Mother Dairy Milk Plant: यूपी के 18 शहरों में पशुपालकों के दूध को मिलेगा बड़ा खरीदार, शुरू हो गया प्लांट

Mother Dairy Milk Plant: यूपी के 18 शहरों में पशुपालकों के दूध को मिलेगा बड़ा खरीदार, शुरू हो गया प्लांट

Mother Dairy Milk Plant चार साल बाद ही 2022 में 141 करोड़ की लागत वाले यूपी के दूध प्लांट पर ताला लग गया था. ताला भी ऐसा लगा कि अब पूरे 4 साल बाद जाकर प्लांट में दोबारा से काम शुरू हो गया है. प्लांट के अंदर विदेशों से मंगाई गईं करोड़ रुपये की कीमत वाली मशीनें भी हैं. इस प्लांट में दूध के अलावा घी और पनीर भी बनाया जाएगा.  

Mother Dairy has seen its input costs go up due to the West Asia war and subsequent increase in fuel prices.Mother Dairy has seen its input costs go up due to the West Asia war and subsequent increase in fuel prices.
नासि‍र हुसैन
  • New Delhi,
  • Jul 21, 2026,
  • Updated Jul 21, 2026, 9:00 AM IST

यूपी में पशुपालन करने वाले पशुपालकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. खासतौर पर यूपी के 18 शहरों में पशुपालन करने वाले पशुपालकों को जल्द ही एक बड़ी सौगात मिलने वाली है. उनके दूध को एक बड़ा खरीदार मिलने वाला है. क्योंकि बीते 8 साल से लगातार बंद चल रहा एक बड़ा डेयरी प्लांट दोबारा से शुरू हो गया है. इसके शुरू होते ही अब दूध की जरूरत होगी. इस प्लांट की 4 लाख लीटर दूध प्रतिदिन प्रोसेसिंग की क्षमता है. अभी फिलहाल 1.5 लाख लीटर क्षमता के साथ प्लांट को शुरू किया गया है.

नेशनल डेयरी डवलपमेंट बोर्ड (NDDB) ने यूपी सरकार से 10 साल के लिए इस प्लांट को लीज पर लिया है. मदर डेयरी प्लांट का संचालन कर रही है. यूपी सरकार का ये प्लांट कन्नौज में है. खास बात ये है कि शुरू होने के तीन-चार साल बाद ही इस प्लांट पर ताला लग गया था. इसके बाद से ही 18 से ज्यादा शहरों के पशुपालक इस इंतजार में थे कि कब इस प्लांट का ताला खुले और दूध की सप्लाई शुरू हो. 

ये हैं वो 18 शहर जिन्हें मिलेगा फायदा 

यूपी की पराग डेयरी के लिए साल 2018 में ये डेयरी प्लांट बनकर तैयार हुआ था. कन्नौज में इसकी बुनियाद रखी गई थी. विदेशी मशीनों की मदद से इस डेयरी प्लांट को शुरू किया गया था. प्लांट में यूपी के ही 18 शहर आगरा, मथुरा, कन्नौज, फिरोजाबाद, एटा, हाथरस, अलीगढ़, बुलंदशहर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरेया, बरेली, मैनपुरी, हमीरपुर, हरदोई, शाहजहांपुर, बाराबंकी और फर्रखाबाद से प्लांट में दूध आता था. लेकिन फिर अचानक से साल 2022 में प्लांट पर ताला लग गया. बीच में कई बार कोशि‍श की गई थी कि प्लांट को दोबारा से शुरू किया जा सके, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. 

फिर एनडीडीबी ने यूपी सरकार से 10 साल की लीज पर इसे ले लिया है. एनडीडीबी की ओर से मदर डेयरी इसे प्लांट को चला रही है. अभी कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरेया, कन्नौज, इटावा और फर्रखाबाद से प्लांट में दूध आ रहा है. लेकिन जल्द ही 18 में से बाकी बचे शहरों से भी प्लांट के लिए दूध खरीदा जाएगा. क्योंकि प्लांट की क्षमता 4 लाख लीटर दूध रोजना की है. 

ये भी पढ़ें:-

Milk Adulteration: दूध में पानी मिलाया है या पूरा दूध ही सिंथेटिक है, खुद से ऐसे करें जांच 

Goat Farming: तेजी से बढ़ रही है बकरी पालन करने वालों की संख्या, ये हैं वो 20 वजह

MORE NEWS

Read more!