Ban Egg Export: सऊदी अरब ने बैन की भारत समेत 40 देशों से आने वाली अंडों की खेप, ये है वजह 

Ban Egg Export: सऊदी अरब ने बैन की भारत समेत 40 देशों से आने वाली अंडों की खेप, ये है वजह 

Ban Egg Export कतर के बाद भारत के पोल्ट्री सेक्टर को एक बड़ा झटका सऊदी अरब ने दिया है. सऊदी सरकार ने भारत समेत 40 देशों के पोल्ट्री प्रोडक्ट अपने यहां बैन कर दिए हैं. इसके पीछे के कारणों में हैल्थ इश्यू बताया गया है. इससे पहले कतर अंडा एक्सपोर्ट पर अपनी शर्तें लगा चुका है. 

नासि‍र हुसैन
  • New Delhi,
  • Feb 26, 2026,
  • Updated Feb 26, 2026, 6:20 PM IST

अंडा उत्पादन में दूसरे नंबर पर और मीट उत्पादन में चौथे नंबर के भारत को पोल्ट्री में सऊदी अरब ने एक बड़ा झटका दिया है. सऊदी सरकार ने भारत से इंपोर्ट होने वाले अंडों को बैन कर दिया है. बैन किए गए देशों की सूची में अकेला सिर्फ भारत ही नहीं है, 39 और भी ऐसे देश हैं जिनके यहां से इंपोर्ट होने वाले अंडे और चिकन दोनों को बैन किया है. भारत सऊदी अरब को सिर्फ अंडे ही एक्सपोर्ट करता है. भारत से एक्सपोर्ट होने वाले अंडों की संख्या न के बराबर है. 

गौरतलब रहे इससे पहले कतर अंडा निर्यात के मामले में कई शर्त लगा चुका है. अगर कतर जाने वाला अंडा शर्तों के मुताबिक नहीं हुआ तो कंटेनर वापस कर दिया जाएगा. कतर ने ये कदम नवंबर, 2024 में उठाया था. पोल्ट्री एक्सपर्ट की मानें तो नमक्कल, तमिलनाडू से बड़ी संख्या में अंडे दूसरे देशों को एक्सपोर्ट किए जाते हैं.   

SFDA ने बताईं बैन की दो बड़ी वजह

सऊदी फूड एंड ड्रग अथॉरिटी (SFDA) ने 40 देशों से पोल्ट्री मीट और अंडे के इंपोर्ट पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है, इसके साथ ही 16 दूसरे देशों के कुछ खास राज्यों और शहरों पर भी कुछ अलग तरह का बैन लगाया गया है. SFDA का कहना है कि बैन लगाने का कड़ा कदम अथॉरिटी के लोगों की हेल्थ की सुरक्षा और लोकल मार्केट में फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड को मजबूत करने की कोशि‍श का एक हिस्सा है.

SFDA ने इस बात पर जोर दिया कि ग्लोबल हेल्थ डेवलपमेंट के जवाब में लिस्ट का समय-समय पर रिव्यू होता रहेगा. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बैन किए गए 40 देशों की लिस्ट में कुछ ऐसे देश हैं जिन पर 2004 से बैन लगा हुआ है, जबकि दूसरे देशों को जानवरों की बीमारियों, खासकर बहुत ज्यादा फैलने वाली एवियन इन्फ्लूएंजा के रिस्क असेसमेंट और इंटरनेशनल रिपोर्ट के आधार पर लिस्ट में धीरे-धीरे जोड़ा गया है. यह तरीका दिखाता है कि अथॉरिटी ग्लोबल एपिडेमियोलॉजिकल माहौल पर करीब से नजर रखने के लिए लगातार कमिटमेंट कर रही है.

ये हैं वो 40 देश जिन पर बैन लगा है

SFDA की ओर से जिन 40 देशों पर बैन लगाया गया है उसमे, अफ़गानिस्तान, इंडिया, अज़रबैजान, जर्मनी, इंडोनेशिया, ईरान, बोस्निया और हर्जेगोविना, बुल्गारिया, बांग्लादेश, ताइवान, जिबूती, साउथ अफ्रीका, चीन, इराक, घाना, फ़िलिस्तीन, वियतनाम, कंबोडिया, कज़ाकिस्तान, कैमरून, साउथ कोरिया, नॉर्थ कोरिया, लाओस, लीबिया, म्यांमार, यूनाइटेड किंगडम, मिस्र, मैक्सिको, मंगोलिया, नेपाल, नाइजर, नाइजीरिया, हांगकांग, जापान, बुर्किना फासो, सूडान, सर्बिया, स्लोवेनिया, आइवरी कोस्ट और मोंटेनेग्रो आदि हैं. 

बैन से इंडियन पोल्ट्री पर नहीं पड़ेगा फर्क 

इंटरनेशनल ऐग काउंसिल के प्रेसिडेंट और श्रीनिवास हैचरी ग्रुप के एमडी सुरेश आर चित्तूरी ने किसान तक से बात करते हुए कहा कि सऊदी अरब के बैन करने से भारतीय पोल्ट्री पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. सऊदी अरब भारत से कोई बहुत ज्यादा अंडे नहीं खरीदता है. अगर बीते साल की बात करें तो मुश्किल से 40 से 50 कंटेनर अंडे ही सऊदी अरब को एक्सपोर्ट किए गए थे. एक आंकड़े के मुताबिक 40 फीट के कंटेनर में 4 से 4.5 लाख अंडे आते हैं. ये अंडा नमक्कल, तमिलनाडू से जाता है. 

Meat Production: पश्च‍िम बंगाल नहीं, UP को द‍िया गया मीट उत्पादन में नंबर वन बनने का टॉरगेट 

PDFA: ये हैं 80 और 30 लीटर दूध देकर ट्रैक्टर जीतने वालीं गाय-भैंस, गांव में हो रहा स्वागत 

MORE NEWS

Read more!