
आजकल लोग अपने बगीचे में लगभग सभी प्रकार के पौधे लगाने लगे हैं क्योंकि लगभग हर वर्ग का परिवार पौधों को प्राथमिकता देने लगा है. लेकिन पौधे अच्छे दिखने से ज्यादा उनकी देखभाल करनी पड़ती है. हर पौधे को हर मौसम के हिसाब से देखभाल और पोषक तत्वों की जरूरत होती है. अगर पौधों की ठीक से देखभाल न की जाए तो वे सूखने लगते हैं और पत्तियां भी पीली पड़ने लगती हैं. ज्यादातर लोगों को पत्तियों का सूखना और पीला पड़ना जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है.
अगर आपके पौधे में भी यह समस्या उत्पन्न हो गई है तो आप इससे निपटने के लिए आप इस आसान टिप्स को अपना सकते हैं, लेकिन उससे पहले जान लें कि पत्तियां पीली क्यों पड़ने लगती हैं.
पौधे हमारे स्वास्थ्य की तरह ही हैं जिन्हें समय-समय पर पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है. अगर समय पर पोषक तत्व न मिले तो पौधों को कई तरह की परेशानियां, बीमारियां आदि होने लगती हैं. इसलिए पौधों को पोषक तत्व मिलना जरूरी है. अगर हम पीली पत्तियों की समस्या की बात करें तो आपको बता दें कि ज्यादातर पौधों की पत्तियां इन कारणों से पीली होती हैं, जैसे पौधे की नमी (पानी की मात्रा), ख़राब बीज की वजह से, मिट्टी का पी.एच लेवल कम होने की वजह से, पोषक तत्वों की कमी के कारण, सूर्य के प्रकाश की मात्रा सही से ना मिलने की वजह से और संक्रमण होने की वजह से भी पौधों की पत्तियां पीली हो जाती है.
ये भी पढ़ें: Weight Loss Tips: वजन कम करना है! रोजाना खाएं रसोई में रखी ये 5 चीजें
पौधों में नमी की उचित मात्रा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. क्योंकि पानी की मात्रा पौधे के विकास पर निर्भर करती है. यदि आप पौधों को रोज पानी देते हैं, तो ध्यान रखें कि बहुत अधिक पानी ना दें. अधिक पानी की वजह से भी पौधे पीले हो जाते हैं और फिर सुख भी जाते हैं. इसलिए पौधों के अनुसार ही उन्हें पानी दें.
कई बार पौधों में कीटों के कारण पत्तियों का पीला पड़ना, सिकुड़ना, दाग पड़ना आदि समस्याएं होने लगती हैं. ऐसे में पौधों पर नियमित रूप से कीटनाशकों का छिड़काव करें.
पौधे तभी सही तरह से विकसित होते हैं जब उन्हें हर तरह से सभी पोषक तत्व मिलते हैं. अगर इन्हें सही पोषक तत्व नहीं मिलते तो ये सूखने लगते हैं और इनका ठीक से विकास नहीं हो पाता. इसलिए समय-समय पर पौधों की देखभाल करना जरूरी है ताकि पौधे सूखें नहीं और उन्हें सभी पोषक तत्व मिल सकें.