गाजियाबाद से लेकर अयोध्या तक भारी बारिश का अलर्ट, 19 जिले बाढ़ से प्रभावित, जानें UP में आज कैसा रहेगा मौसम

गाजियाबाद से लेकर अयोध्या तक भारी बारिश का अलर्ट, 19 जिले बाढ़ से प्रभावित, जानें UP में आज कैसा रहेगा मौसम

UP Weather Today News: लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र के आगे बढ़ने और मॉनसून ट्रफ के साथ नमी की माैजूदगी से मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में मध्यम से भारी बारिश देखने को मिलेगी. 

Advertisement
गाजियाबाद से लेकर अयोध्या तक भारी बारिश का अलर्ट, 19 जिले बाढ़ से प्रभावित, जानें UP में आज कैसा रहेगा मौसमयूपी में बारिश को लेकर अलर्ट जारी. (Photo: Representational)

सितंबर के पहले सप्ताह में यूपी के कई जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 1 सितंबर यानी  मंगलवार को गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बाराबंकी, रायबरेली, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी, सोनभद्र, बांदा, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, बरेली, ज्योतिबाफुले नगर, कानपुर, हरदोई, पीलीभीत, जौनपुर, अंबेडकर नगर, शाहजहांपुर, बस्ति, आजमगढ़, अयोध्या, गाजीपुर, बलिया, संतकबीरनगर, देवरिया, गोंडा, आजमगढ़ और हमीरपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. 

लखनऊ में बारिश का दौर जारी

वहीं 24 अन्य जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है. जबकि 53 अन्य जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है. राजधानी लखनऊ में 1 सितंबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा. बीते सोमवार शाम लखनऊ में भारी बारिश हुई. 

इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र के आगे बढ़ने और मॉनसून ट्रफ के साथ नमी की माैजूदगी से मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में मध्यम से भारी बारिश देखने को मिलेगी. 

आईएमडी के अनुसार, आज बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, रायबरेली, अमेठी व आस पास के क्षेत्रों के लिए बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है. इसके अलावा, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा और आसपास जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है. 

गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी आशंका

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दारा नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नोज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है. 

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को मुरादाबाद में सर्वाधिक 149 मिमी बारिश दर्ज हुई. वहीं प्रयागराज में 132 मिमी और चित्रकूट में 67 मिमी बारिश हुई है. बारिश के असर से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में पारा गिरा और गर्मी और उमस से लोगों के राहत मिली है. 

यूपी के 19 जिलों में बाढ़ का कहर

उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त कार्यालय की सोमवार की रिपोर्ट के मुताबिक 19 जिले फिलहाल बाढ़ से प्रभावित हैं. जहां, अमरोहा, अयोध्या, आजमगढ़, बलिया, बाराबंकी, बदायूं, चंदौली, फर्रुखाबाद, गोरखपुर, हरदोई, कासगंज, कन्नौज, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, प्रयागराज, संत कबीर नगर, शाहजहांपुर, उन्नाव और वाराणसी जिले शामिल है.

ये भी पढ़ें-

सितंबर में कम बारिश और ज्यादा गर्मी पड़ेगी, कमजोर मॉनसून बढ़ाएगा किसानों की मुश्किल 

Monsoon Impact: बुंदेलखंड में बारिश ने डुबोई दलहन, पूर्वांचल में सूखे से मुरझाया धा

POST A COMMENT