Rent A Tree: बिना खेती किए किराये पर लें आम का पेड़ और पाएं घर बैठे ताजे, केमिकल-फ्री आम

Rent A Tree: बिना खेती किए किराये पर लें आम का पेड़ और पाएं घर बैठे ताजे, केमिकल-फ्री आम

कोच्चि का स्टार्टअप Rent A Tree लोगों को आम का पेड़ किराये पर लेने और बिना खेती किए प्राकृतिक रूप से पके, केमिकल-फ्री आम घर बैठे पाने की सुविधा देता है. ग्राहक ऑनलाइन पेड़ चुन सकते हैं और वीडियो अपडेट के जरिए उसकी ग्रोथ भी देख सकते हैं.

gujarat mango newsgujarat mango news
क‍िसान तक
  • New Delhi ,
  • Mar 16, 2026,
  • Updated Mar 16, 2026, 4:02 PM IST

खेती की जमीन के इस्तेमाल का तरीका बदल रहा है. भरोसा न हो तो ये अनोखा उदाहरण देखिए. कोच्चि का एक स्टार्टअप, 'Rent A Tree', लोगों को आम का पेड़ लीज पर लेने और बिना कोई खेती किए, पूरी फसल (पके आम) का मजा लेने की सुविधा देता है. यह स्टार्टअप 3 राज्यों में अपने फार्म चलाता है और इसके सैकड़ों ग्राहक हैं. ये ग्राहक बिना आम का पेड़ लगाए स्वादिष्ट फल का आनंद ले रहे हैं.

इस स्टार्टअप से ग्राहक 10,300 रुपये में एक पेड़ किराये पर ले सकते हैं और 90 किलोग्राम तक के, प्राकृतिक रूप से पके हुए आम पा सकते हैं. इन आमों में किसी तरह के केमिकल का खतरा नहीं है क्योंकि इसे पकाने के लिए कर्बाइड जैसे रसायन का इस्तेमाल नहीं हुआ है.

ऑनलाइन पेड़ चुन सकते हैं

इस स्टार्टअप के साथ अच्छी बात ये है कि आप ऑनलाइन पेड़ चुन सकते हैं. चुनिंदा पेड़ के बारे में आपको स्टार्टअप को बता देना होता है. फार्म का प्रबंधन स्टार्टअप कंपनी करती है और आम आपके घर तक पहुंचाती है. अगर ऐसे मॉडल बड़े पैमाने पर सफल होते हैं, तो खेती की जमीन से कमाई करने के तरीके में तेजी से बदलाव आएगा. आम का शौक रखने वालों के लिए जरूरी नहीं कि वे पेड़ ही लगाएं क्योंकि रेंट पर पेड़ लेकर भी मीठे फलों का स्वाद लिया जा सकेगा.

यह स्टार्टअप अपने ग्राहकों को और भी कई तरह की सुविधाएं देता है. एक सुविधा है-वॉच योर ट्री ग्रो. इस सुविधा के तहत रेंट पर लिए गए पेड़ के प्रोग्रेस को वीडियो अपडेट्स के जरिये मॉनिटर कर सकते हैं. वीडियो में देख सकते हैं कि पेड़ पर कितने आम हैं और आमों के बढ़ने, पकने की स्थिति कैसी है. अगर इसमें किसी तरह की गड़बड़ दिखे तो स्टार्टअप कंपनी को शिकायत कर सकते हैं या अपना सुझाव दे सकते हैं.

घर पर आम की डिलीवरी

दूसरी बड़ी सुविधा है-फ्रेश मैंगो डिलीवरी. इस सुविधा के तहत ग्राहक को घर बैठे अपने रेंटेड आम के पेड़ से फल मिल जाते हैं. रेंट लिए हुए पेड़ पर जब आम के फल पूरी तरह से पकने लगते हैं, तो उसे तोड़कर, पैकिंग कर ग्राहक के घर पर डिलीवरी की जाती है. इस तरह, किसी ग्राहक को आम के लिए न तो बाजार जाने की जरूरत है, न ही बगीचे के पेड़ के पास. अब आम खुद उनके घर पर आएगा. 

स्टार्टअप का कहना है कि खेती के इस नए तरीके में ग्राहक को पेड़ लगाने की जरूरत नहीं है, बल्कि बिना किसी कमिटमेंट के उसे पेड़ का मालिकाना हक मिल जाता है. हालांकि यह हक कुछ खास पीरियड के लिए होता है और रेंट पर होता है, लेकिन उस पर उगने वाले और पकने वाले आम पूरी तरह से ग्राहक के होते हैं. उसमें किसी दूसरे की कोई दखल नहीं होती. 

10,300 रुपये का एक पेड़

स्टार्टअप ने पेड़ों की 4 कैटेगरी बनाई है जिसके अंतर्गत ग्राहक रेंट पर ले सकते हैं. बेस ट्री कैटेगरी की फीस 10,300 रुपये है जिसमें 10-30 किलो आम मिल सकता है. स्टैंडर्ड ट्री कैटेगरी की फीस 14,300 रुपये है जिसमें अधिकतम 45 किलो आम मिल सकते हैं. मैक्स ट्री कैटेगरी अभी स्टॉक से बाहर है जिसमें 90 किलो तक आम मिल सकते हैं. चौथी कैटेगरी कॉर्पोरेट बंडल के नाम से है जिसमें कम से कम 10 पेड़ रेंट लेना होता है. इन सभी कैटेगरी में ग्राहक को अपने पेड़ के वीडियो अपडेट की सुविधा मिलती है.

MORE NEWS

Read more!