Poultry Feed-Shed: मुर्गियां नहीं होंगी बीमार, अगर शेड और फीड में अभी किए ये बदलाव 

Poultry Feed-Shed: मुर्गियां नहीं होंगी बीमार, अगर शेड और फीड में अभी किए ये बदलाव 

Poultry Feed-Shed अगर मौसम पर बात की जाए तो फीड मैनेजमेंट सही तरीके से बनाना चाहिए. गर्मी में रात एक बजे से सुबह पांच बजे तक दाना देना चाहिए. ये वो वक्त होता है जब मौसम में हल्की सी ठंडक होती है. और ऐसे वक्त मुर्गियों को फीड करने से उनकी ग्रोथ में तेजी आती है. इसलिए अंडे-चिकन का अच्छा प्रोडक्शन चाहिए तो शेड और फीड पर ध्यान दें. 

100 चूजों से शुरू किया था मुर्गी पालन का रोजगार100 चूजों से शुरू किया था मुर्गी पालन का रोजगार
नासि‍र हुसैन
  • New Delhi,
  • Feb 27, 2026,
  • Updated Feb 27, 2026, 12:31 PM IST

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही पोल्ट्री फार्म में दो चीजों में बदलाव करना बहुत जरूरी हो जाता है. अगर इन दोनों ही चीजों में बदलाव किया तो फिर मुर्गियों के बीमार होने की आशंका कम हो जाती है. क्योंकि गर्मियों के दौरान तापमान में होने वाले उतार-चढ़ाव के चलते अक्सर मुर्गियां जल्दी बीमार हो जाती हैं. गर्मी और गर्म हवाओं के चलते मुर्गियां हीट स्ट्रेस में भी आ जाती हैं. ऐसा होने पर जहां मुर्गियां बीमार होती हैं वहीं उनका उत्पादन भी घट जाता है. खासतौर पर बदलता मौसम जैसे अभी गर्मी है तो दूसरे ही पल मौसम में ठंडक आ जाती है. ऐसे में मुर्गियों को बीमारियों का ज्यादा खतरा रहता है. जिसकी वजह से मुर्गियों की मौत भी होने लग जाती है. 

सेंट्रल एवियन रिसर्च इंस्टीट्यूट (CARI), बरेली के साइंटिस्ट डॉ. गौतम कोलूरी का कहना है कि गर्मी के मौसम में फीडिंग और शेड के तापमान का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. एक्सपर्ट की मानें तो पोल्ट्री बर्ड बहुत ही सेंसेटिव होती हैं. इस लिए गर्मी ही नहीं हर एक मौसम में मुर्गियों के खाने-पीने, शेड के रखरखाव और हैल्थ के बारे में बहुत ध्यान देने की जरूरत होती है. अगर इन सभी चीजों में आपने जरा सी भी लापरवाही बरती तो इसका सीधा असर प्रोडक्शन पर पड़ता है. कई-कई दिन तक मुर्गियां अंडे नहीं देती हैं. 

गर्मी में ऐसा होना चाहिए मुर्गियों का शेड

साइंटिस्ट डॉ. गौतम के मुताबिक गर्मी और बरसात के दौरान शेड मैनेजमेंट बहुत जरूरी है. क्योंकि किसी भी बीमारी का इलाज या उसकी रोकथाम में दवाई और वैक्सीन 30 से 40 फीसद ही असर करती है. लेकिन शेड मैनेजमेंट इससे कहीं ज्यादा कारगर साबित होता है. अगर आप ब्रॉयलर (चिकन) और लेयर (अंडे) के केज में हवा का इंतजाम ठीक से रखते हैं तो आधे से ज्यादा बीमारियां तो वैसे ही खत्म हो जाती हैं. इसलिए ये जरूरी है कि जब शेड बनवाएं तो यह भी ध्यान दें कि शेड की दिशा उत्तर और दक्षि‍ण की तरफ रखनी चाहिए.

अगर पूर्व और पश्चि‍म में शेड बनेगा तो सुबह की भी धूप आएगी और जब सूरज डूबने लगेगा तो शाम की धूप भी आएगी. इससे धूप सीधी शेड के अंदर ही आएगी. जिसके चलते मुर्गियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. इसलिए शेड कंस्ट्रक्शन कराते वक्त ये जरूरी है कि शेड के अंदर फैन (पंखा) भी लगाना बेहद जरूरी है. फिर चाहें एग्जॉस्ट फैन, वेंटीलेशन फैन हो या फिर कूलिंग फैन लगवाया हो. 

वैक्सीन के साथ बूस्टर डोज भी लगवाएं

साइंटिस्ट डॉ. गौतम का कहना है कि पोल्ट्री फार्म में जितना ध्यान फीडिंग पर देना चाहिए उतना ही मुर्गियों के हेल्थ मैनेजमेंट पर भी देना चाहिए. कई बार बीमारियों की वजह से प्रोडक्शन कमजोर पड़ जाता है. इसलिए वक्त से मुर्गियों का वैक्सीनेशन कराना भी बहुत जरूरी है. लेकिन वैक्सीनेशन कराने के दौरान भी कई खास बातों का ख्यान रखना चाहिए. जैसे अगर वैक्सीनेशन कराया गया है तो इसकी जांच जरूर कर लें कि वैक्सीनेशन के बाद मुर्गियों में एंटीबॉडी आई है या नहीं. दूसरा ये कि मुर्गियों की क्षमता बढ़ाने के लिए मार्केट में मौजूद कई तरह के इम्यूनिटी बूस्टर टीके मौजूद हैं.

इसलिए जब टीका लगवाएं तो इम्यूनिटी बूस्टर वैक्सीनेशन के साथ जरूर शामिल कर लें. गर्मी के इस साथ मौसम में वैक्सीनेशन के लिए जरूरी है कि वो रात आठ बजे या फिर सुबह चार बजे कराया जाए. कई बार एक-एक मुर्गी को पकड़कर उसके वैक्सीन लगाना बहुत मुश्किल होता है. इसी परेशानी को देखते हुए बाजार में कई तरह के पीने के लिए सीरप और टैबलेट मिलती हैं. इन दोनों में से किसी एक को पोल्ट्री फार्म के ड्रिंकिंग वॉटर सिस्टम में मिलाया जा सकता है. 

Meat Production: पश्च‍िम बंगाल नहीं, UP को द‍िया गया मीट उत्पादन में नंबर वन बनने का टॉरगेट 

PDFA: ये हैं 80 और 30 लीटर दूध देकर ट्रैक्टर जीतने वालीं गाय-भैंस, गांव में हो रहा स्वागत 

MORE NEWS

Read more!