सपा का वादा: किसानों का कर्ज माफ होगा, MSP पर कानूनी गारंटी मिलेगी

सपा का वादा: किसानों का कर्ज माफ होगा, MSP पर कानूनी गारंटी मिलेगी

समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने घोषणा पत्र में किसानों, छात्रों और गरीबों के लिए कई वादे किए हैं. पार्टी का कहना है कि किसानों का कर्ज माफ होगा और सभी 23 फसलों और दूध पर MSP की कानूनी गारंटी मिलेगी. गांवों में घरों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी. गरीब परिवारों को हर साल 10 लाख रुपये तक का हेल्थ इंश्योरेंस भी देने का वादा है.

Advertisement
सपा का वादा: किसानों का कर्ज माफ होगा, MSP पर कानूनी गारंटी मिलेगीसमाजवादी पार्टी ने जारी किया घोषणापत्र. (Photo- ITG)

समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है. इसमें किसानों, छात्रों, गरीबों और पुलिसकर्मियों के लिए कई बड़े वादे किए गए हैं. पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी कुछ घोषणाओं की जानकारी दी.

किसानों के लिए क्या वादे हैं

सभी 23 फसलों और दूध पर MSP की कानूनी गारंटी दी जाएगी.
किसानों का कर्ज तुरंत माफ किया जाएगा.
सिंचाई के लिए किसानों को बिजली मुफ्त मिलेगी.
गन्ना किसानों को 24 घंटे के अंदर भुगतान दिलाने के लिए 15,000 करोड़ रुपये का फंड बनाया जाएगा.

बिजली को लेकर वादे

गांवों में घरों में रहने वाले लोगों को हर महीने 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी. पार्टी ने गांवों और शहरों, दोनों जगह 24 घंटे बिजली देने की बात भी कही है.

गरीबों और इलाज के लिए

BPL परिवारों को हर साल 10 लाख रुपये तक का हेल्थ इंश्योरेंस मिलेगा.
कैंसर अस्पतालों को बेहतर बनाया जाएगा.

छात्रों और रोजगार से जुड़े वादे

छात्रों को फिर से लैपटॉप दिए जाएंगे.
50 करोड़ रुपये तक के टेंडर में दलित और OBC वर्ग को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा.

गांवों के विकास पर जोर

अखिलेश यादव ने बताया कि गांवों में सड़क, बिजली और दूसरी सुविधाएं बढ़ाने के लिए 1.5 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

जमीन के झगड़े और पुलिस

जमीन के विवाद जल्दी निपटाने के लिए खास STF बनाई जाएगी.
पुलिसकर्मियों को हफ्ते में एक छुट्टी मिलेगी और उनके काम के घंटे भी तय किए जाएंगे.

₹5 की थाली – समाजवादी कैंटीन

पूरे राज्य में समाजवादी कैंटीन.
PDA समुदायों, महिलाओं और गरीब लोगों के लिए मात्र ₹5 में भोजन.
प्रवासी मजदूरों के लिए विशेष कल्याणकारी उपाय.

महंगाई पर नियंत्रण – 'दाम बांधो' नीति

शहरों, कस्बों और गांवों में मूल्य-नियंत्रित बाजार.
जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण.
स्कूल की फीस और अस्पताल के खर्चों को सीमित करना.
कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ कार्रवाई.(समर्थ श्रीवास्तव का इनपुट)

POST A COMMENT