प्रयागराज समेत UP के इन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, 60 की रफ्तार से हवा, IMD अलर्ट

प्रयागराज समेत UP के इन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, 60 की रफ्तार से हवा, IMD अलर्ट

UP Weather Today: मंगलवार को मिर्जापुर में सर्वाधिक 190 मिमी वर्षा दर्ज की गई. इसके अलावा शाहजहांपुर में 125 मिमी, सिद्धार्थनगर में 120.8 मिमी और गोरखपुर में 111 मिमी बारिश हुई. जबकि कई अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई. बारिश से अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. 

Advertisement
प्रयागराज समेत UP के इन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, 60 की रफ्तार से हवा, IMD अलर्टयूपी में भीषण बारिश का दौर जारी है

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश का दौर लगातार जारी है. प्रदेश में अब मॉनसून पूरी तरह से एक्टिव हो गया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 22 जुलाई यानी बुधवार को यूपी के 10 जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है. लखनऊ स्थित क्षेत्रीय मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह अनुसार, बुधवार को प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर और बुंदेलखंड क्षेत्र समेत 10 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 40 से 60 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं, लखनऊ में बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है. 

प्रदेश में मॉनसूनी गतिविधियां पड़ेंगी कुछ कमजोर

उन्होंने बताया कि 23 से 25 जुलाई के दौरान प्रदेश में मॉनसूनी गतिविधियां कुछ कमजोर पड़ सकती हैं. हालांकि इस दौरान बुंदेलखंड के साथ सोनभद्र और मिर्जापुर जैसे दक्षिणी जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. सिंह ने बताया कि 26 जुलाई से मॉनसून फिर से सक्रिय होगा और प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की रफ्तार बढ़ने की संभावना है. 

झांसी, ललितपुर समेत इन जिलों में बारिश की चेतावनी

वहीं, झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार, आज पश्चिमी व पूर्वी यूपी में भारी बारिश हो सकती है.

मिर्जापुर में सर्वाधिक 190 मिमी बारिश दर्ज

बता दें कि मंगलवार को मिर्जापुर में सर्वाधिक 190 मिमी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा शाहजहांपुर में 125 मिमी, सिद्धार्थनगर में 120.8 मिमी और गोरखपुर में 111 मिमी बारिश हुई. जबकि कई अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई. बारिश से अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. 

24 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया के कमजोर पड़ने के साथ ही मॉनसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं. मॉनसूनी रेखा श्रीगंगानगर, रोहतक, हरदोई, वाराणसी, रांची होते हुए उत्तरी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक जा रही है. ऐसे में यूपी में 24 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा. इसके बाद 3-4 दिन कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा.

ये भी पढ़ें-

खेती पर अलनीनो के असर को लेकर अलर्ट, संवेदनशील जिलों पर नजर, शिवराज ने अफसरों से क्या कहा?

बाढ़ हो या सूखा किसानों को नहीं होगी खेती में कोई दिक्कत, CM योगी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

POST A COMMENT