आकाशीय बिजली के गिरने और बारिश की संभावनाउत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश के साथ तेज ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना बना हुआ है. इसी कड़ी में मौसम विज्ञान केंद्र ने 3 जुलाई यानी शुक्रवार को 45 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार, आने वाले चार-पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. साथ ही उत्तर प्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं (Cyclonic Circulation) का सिस्टम डेवलप हुआ है. यानी अगले 24 से 48 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है. जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश का भी अनुमान है. वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5 से 7 जुलाई के बीच कई इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, आगरा में आकाशीय बिजली का कहर बरप सकता है. अगर घर से निकलना न जरूरी हो तो न निकलें. बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संत रवि दास नगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है.
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संत रवि दास नगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, कानपुर देहात, कानपुर नगर में आंधी- बारिश की चेतावनी जारी की गई.
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. वहीं, यह मॉनसूनी बारिश का दौर थमने वाला नहीं है, बल्कि आने वाले आगामी 5 दिनों तक पूरे प्रदेश में मूसलाधार बारिश का यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा.
ये भी पढ़ें-
मौसम की मार के खिलाफ बड़ी ढाल, असम में महफूज हुआ जंगली चावल का अनोखा खजाना!
जून के सूखे का शुरुआती झटका, सोयाबीन और मूंगफली की खेती संकट में
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today