Animal Care in Monsoon: मौसम बरसात का हो तो पशुपालन में जरूर करें ये 14 काम, पढ़ें डिटेल 

Animal Care in Monsoon: मौसम बरसात का हो तो पशुपालन में जरूर करें ये 14 काम, पढ़ें डिटेल 

Animal Care in Monsoon मौसम गर्मी-सर्दियों का हो या फिर मॉनसून का एनिमल एक्सपर्ट के मुताबिक पशुओं की देखभाल बहुत जरूरी है. ऐसा करने से उत्पादन तो बढ़ता ही है, साथ में पशु तमाम तरह की छोटी-बड़ी बीमारियों से भी बचा रहता है. जिससे पशुपालक इलाज के खर्चे से बच जाता है और उसकी उत्पादन लागत नहीं बढ़ती है. 

नासि‍र हुसैन
  • New Delhi,
  • Jul 17, 2026,
  • Updated Jul 17, 2026, 9:00 AM IST

पशु यानि गाय-भैंस की हैल्थ कैसी रहेगी. पशु दूध कितना देगा. पशु के दूध की क्वालिटी कैसी होगी. यहां तक की पशु हर साल बच्चा देगा या नहीं देगा ये सब पशु का खानपान तय करता है. अगर गाय-भैंस को हर रोज खाने में हरा चारा, सूखा चारा और मिनरल मिक्चर दिया जा रहा है तो तय मानिए लागत कम से कम ही खर्च होगी. खुराक के साथ ही पशुओं की देखभाल भी इसमे अहम रोल निभाती है. खासतौर पर मॉनसून के दौरान तो इन दोनों चीजों की अहमियत और बढ़ जाती है. 

मॉनसून के दौरान गाय-भैंस बच्चा भी देती हैं. इसलिए ये और भी जरूरी हो जाता है कि हेल्दी बच्चा मिलने के साथ ही भैंस का स्वास्थ्य ठीक रहे. बारिश के दौरान होने वाले प्रसवकाल बहुत जोखि‍म भरे होते हैं. जरा सी भी लापरवाही होने पशु को कई तरह के संक्रमण रोग भी हो सकते हैं. और ये भी तय है कि किसी भी परेशानी के चलते अगर पशु तनाव में है तो समझ लिजिए कि उसका दूध उत्पादन घटना तय है.  

ऐसी होनी चाहिए दुधारू पशुओं की देखभाल 

  • पशु शेड की छत मजबूत हो और पानी का रिसाव नहीं हो रहा हो. 
  • हरा चारा खिलाने से पहले काटकर धूप में सुखाना चाहिए.
  • मॉनसून में पशुओं को खिलाने के लिए फीड ब्लॉक बेहतर उपाय है.
  • मॉनसून के दौरान पशुओं के पेट में निमेटोड, ट्रेमेटोड और सेस्टोड कीड़े हो जाते हैं. 
  • बारिश की शुरुआत, बीच में और आखि‍र में पशुओं को पेट के कीड़ों की दवाई देनी चाहिए. 
  • पशु शेड के पास सभी झाड़ियों और पौधों को काटकर साफ कर देना चाहिए.
  • घावों या कटी हुई चोटों को लोशन से धोने के साथ ही उन पर मलहम लगाना चाहिए.
  • पशु फार्म को बैक्टीरिया रहित बनाने के लिए कीटाणुनाशक दवाईयों का इस्तेमाल करना चाहिए.
  • चारा और उससे जुड़ी तमाम चीजों को बारिश या नमी से बचाने के लिए सूखी जगह रखना चाहिए.
  • बारिश के मौसम में दूध देने वाले पशुओं को चोट-संक्रमण से बचाना चाहिए.
  • बरसात के मौसम में पशुओं का टीकाकरण कराया जाना चाहिए
  • बरसात के दौरान पशुओं को खुले मैदान और खेत में नहीं चारा चाहिए. 
  • मॉनसून के मौसम का चारा हो या घास उसमे पानी की मात्रा ज्यादा होती है. 
  • पशुओं के पीने के लिए साफ, पीने योग्य और ताजा पानी होना चाहिए.
  • पशुओं को अधिक दूध देने वाले हरे चारे के साथ सूखा चारा भी दिया जाना चाहिए. 
  • पशुओं को खेत में जमा लाल पानी या कीचड़ वाला पानी नहीं पीने देना चाहिए.
  • प्रदूषि‍त पानी पीने से पशुओं को सर्दी, दस्त, ब्लैक क्वार्टर समेत कई बीमारी हो सकती हैं. 

ये भी पढ़ें: 

Milk Production: गाय-भैंस के बच्चा देने के बाद इन 5 कारणों से कम हो सकता है दूध उत्पादन

EL-Nino: डेयरी-पशुपालन पर बढ़ा अल नीनो का खतरा, कम हो सकता है दूध उत्पादन!

MORE NEWS

Read more!