अब नहीं झड़ेगा बौर, फलों से लदे रहेंगे आम के पेड़, बस अपनाएं ये आसान उपाय

अब नहीं झड़ेगा बौर, फलों से लदे रहेंगे आम के पेड़, बस अपनाएं ये आसान उपाय

आम के पेड़ों में बौर झड़ने की समस्या से किसान परेशान रहते हैं, जिससे फल कम लगते हैं. सही पोषण, बोरान का उपयोग और कीट नियंत्रण से इस समस्या को रोका जा सकता है. आसान उपाय अपनाकर किसान आम के पेड़ों को स्वस्थ रख सकते हैं और अच्छी पैदावार के साथ ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं.

असमय फल की गिरने की समस्या असमय फल की गिरने की समस्या
क‍िसान तक
  • Noida,
  • Mar 23, 2026,
  • Updated Mar 23, 2026, 2:05 PM IST

आम को फलों का राजा कहा जाता है. हर किसान चाहता है कि उसके आम के पेड़ पर ज्यादा से ज्यादा फल लगें. लेकिन आम के पेड़ में बौर (फूल) आने के बाद एक बड़ी समस्या होती है. यह बौर जल्दी-जल्दी झड़ जाते हैं. खासकर अभी के मौसम की बात करें तो इस मौसम में और भी जल्दी आम के बौर झड़ जाते हैं. बेमौसम बारिश और आँधी की वजह से भी ये समस्या किसानों को उठानी पड़ती है. जब बौर झड़ जाते हैं, तो पेड़ पर कम आम लगते हैं. इसलिए किसानों को कुछ आसान उपाय अपनाने चाहिए, जिससे पेड़ फल से भर जाए.

क्यों झड़ते हैं आम के बौर?

जब आम के पेड़ पर बौर आते हैं, तो मौसम, कीट और पोषक तत्वों की कमी के कारण वे गिरने लगते हैं. कई बार किसान सही जानकारी न होने के कारण गलत दवाइयों का इस्तेमाल कर लेते हैं. इससे फायदा होने के बजाय नुकसान हो जाता है. इसलिए सही जानकारी होना बहुत जरूरी है.

सही पोषण से बढ़ेगा फल

कृषि वैज्ञानिक के अनुसार, किसानों को “कल्टार” दवा का उपयोग नहीं करना चाहिए. इसके बजाय उन्हें मल्टी न्यूट्रिएंट का इस्तेमाल करना चाहिए, जिसमें “बोरान” जरूर हो. बोरान एक जरूरी पोषक तत्व है, जो फूल और फल को मजबूत बनाता है. इससे फल गिरते नहीं हैं और अच्छे से बढ़ते हैं. इसलिए इसका छिड़काव करना बहुत लाभदायक होता है.

कीटों से कैसे बचाएं पेड़

आम के पेड़ पर कई छोटे-छोटे कीट लग जाते हैं, जो पत्तियों और टहनियों का रस चूसते हैं. इससे पेड़ कमजोर हो जाता है और बौर गिरने लगते हैं. इससे बचने के लिए किसान मल्टी न्यूट्रिएंट के साथ कीटनाशक मिलाकर स्प्रे कर सकते हैं.

एक आसान देसी तरीका भी है. किसान पेड़ के तने के चारों ओर पन्नी (प्लास्टिक) लपेट सकते हैं. इससे कीट पेड़ पर चढ़ नहीं पाते. फिर नीचे कीटों को नष्ट करने के लिए साबुन या डिटर्जेंट का घोल डाल सकते हैं.

फलों को बचाने के उपाय

जब पेड़ पर फल आने लगते हैं, तब “फ्रूट फ्लाई” नाम का कीट नुकसान करता है. इससे बचने के लिए किसान फ्रूट फ्लाई ट्रैप का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह कीटों को पकड़कर फसल को सुरक्षित रखता है.

भुंगे कीट से बचाव

आम के बौर पर भुंगे कीट भी लगते हैं, जो फूलों को खराब कर देते हैं. इससे बचने के लिए किसान “स्टिकी ट्रैप” लगा सकते हैं. खासकर नीले रंग का ट्रैप बहुत अच्छा काम करता है. इसमें कीट चिपक जाते हैं और मर जाते हैं. यह सस्ता और आसान तरीका है.

अगर किसान सही तरीके अपनाएं, तो आम के पेड़ पर ज्यादा फल लग सकते हैं. सही पोषण देना, समय पर स्प्रे करना और कीटों से बचाव करना बहुत जरूरी है. इन आसान उपायों से किसान अपनी फसल को बचा सकते हैं और अच्छी कमाई कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: 

यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला: गेहूं MSP में 160 रुपये की बढ़ोतरी, 30 मार्च से खरीद शुरू
बेमौसम बारिश से प्याज की फसल तबाह, उपज में 15% तक गिरावट का अनुमान

MORE NEWS

Read more!