मध्य प्रदेश के किसान प्याज और लहसुन की कीमतों को लेकर परेशान है. प्रदेश की ज्यादातर मंडियों में किसानों को उपज का सही दाम नहीं मिल रहा है. साल की शुरुआत में थोड़े समय के लिए कीमतें अच्छे बनी हुई थीं, लेकिन धीरे-धीरे हालात और बदतर होते गए. अब किसानों को फसल बेचने के बाद लागत निकालना तो दूर नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. कहीं किसी मंडी में प्याज 50-60 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है तो वहीं, महंगे बीज खरीद कर बोई लहसुन के लिए 100-150 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिल रहा है. ऐसे में किसान सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं.
मंडी | वैरायटी | न्यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु./क्विंटल) | मॉडल कीमत (रु./क्विंटल) |
आलोट | NA | 100 | 340 | 251 |
आगर | NA | 500 | 1025 | 500 |
बदनावर | मीडियम | 200 | 400 | 400 |
बदनावर | NA | 200 | 1000 | 220 |
इंदौर | NA | 187 | 2078 | 2078 |
इंदौर | अन्य | 176 | 1202 | 1202 |
मंदसौर | NA | 50 | 1167 | 1167 |
मंदसौर | आर्गेनिक | 302 | 371 | 371 |
रतलाम | NA | 60 | 1671 | 251 |
शुजालपुर | लाल | 100 | 1276 | 100 |
सारंगपुर | लोकल | 245 | 887 | 300 |
सीहोर | NA | 250 | 1240 | 1000 |
सेंधवा, बड़वानी | लाल | 600 | 1500 | 1100 |
शाजापुर | मीडियम | 100 | 2333 | 923 |
शाजापुर | NA | 533 | 1114 | 1114 |
मंडियों में 6 जून 2025 को प्याज की कीमतों में भारी असमानता देखने को मिली, जिससे किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है. रतलाम और शुजालपुर जैसी जगहों पर किसानों को प्याज के मात्र 100 रुपये प्रति क्विंटल के भाव मिले, जो उत्पादन लागत से काफी कम हैं. रतलाम में मॉडल कीमत सिर्फ 251 रुपये रही, जबकि अधिकतम कीमत 1671 रुपये तक गई.
मंडी | वैरायटी | न्यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु./क्विंटल) | मॉडल कीमत (रु./क्विंटल) |
आलोट | NA | 150 | 8010 | 2000 |
जावद | NA | 200 | 13010 | 5700 |
सैलाना | NA | 651 | 8800 | 3200 |
आगर, शाजापुर | अन्य | 1310 | 7500 | 2770 |
बदनावर | औसत | 2100 | 2100 | 2100 |
बदनावर | अन्य | 2500 | 5850 | 2500 |
बदनावर फल-सब्जी मंडी | NA | 600 | 5850 | 2500 |
भोपाल | NA | 700 | 9150 | 4000 |
जावरा | अन्य | 1500 | 16300 | 3500 |
सीहोर | अन्य | 2500 | 7600 | 2800 |
शामगढ़ | NA | 701 | 6825 | 5800 |
शुजालपुर | देसी | 1070 | 9300 | 3000 |
सीतामऊ | NA | 500 | 8220 | 3300 |
वहीं, प्रदेश की विभिन्न मंडियों में 6 जून को लहसुन की कीमतों में भी भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. कुछ जगहों पर लहसुन के भाव किसानों को राहत देने वाले रहे, तो कई स्थानों पर मॉडल कीमतें लागत के आसपास या उससे कम रहीं. रतलाम की आलोट मंडी में लहसुन का औसत मूल्य केवल 2000 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जबकि अधिकतम भाव 8010 रुपये था. वहीं, शाजापुर के अगर में 1310 क्विंटल लहसुन 2770 रुपये के औसत भाव से बिका.