यूपी में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिली बड़ी राहत, योगी सरकार ने भेजा 46.28 करोड़

यूपी में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिली बड़ी राहत, योगी सरकार ने भेजा 46.28 करोड़

UP News: इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारियों और अन्य अधिकारियों को प्रभावित इलाकों में रहकर किसानों से संवाद करने और फसल क्षति की रिपोर्ट तैयार करने को कहा था. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे खुद ग्राउंड जीरो पर जाएं और फसलों के नुकसान का सही-सही आंकलन कर किसानों को तुरंत आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जाए.

Advertisement
यूपी में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिली बड़ी राहत, योगी सरकार ने भेजा 46.28 करोड़यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बारिश से फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन करने के निर्देश दिए थे. इसी क्रम प्रमुख सचिव राजस्व  अपर्णा यू ने आपदा से प्रभावित परिवारों और किसानों के लिए रूपये 46 करोड़ 28 लाख की राहत सहायता धनराशि जनपदों के लिए जारी कर दी है. दरइसल, इस मौसम की मार से मुख्य रूप से रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों, चना आदि को नुकसान पहुंचा है. कई जिलों में ओले गिरने और तेज बारिश से खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं.

24 घंटे के भीतर सहायता धनराशि देने के निर्देश

प्रमुख सचिव अपर्णा यू ने बताया कि  प्रदेश में विभिन्न आपदाओं से प्रभावित होने वाले व्यक्तियों, परिवारों और किसानों को 46 करोड़ 28 लाख रुपये की राहत सहायता धनराशि आवंटित किया है. उन्होंने संबंधित जिलाधिकारियों को 24 घंटे के भीतर प्रभावित परिवारों को राहत सहायता धनराशि वितरित करने का निर्देश दिया.

हर जनपदों को पर्याप्त बजट आवंटित

प्रमुख सचिव राजस्व ने बताया कि ओलावृष्टि से प्रभावित परिवारों के लिए 17 करोड़ 95 लाख, अग्निकांड से प्रभावित परिवारों के लिए 6 करोड़ 32 लाख तथा विभिन्न आपदाओं से प्रभावित परिवारों के लिए 22 करोड़ 17 हजार धनराशि जारी की है.

प्रमुख सचिव राजस्व अपर्णा यू
प्रमुख सचिव राजस्व अपर्णा यू

उन्होंने आगे बताया कि बारिश तथा ओलावृष्टि से हुए नुकसान की समीक्षा करते हए कहा कि शासन द्वारा जनपदों को पर्याप्त बजट आवंटित कर दिया गया है. यदि किसी जनपद के पास धनराशि की कमी हो तो तत्काल डिमांड कर लें.  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए थे निर्देश

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारियों और अन्य अधिकारियों को प्रभावित इलाकों में रहकर किसानों से संवाद करने और फसल क्षति की रिपोर्ट तैयार करने को कहा था. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे खुद ग्राउंड जीरो पर जाएं और फसलों के नुकसान का सही-सही आंकलन कर किसानों को तुरंत आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जाए. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि राहत आयुक्त समन्वय कर समय पर मुआवजा वितरण को सुनिश्चित करें.

ये भी पढ़ें-

IMD Update: मौसम का बड़ा उलटफेर! कई राज्यों में बारिश, तो कई में गर्मी का कहर

यूपी में 30 मई तक स्थापित हो जाएंगे ऑटोमेटिक 'Weather Station, कृषि मंत्री शाही ने दिए सख्त निर्देश

POST A COMMENT