यूपी में बेमौसम बारिश को लेकर CM योगी ने बुलाई हाई लेवल बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

यूपी में बेमौसम बारिश को लेकर CM योगी ने बुलाई हाई लेवल बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

UP News: मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व, कृषि विभाग व बीमा कंपनी फसल नुकसान का तत्काल संयुक्त सर्वे कराकर शासन को अवगत कराएं, जिससे किसानों को तत्काल मुआवजा दिलाया जा सके. 

cm yogi call meeting over unseasonal heavy rain in uttar pradesh given instruction on crop damagecm yogi call meeting over unseasonal heavy rain in uttar pradesh given instruction on crop damage
नवीन लाल सूरी
  • LUCKNOW,
  • Apr 08, 2026,
  • Updated Apr 08, 2026, 6:12 AM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के कई जनपदों में निरंतर हो रही बारिश (Rain Alert in UP) पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि प्रदेश में मौसम विपरीत है, ऐसे में प्रशासनिक अधिकारी निरंतर किसानों के सम्पर्क में रहें. बेमौसम बारिश ने किसानों का चैन छीन लिया है, लेकिन सरकार संबल के रूप में खड़ी है. उन्हें परेशानी नहीं होने दी जाएगी. सीएम योगी ने मंगलवार शाम को फिर हुई असमय बारिश से किसानों को होने वाली परेशानी के बारे में जिलाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी. उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी स्वयं किसानों के पास पहुंचे और मातहतों को भी फील्ड में रखें.

किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं

योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि फसलों के नुकसान का आकलन कराने के साथ समयबद्ध ढंग से मुआवजा दिलाएं. हर हाल में प्रयास करें कि आपदा का असर किसानों पर न्यूनतम हो. उन्होंने कहा कि जनहानि, पशुहानि, घायलों व प्रभावितों को निश्चित समय में मुआवजा दिलाना सुनिश्चित करें. इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. 

किसानों को तत्काल दिया जाएगा मुआवजा

मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व, कृषि विभाग व बीमा कंपनी फसल नुकसान का तत्काल संयुक्त सर्वे कराकर शासन को अवगत कराएं, जिससे किसानों को तत्काल मुआवजा दिलाया जा सके. 

किसानों के सम्पर्क में रहें प्रशासनिक अधिकारी

सीएम ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि निरंतर फील्ड में रहें, वस्तुस्थिति का जायजा लें और प्रभावित क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान का वास्तविक आकलन कराएं, जिससे किसानों को समय पर उचित सहायता मिल सके. मुख्यमंत्री योगी ने प्रमुख सचिव (कृषि) व राहत आयुक्त को निर्देश दिया कि फील्ड में कार्यरत अधिकारियों से सीधा संपर्क करें और समन्वय बनाएं. तधा सभी सूचनाएं समय पर एकत्र कर शासन को उपलब्ध कराई जाए, जिससे राहत कार्य भी समय से हो सके.

यूपी मौसम को लेकर अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग एक के बाद एक अलर्ट जारी कर रहा है. इस बीच लखनऊ के आमौसी स्थित मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में 8 अप्रैल यानी बुधवार को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है और कई जिलों में बारिश व गर्जन का सिलसिला जारी रह सकता है. साथ ही ओले गिरने को लेकर भी अलर्ट जारी किया है. बता दें कि मंगलवार की शाम से नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर और लखनऊ समेत कई जिलों में जमकर बारिश हो रही है. साथ ही तेज हवाओं के साथ आंधी भी चल रही है. बारिश के चलते रात को मौसम ठंडा हो गया है.

ये भी पढ़ें-

अमरूद के बागों में तेजी से फैल रहा ये खतरनाक रोग, लखनऊ और बदायूं जिले सबसे अधिक प्रभावित, जानें- सलाह

Monsoon News: 2026 के मॉनसून पर अल नीनो की मार, बारिश रह सकती है सामान्य से कम

MORE NEWS

Read more!