धान-गेहूं नहीं, सिर्फ पान के पत्तों से करें बंपर कमाई, ऑनलाइन घर बैठे मंगवाएं पौधे

धान-गेहूं नहीं, सिर्फ पान के पत्तों से करें बंपर कमाई, ऑनलाइन घर बैठे मंगवाएं पौधे

मौजूदा समय में किसान धान-गेहूं के अलावा कुछ खास चीजों की खेती भी बड़े पैमाने पर करने लगे हैं. इसके लिए सरकार भी किसानों को प्रोत्साहित कर रही है. इससे किसानों की बंपर कमाई भी हो रही है.

पान की खेतीपान की खेती
संदीप कुमार
  • Noida,
  • Mar 01, 2026,
  • Updated Mar 01, 2026, 12:10 PM IST

अलग-अलग सीजन की अलग-अलग फसलें उगाकर किसान अपनी आजीविका चलाते हैं. कुछ लोग फल उगा कर बेचते हैं, कुछ लोग फूल. कुछ सब्जी...मगर कुछ किसान ऐसे भी हैं जो सिर्फ पत्ते उगाकर अच्छी कमाई कर लेते हैं. दरअसल, कुछ पत्ते ऐसे होते हैं जिनका बड़े पैमाने पर कारोबार भी किया जाता है. इन पत्तों की अलग-अलग जगहों पर काफी डिमांड भी होती है. ऐसा ही एक पत्ता है पान, जिसकी खेती करके किसान बंपर कमाई कर सकते हैं. ऐसे में अगर आप भी पान की खेती करना चाहते हैं तो आप नीचे दी गई जानकारी की सहायता से पान के पौधे ऑनलाइन अपने घर पर मंगवा सकते हैं.

यहां से खरीदें पान के पौधे 

मौजूदा समय में किसान धान-गेहूं के अलावा कुछ खास चीजों की खेती भी बड़े पैमाने पर करने लगे हैं. इसके लिए सरकार भी किसानों को प्रोत्साहित कर रही है. इससे किसानों की बंपर कमाई भी हो रही है. इसलिए किसान बड़े स्तर पर पान खेती कर रहे हैं. ऐसे में किसानों की सुविधा के लिए राष्ट्रीय बीज निगम ऑनलाइन पान के पौधे बेच रहा है. इस पौधे को आप एनएससी के ऑनलाइन स्टोर से खरीद कर बंपर कमाई कर सकते हैं. साथ ही इसे ऑनलाइन ऑर्डर करके अपने घर भी मंगवा सकते हैं.

पान के पत्ते की खासियत

हमारे देश में पान का इतिहास काफी लंबा रहा है. कुछ लोग पान को मसाले के साथ खाते हैं तो वहीं कुछ लोगों को मीठा पान खाना काफी पसंद होता है. पान के पत्ते का इस्तेमाल भारत में लगभग सभी राज्यों में किया जाता है. खासतौर पर उत्तर और पूर्व भारत में तो इसकी काफी डिमांड रहती है. पान के पत्ते का इस्तेमाल पूजा-पाठ में भी किया जाता है. साथ ही पान एक नकदी फसल है. हालांकि, इसकी खेती थोड़ी कठिन होती है. लेकिन एक बार उगाई गई फसल से किसान कई महीनों तक इससे अच्छी कमाई कर सकते हैं.

पान के पौधे की जानें कीमत

अगर आप भी पान की खेती करना चाहते हैं तो आपको एनएससी के ऑनलाइन स्टोर पर 1 पौधा फिलहाल 17 फीसदी की छूट के साथ मात्र 190 रुपये में राष्ट्रीय बीज निगम के वेबसाइट पर मिल जाएगा. इसे खरीद कर आप आसानी से पान की खेती कर सकते हैं.

किसान कैसे करें पान की खेती 

पान को बीज और कलम दो तरीके से उगाया जा सकता है. इसकी खेती के लिए पहले अच्छी भुरभुरी जुताई करें और खेत में बेड नुमा आकार दें. पान को बीज और बेल दो तरीके से उगाया जा सकता है. पान की रोपाई के लिए खेत में कतारबद्ध पंक्तियां बनाई जाती हैं. पंक्ति से पंक्ति की दूरी 30×30 सेमी. से लेकर 45×45 सेमी. रखी जाती है. वहीं, रोपाई के लिए 15 मार्च तक का समय अच्छा बताया जाता है. बता दें कि पान की फसल को तैयार करने के लिए पर्याप्त नमी बनाए रखना होता है. शुरुआत में रोपाई के बाद पुआल से पौधों को ढक कर रखें ताकि पौधों को तेज धूप से बचाकर रखा जा सके.

MORE NEWS

Read more!