | NA | 660 | 1010 | 940 |
बड़वानी | लाल | 800 | 1500 | 1200 |
राजगढ़ | लोकल | 400 | 400 | 400 |
आलोट | NA | 50 | 341 | 341 |
उज्जैन | NA | 150 | 991 | 150 |
भोपाल | NA | 500 | 1100 | 1000 |
मुरैना | अन्य | 1000 | 1000 | 1000 |
शुजालपुर | लाल | 261 | 1250 | 800 |
मध्य प्रदेश की आलोट मंडी में आज फिर प्याज का न्यूनतम भाव 50 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. वहीं, मॉडल कीमत भी काफी 341 रुपये क्विंटल काफी कम रही. प्याज की सबसे ज्यादा कीमत 1500 रुपये क्विंटल बड़वानी में रिकॉर्ड की गई, लेकिन किसानों के मुताबिक, यह मुनाफे के लिहाज से अपर्याप्त है.
मंडी | वैरायटी | न्यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु./क्विंटल) | मॉडल कीमत (रु./क्विंटल) |
भुसावल | अन्य | 900 | 1200 | 1100 |
छत्रपति संभाजीनगर | अन्य | 200 | 1000 | 600 |
देवला | लाल | 150 | 1625 | 1400 |
इंद्रपुर | लाल | 200 | 2000 | 700 |
कल्याण | 2nd Sort | 800 | 1000 | 900 |
कामठी | लोकल | 1100 | 1500 | 1300 |
करजात | लोकल | 200 | 1300 | 800 |
खेड़ चकन | अन्य | 800 | 1400 | 1200 |
कोल्हापुर | अन्य | 500 | 1900 | 1200 |
नागपुर | सफेद | 800 | 1600 | 1400 |
पिंपलगांव | अन्य | 650 | 2512 | 1550 |
पुणे पिंपरी | लोकल | 1400 | 1400 | 1400 |
सांगली | लोकल | 500 | 1700 | 1100 |
शोलापुर | लाल | 100 | 2200 | 1000 |
वाशी न्यू मुंबई | अन्य | 800 | 1700 | 1250 |
येवला | अन्य | 100 | 1525 | 1100 |
महाराष्ट्र की अधिकतर मंडियों में प्याज की न्यूनतम कीमतें काफी कम रही, जबकि मॉडल कीमतें 1000 रुपये या इसके पार दर्ज की गईं. शोलापुर, येवला, करजात और इंद्रपुर जैसी मंडियों में न्यूनतम कीमतें 100-200 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गईं.