गोरखपुर को मिली नई विश्वविद्यालय की सौगात, कृषि, फल-बागवानी सहित कई विषयों में स्टूडेंट्स कर सकेंगे डिप्लोमा

गोरखपुर को मिली नई विश्वविद्यालय की सौगात, कृषि, फल-बागवानी सहित कई विषयों में स्टूडेंट्स कर सकेंगे डिप्लोमा

Yogi Cabinet Decision: वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने बताया कि 491 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से यह विश्वविद्यालय कैम्पियरगंज क्षेत्र में लगभग 50 हेक्टेयर भूमि पर स्थापित किया जाएगा. योगी सरकार वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय के लिए इस वर्ष प्रस्तुत प्रदेश के बजट में भी 50 करोड़ रुपये पास कर चुकी है.  

yogi cabinet given new university in gorakhpur students can do diploma in agriculture fruit cultivation and horticultureyogi cabinet given new university in gorakhpur students can do diploma in agriculture fruit cultivation and horticulture
क‍िसान तक
  • LUCKNOW,
  • Apr 08, 2026,
  • Updated Apr 08, 2026, 7:04 AM IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई प्रदेश कैबिनेट की बैठक में गोरखपुर में बनने वाले ‘उत्तर प्रदेश वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय’ को मंजूरी दी गई. कैबिनेट ने इसके लिए “उत्तर प्रदेश वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय अध्यादेश-2026” के प्रख्यापन को स्वीकृति प्रदान की है. उत्तर प्रदेश सरकार में वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने जानकारी दी.

गोरखपुर के कैम्पियरगंज क्षेत्र में बनेगा विश्वविद्यालय

वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने बताया कि 491 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से यह विश्वविद्यालय कैम्पियरगंज क्षेत्र में लगभग 50 हेक्टेयर भूमि पर स्थापित किया जाएगा. योगी सरकार वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय के लिए इस वर्ष प्रस्तुत प्रदेश के बजट में भी 50 करोड़ रुपये पास कर चुकी है.  

कृषि और पर्यावरण के क्षेत्र में शोध को मिलेगा बढ़ावा

डॉ. सक्सेना ने बताया कि गोरखपुर के इस पांचवें विश्वविद्यालय में वानिकी, औद्यानिकी, वन्य जीव संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, एग्रोफॉरेस्ट्री, फल एवं बागवानी सहित कई आधुनिक विषयों में बीएससी, एमएससी, पीएचडी और डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे. इसका उद्देश्य वनावरण बढ़ाना, जैव विविधता संरक्षण को मजबूत करना, किसानों और छात्रों को आधुनिक प्रशिक्षण देना तथा कृषि और पर्यावरण के क्षेत्र में शोध को बढ़ावा देना है. इस फैसले से प्रदेश में हरित विकास, खाद्य सुरक्षा और पर्यावरण संतुलन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है.

दुनिया के पहले राजगिद्ध (जटायु) संरक्षण केंद्र की स्थापना

उन्होंने बताया कि वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की स्थापना के साथ ही वन एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए योगी सरकार और गोरखपुर के नाम एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज हो जाएगी.

वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की फोटो

इसके पहले सरकार ने दुनिया के पहले राजगिद्ध (जटायु) संरक्षण केंद्र की स्थापना गोरखपुर में ही की है. वहीं 6 सितंबर 2024 को कैम्पियरगंज में दुनिया के पहले राजगिद्ध जटायु (रेड हेडेड वल्चर) संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र के उद्घाटन अवसर पर सीएम योगी ने जटायु संरक्षण केंद्र के समीप ही वानिकी विश्वविद्यालय खोलने की घोषणा की थी.

50 हेक्टेयर भूमि चिह्नित

अब इसे कैबिनेट की भी मंजूरी मिल गई है. यह उत्तर भारत का पहला और पूरे देश का दूसरा वानिकी विश्वविद्यालय होगा. इस विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए गोरखपुर वन प्रभाग ने जटायु संरक्षण केंद्र के समीप ही 50 हेक्टेयर भूमि चिह्नित कर प्रक्रियात्मक तैयारी तेज कर दी है.

शिलान्यास की तैयारी हुई तेज

गोरखपुर के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) विकास यादव का कहना है कि वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय में वानिकी के अलावा कृषि वानिकी, सामाजिक वानिकी और औद्यानिक के भी डिग्री और डिप्लोमा कोर्स संचालित कराने की योजना है ताकि बड़ी संख्या में युवाओं के सामने नौकरी और रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध हो सकें. उन्होंने बताया कि कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद अब शिलान्यास की तैयारी और तेज की जाएगी.

ये भी पढ़ें-

यूपी में बेमौसम बारिश को लेकर CM योगी ने बुलाई हाई लेवल बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

अमरूद के बागों में तेजी से फैल रहा ये खतरनाक रोग, लखनऊ और बदायूं जिले सबसे अधिक प्रभावित, जानें- सलाह

MORE NEWS

Read more!