मुंबई में ब्लूबेरी का बड़ा इवेंट, शेफ संजीव कपूर करेंगे ये खास लॉन्च

मुंबई में ब्लूबेरी का बड़ा इवेंट, शेफ संजीव कपूर करेंगे ये खास लॉन्च

मुंबई में 10 जून को US Highbush Blueberry Council द्वारा “Blueberries Go Big India 2026” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस इवेंट में शेफ संजीव कपूर नई रेसिपी बुक लॉन्च करेंगे. इसमें ब्लूबेरी के उपयोग, पोषण और फूड इंडस्ट्री में इसके बढ़ते अवसरों पर चर्चा होगी. यह कार्यक्रम भारत में ब्लूबेरी के उपयोग और लोकप्रियता को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है.

भारत में ब्लूबेरी मार्केट को बढ़ावाभारत में ब्लूबेरी मार्केट को बढ़ावा
क‍िसान तक
  • Noida,
  • Jun 04, 2026,
  • Updated Jun 04, 2026, 9:45 AM IST

10 जून को मुंबई में एक खास कार्यक्रम होने जा रहा है, जिसका नाम “Blueberries Go Big India 2026” रखा गया है. इस कार्यक्रम का आयोजन US Highbush Blueberry Council (USHBC) द्वारा किया जा रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य भारत में अमेरिका की ब्लूबेरी फल को ज्यादा लोकप्रिय बनाना है और इसके नए उपयोगों के बारे में जानकारी देना है.

बड़े शेफ और विशेषज्ञ होंगे शामिल

इस कार्यक्रम में कई बड़े शेफ, खाने के जानकार, पोषण विशेषज्ञ, आयातक, रिटेलर और फूड इंडस्ट्री से जुड़े लोग शामिल होंगे. सभी मिलकर यह समझेंगे कि ब्लूबेरी को खाने में और किन-किन तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है और इससे नए बिजनेस के मौके कैसे बन सकते हैं.

संजीव कपूर लॉन्च करेंगे खास रेसिपी बुक

इस मौके पर मशहूर शेफ संजीव कपूर एक खास किताब लॉन्च करेंगे, जिसका नाम “USA blueberries across the globe” है. इस किताब में बताया गया है कि ब्लूबेरी से घर में, बेकरी में, कैफे में और मिठाई बनाने में कई तरह की स्वादिष्ट चीजें कैसे बनाई जा सकती हैं.

ब्लूबेरी के नए उपयोग पर जोर

विशेषज्ञों का कहना है कि अब भारत में ब्लूबेरी सिर्फ एक महंगा फल नहीं रह गया है, बल्कि इसे कई तरह के खाने-पीने की चीजों में इस्तेमाल किया जा रहा है. जैसे कि हेल्दी स्नैक्स, केक, मिठाई, दूध से बने प्रोडक्ट, ड्रिंक्स और अन्य फूड आइटम्स में इसका उपयोग बढ़ रहा है.

कार्यक्रम में क्या खास होगा

इस कार्यक्रम में ब्लूबेरी से जुड़े नए आइडिया, नए फूड प्रोडक्ट और इसके पोषण से जुड़े फायदे पर चर्चा होगी. इसके साथ ही एक खास “USA Blueberries Quality Sample Programme” भी लॉन्च किया जाएगा, जिससे भारतीय कंपनियां और शेफ ब्लूबेरी को अलग-अलग रेसिपी में इस्तेमाल करके उसकी टेस्टिंग कर सकेंगे.

यह कार्यक्रम भारत में ब्लूबेरी के इस्तेमाल को बढ़ाने और लोगों को इसके फायदों के बारे में जागरूक करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इससे भारत में नए फूड बिजनेस और इनोवेशन के मौके भी बढ़ सकते हैं.

ये भी पढ़ें:

लोगों ने कहा असंभव, किसान ने कर दिखाया संभव: नर्मदा तट पर लहलहा रहे 2 हजार नारियल के पेड़
UP में मक्का खरीद नीति को मिली मंजूरी, 15 जून से 31 जुलाई तक 25 जिलों में होगी MSP पर खरीद

MORE NEWS

Read more!