यूपी में खाद कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, 266 मीट्रिक टन स्टॉक जब्त, इतनी दुकानें सील

यूपी में खाद कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, 266 मीट्रिक टन स्टॉक जब्त, इतनी दुकानें सील

UP News: प्रदेश में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है और 20 जुलाई 2026 तक प्रदेश में कुल 15.98 लाख मीट्रिक टन यूरिया, 5.02 लाख मीट्रिक टन डीएपी, 4.93 लाख मीट्रिक टन एनपीके, 3.63 लाख मीट्रिक टन एसएसपी एवं 1.11 लाख मीट्रिक टन एमओपी उर्वरक उपलब्ध है. सहकारिता और निजी क्षेत्र दोनों के सेल पॉइंट्स पर पर्याप्त स्टॉक मौजूद है.

उर्वरकों की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंसउर्वरकों की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस
क‍िसान तक
  • LUCKNOW,
  • Jul 22, 2026,
  • Updated Jul 22, 2026, 9:39 AM IST

खरीफ सीजन में धान की रोपाई किसानों के द्वारा जारी है. इसी कड़ी में योगी सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने खाद की जमाखोरी, कालाबाजारी और ओवर रेटिंग पर सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा एक्शन लिया है. कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, उर्वरकों की जमाखोरी, कालाबाजारी और ओवर रेटिंग पर सख्त कार्रवाई करते हुए 1 अप्रैल 2026 से 21 जुलाई 2026 तक प्रदेश भर में कुल 7364 छापे मारे गए हैं.

इस कार्रवाई के दौरान 136 लाइसेंस सस्‍पेंड और 35 निरस्त किए गए, 694 कारण बताओ नोटिस जारी किए गए. जबकि 19 दुकानें सील की गईं और 30 मामलों में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कराई गई है. इसके अतिरिक्त विभागीय टीम द्वारा 266.60 मीट्रिक टन स्टॉक भी सील अथवा जब्त किया गया है.

कृषि मंत्री ने अधिकारियों के दिए निर्देश

मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि खरीफ सीजन में मुख्य फसल धान की रोपाई और अन्य फसलों की बुवाई के बाद किसानों को फसल संस्तुति के अनुसार पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है. 

कृषि मंत्री ने खाद बनाने वाली कंपनियों और सप्‍लायर संस्थाओं के उपस्थित प्रतिनिधियों को कड़े निर्देश दिए कि भारत सरकार द्वारा आवंटित मात्रा के मुकाबले शत-प्रतिशत आपूर्ति जुलाई 2026 के बचे हुए दिनों में ही कराना सुनिश्चित करें, ताकि किसानों को फसल रोपाई के समय सुगमतापूर्वक उर्वरकों की पूर्ण उपलब्धता मिल सके.

खरीफ सीजन के लिए पर्याप्त मात्रा में उर्वरक 

प्रदेश में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है और 20 जुलाई 2026 तक प्रदेश में कुल 15.98 लाख मीट्रिक टन यूरिया, 5.02 लाख मीट्रिक टन डीएपी, 4.93 लाख मीट्रिक टन एनपीके, 3.63 लाख मीट्रिक टन एसएसपी एवं 1.11 लाख मीट्रिक टन एमओपी उर्वरक उपलब्ध है. सहकारिता और निजी क्षेत्र दोनों के सेल पॉइंट्स पर पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और वर्तमान में प्रतिदिन औसतन 27232 मीट्रिक टन यूरिया, 6261 मीट्रिक टन डीएपी एवं 1851 मीट्रिक टन एनपीके की खपत किसानों द्वारा की जा रही है.

किसान शत-प्रतिशत कराएं फार्मर रजिस्ट्री 

शाही ने किसानों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी कृषि भूमि या बैनामा के अनुसार शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री कराएं ताकि फसल संस्तुति के अनुसार सुगमतापूर्वक उर्वरक प्राप्त हो सके. साथ ही यह भी आग्रह किया गया है कि वर्तमान में विभिन्न उर्वरकों की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है, इसलिए अनावश्यक रूप से अग्रिम भंडारण न करें जिससे उर्वरकों की निरंतर उपलब्धता बनी रहे.

ये भी पढ़ें-

प्रयागराज समेत UP के इन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, 60 की रफ्तार से हवा, IMD अलर्ट

खेती पर अलनीनो के असर को लेकर अलर्ट, संवेदनशील जिलों पर नजर, शिवराज ने अफसरों से क्या कहा?

MORE NEWS

Read more!