प्याज, जो हर रसोई की जरूरत है, आज खुद किसानों के लिए सिरदर्द बन गया है. हाल ही में मध्य प्रदेश की एक मंडी में प्याज की कीमत इतनी गिर गई कि वह सिर्फ 50 रुपये प्रति क्विंटल (100 किलो) में बिका. सोचिए, इतने कम दाम पर प्याज बेचने के बाद किसान अपनी लागत भी नहीं निकाल पा रहे हैं. बीज, खाद, सिंचाई और मजदूरी पर जो खर्च होता है, वह इस कीमत से कहीं ज़्यादा है.
इस स्थिति ने किसानों को आर्थिक संकट में डाल दिया है. वे मेहनत करके फसल उगाते हैं, लेकिन मंडियों में उचित दाम न मिलने से उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ता है. प्याज जैसी आवश्यक फसल की इतनी कम कीमत, सरकार और प्रशासन के लिए भी चिंता का विषय बन गई है.
मंडी का नाम | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत | मॉडल प्राइस |
बाराहाट | 2000 | 2500 | 2200 |
जयनगर | 2300 | 2500 | 2400 |
मानसी मंडी | 2000 | 2200 | 2100 |
मुरलीगंज | 2200 | 2500 | 2500 |
पिरो | 1600 | 1620 | 1610 |
16 जून को बिहार के पिरो मंडी में प्याज का न्यूनतम भाव 1600 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. वहीं अधिकतम भाव जयनगर, मुरलीगंज और बाराहाट मंडी में 2500 रुपये क्विंटल दर्ज किया गया.
मंडी का नाम | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत | मॉडल प्राइस |
अहमदाबाद | 700 | 1200 | 1050 |
आनंद | 500 | 1000 | 750 |
भुज | 1500 | 2000 | 1750 |
दाहोद | 500 | 1500 | 1000 |
जामनगर | 275 | 1800 | 1225 |
16 जून को गुजरात के जामनगर मंडी में प्याज का न्यूनतम भाव 275 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. वहीं अधिकतम भाव भुज मंडी में 2000 रुपये क्विंटल दर्ज किया गया.
मंडी का नाम | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत | मॉडल प्राइस |
अंबाला शहर | 830 | 1165 | 935 |
बल्लभगढ़ | 700 | 1200 | 1000 |
बरवाला | 1000 | 1200 | 1100 |
बरवाला (हिसार) | 800 | 1000 | 900 |
छछरौली | 1800 | 1800 | 1800 |
16 जून को हरियाणा के बल्लभगढ़ मंडी में प्याज का न्यूनतम भाव 700 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. वहीं अधिकतम भाव छछरौली मंडी में 1800 रुपये क्विंटल दर्ज किया गया.
मंडी का नाम | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत | मॉडल प्राइस |
बहुत | 50 | 800 | 300 |
बड़नगर | 370 | 870 | 870 |
बदनावर | 300 | 1000 | 1000 |
भोपाल | 756 | 1350 | 1000 |
देवास(एफ एंड वी) | 150 | 1500 | 800 |
16 जून को मध्य प्रदेश की बहुत मंडी में प्याज का न्यूनतम भाव 50 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. वहीं अधिकतम भाव देवास (एफ एंड वी) मंडी में 1500 रुपये क्विंटल दर्ज किया गया.
ये भी पढ़ें:
Animal Diseases: गाय-भैंस को बहुत परेशान करती हैं ये तीन बीमारियां, घर पर ऐसे कर सकते हैं इलाज
Paddy farming: धान की नर्सरी में अपनाएं ये आसान टिप्स, मिलेगी बंपर पैदावार