खेत तालाब और ड्रिप सिंचाई से सूखे को हराया, किसान विश्वंभर मेटे ने अमरूद की खेती से कमाए 20 लाख

खेत तालाब और ड्रिप सिंचाई से सूखे को हराया, किसान विश्वंभर मेटे ने अमरूद की खेती से कमाए 20 लाख

सूखे की मार झेल रहे बीड जिले की आष्टी तहसील के निमगांव बोडखा के युवा किसान विश्वंभर मेटे ने 5 एकड़ में ताइवान पिंक अमरूद की खेती कर 40 टन उत्पादन लिया और एक साल में 20 लाख रुपये कमाए. खेत तालाब और ड्रिप सिंचाई से उन्होंने बाग को हरा-भरा रखा. बीड के मध्यम बांधों में सिर्फ 8.18 प्रतिशत पानी बचा है.

Vishwambhar MeteVishwambhar Mete
रोहिदास हातागले
  • बीड,
  • Nov 16, 2026,
  • Updated Nov 16, 2026, 1:14 PM IST

महाराष्ट्र के बीड जिले की आष्टी तहसील में भीषण सूखे के बावजूद निमगांव बोडखा के युवा किसान विश्वंभर मेटे ने खेती में बड़ा कमाल कर दिखाया है. उन्होंने 5 एकड़ जमीन पर 'ताइवान पिंक' अमरूद की खेती कर 40 टन उत्पादन लिया और सिर्फ एक साल में 20 लाख रुपये की कमाई की है.

खेत तालाब और ड्रिप से पानी का प्रबंधन

विश्वंभर ने 5 एकड़ खेत में 8 बाय 4 फीट की दूरी पर अमरूद के पौधे लगाए. जून महीने में उन्होंने 33 बाय 33 मीटर के खेत तालाब (शेततला) को पानी से भर लिया था. भीषण सूखे के दौरान ड्रिप इरिगेशन (टपक सिंचाई) से पानी का सटीक प्रबंधन करके उन्होंने बाग को हरा-भरा रखा.

बाजार में इस अमरूद को 50 से 90 रुपये प्रति किलो का भाव मिल रहा है, जिससे एक ही साल में उन्हें 20 लाख रुपये का मुनाफा हुआ.

इलाके में चर्चा, दूसरे किसान ले रहे सीख

सूखे को हराने की इस कहानी की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है. आसपास के किसान उनका बाग देखने और खेती के तरीकने सीखने के लिए खेत पर पहुंच रहे हैं. विश्वंभर का कहना है कि अगर किसान खेत तालाब और टपक सिंचाई अपनाएं, तो भीषण सूखे में भी खेती से भरपूर उत्पादन लिया जा सकता है.

सरकारी योजनाओं का मिला फायदा

विश्वंभर ने बताया कि सरकारी योजनाओं की वजह से उन्हें यह सफलता मिली. उनका तालाब नरेगा योजना के तहत बना है, जिसका फायदा उन्हें मिल रहा है. उन्होंने कहा कि किसानों को गांव छोड़कर बाहर जाने की जरूरत नहीं है, सरकारी योजनाओं के जरिए खेती करके लाखों रुपये कमाए जा सकते हैं.

एक अन्य ग्रामीण ने भी उनकी तारीफ करते हुए कहा कि वे गांव के विकास के साथ अच्छी खेती कर रहे हैं. आज सेब से ज्यादा अमरूद के अच्छे दिन हैं और ऐसे कठिन हालात में उन्होंने अच्छा नियोजन किया है.

सूखे के बावजूद बंपर मिली पैदावार

बीड जिले में भयंकर सूखा पड़ा है और अल नीनो का असर साफ देखा जा रहा है. इस विपरीत परिस्थिति में भी किसान ने अमरूद से बेहद अच्छी कमाई की है. बीड जिले में 17 मध्यम परियोजनाओं की कुल उपयोग योग्य जल भंडारण क्षमता 167.4 मिलियन क्यूबिक मीटर है और वर्तमान में इन परियोजनाओं में केवल 13.66 मिलियन क्यूबिक मीटर या 8.18 प्रतिशत जल भंडारण उपलब्ध है. 

इन मध्यम परियोजनाओं में से, उर्ध्व कुंडलिका बांध में 15.87 प्रतिशत, कुंडलिका बांध में 17.37 प्रतिशत, मेहकारी बांध में 12.40 प्रतिशत और वन बांध में 11.41 प्रतिशत पानी उपलब्ध है. बिंदुसरा और सिंदफना बांधों में क्रमशः केवल 2.81 और 0.38 प्रतिशत जल भंडारण है और बेलपारा, महासंघवी, कड़ा, कड़ी और रूटी सहित कई मध्यम परियोजनाएं पूरी तरह सूख गई हैं. 

इसके अलावा, जिले में 64 छोटी परियोजनाओं की कुल जल भंडारण क्षमता 288.87 मिलियन क्यूबिक मीटर है, आज इन सभी छोटी परियोजनाओं में केवल 10.12 मिलियन क्यूबिक मीटर या सिर्फ 3.51 प्रतिशत जल भंडारण उपलब्ध है.

बेलपारा, महासंघवी, कड़ा, कड़ी और रूटी सहित कई मध्यम परियोजनाएं पूरी तरह सूख गई हैं. वहीं जिले की 64 छोटी परियोजनाओं की कुल क्षमता 288.87 मिलियन क्यूबिक मीटर है, पर इनमें सिर्फ 10.12 मिलियन क्यूबिक मीटर, यानी 3.51 प्रतिशत पानी उपलब्ध है.

MORE NEWS

Read more!