Fish Pond Care: हो जाएं अलर्ट, मछली के तालाब का रंग हरा दिखे तो बंद कर दें ये काम 

Fish Pond Care: हो जाएं अलर्ट, मछली के तालाब का रंग हरा दिखे तो बंद कर दें ये काम 

Fish Pond Care जब तालाब का पानी हरे रंग का हो जाए तो उसमे चूने और गोबर का इस्तेमाल फौरन बंद कर दें. और इस बात का भी खास ख्याल रखें कि मछलियों को दिया जा रहा फीड क्वालिटी का है के नहीं. समय-समय पर तालाब की सफाई की जा रही है या नहीं. साथ ही तालाब में रहने के लिए मछलियों को जरूरत की जगह मिल रही हो. 

तालाब बनाने में सरकार करेगी मददतालाब बनाने में सरकार करेगी मदद
नासि‍र हुसैन
  • New Delhi,
  • Jul 23, 2026,
  • Updated Jul 23, 2026, 3:21 PM IST

तालाब में पलने वाली मछलियों के लिए जितना फीड (दाना) जरूरी है उतना ही पानी भी. तालाब का पानी अगर साफ-स्वच्छ है और उसमे आक्सीजन की भरपूर मात्रा है तो फिर मछलियों की ग्रोथ तेजी से होगी. मछलियों का वजन भी बढ़ेगा. लेकिन इसके लिए जरूरी है कि बरसात के दिनों में भी खासतौर से तालाब के पानी पर नजर रखी जाए. अगर तालाब का पानी हरा होता हुआ दिखाई दे तो फौरन अलर्ट हो जाएं. क्योंकि तालाब के पानी का हेल्दी होना बहुत जरूरी होता है. पानी के साथ ही मछलियों की हैल्थ जुड़ी होती है. पानी अच्छा होता है तो मछलियों को कोई बीमारी भी नहीं होती है. 

मछलियों के तालाब को हेल्दी बनाए रखने के लिए जरूरी है कि तालाब में मछली का बीज डालने से पहले तालाब से जलीय खरपतवार को बाहर निकाल दिया जाए. खर-पतवार निकालने के लिए मजदूरों की मदद ली जा सकती है. जाल से भी इसको निकाला जा सकता है. रासायनिक दवा का छिड़काव करके भी खरपतवार को साफ किया जा सकता है.

तालाब की ऐसे करें देखभाल 

  • तालाब के पानी का रंग जैसे ही हरा हो जाए तो चूने-गोबर का इस्तेमाल 15 दिन से लेकर एक महीने तक के लिए बंद कर दें. 
  • जब बरसात के दौरान बारिश ज्यादा हो तो 15 से 20 किलो चूना घोल बनाकर प्रति एकड़ तालाब में जरूर डालें. 
  • नर्सरी तालाब से बीज निकालने से एक दिन पहले फीड बंद कर दें. 
  • नर्सरी तालाब को दोबारा इस्तेमाल करने के लिए पहले उसे सुखा लें. 
  • नर्सरी तालाब को दोबारा तैयार करने की भी तैयारियों की जरूरत होती है. 
  • नर्सरी तालाब को दोबारा तैयार करने के लिए गोबर और चूने का इस्तेमाल करें. 
  • प्रति एकड़ तालाब में एक से दो हजार किलो गोबर और 50 किलो चूना डालें. 
  • दोबारा तैयार हो रहे नर्सरी तालाब में गोबर-चूने के बाद एक फिट पानी भर दें
  • पांच से सात दिन बाद तालाब में पांच फिट तक पानी भर दे
  • तालाब में पांच फिट पानी भरने के बाद 20 लाख बीज (स्पॉन) एक एकड़ में डाल दें 
  • बीज को हमेशा ट्रांसपोर्ट करते वक्त ठंडे वातावरण का इस्तेमाल करें.
  • तालाब से खरपतवार निकालने के लिए एक एकड़ तालाब में तीन किलोग्राम 2-4 D दवा का इस्तेमाल कर सकते हैं.

तालाब के लिए एक्सपर्ट टिप्स 

तालाब का पानी अच्छा रखना चाहिए. मछलियों की हैल्थ अच्छी होगी तो मछलियां तेजी से ग्रोथ करेंगी. तेजी से उनका वजन बढ़ेगा. उन्हें कोई बीमारी भी नहीं होगी. इसके लिए मछलियों के तालाब और नर्सरी तालाब की देखभाल करनी चाहिए. तालाब में कब जरूरत के हिसाब से क्या डालना है इसकी जानकारी होनी चाहिए. फिशरीज एक्सपर्ट की मानें तो अगर इन सब चीजों का ध्यान ना रखा जाए तो मछली की ग्रोथ तो रुकती ही है, साथ में मछलियां बीमार होकर मरने भी लगती हैं.    

ये भी पढ़ें:-

Milk Adulteration: दूध में पानी मिलाया है या पूरा दूध ही सिंथेटिक है, खुद से ऐसे करें जांच 

Goat Farming: तेजी से बढ़ रही है बकरी पालन करने वालों की संख्या, ये हैं वो 20 वजह

MORE NEWS

Read more!