केला किसानों के समर्थन में अनोखा प्रदर्शन, कांग्रेस नेता ने कलेक्टर ऑफिस में किया ये काम

केला किसानों के समर्थन में अनोखा प्रदर्शन, कांग्रेस नेता ने कलेक्टर ऑफिस में किया ये काम

केला किसानों के समर्थन में आंध्र प्रदेश कांग्रेस की नेता वाईएसआर कडप्पा जिले में एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन सौंपने के बाद मीडिया से बात करते हुए शर्मिला रेड्डी ने केले के किसानों की स्थिति को गंभीर बताया और कीमतों में आई भारी गिरावट का जिक्र किया.

Advertisement
केला किसानों के समर्थन में अनोखा प्रदर्शन, कांग्रेस नेता ने कलेक्टर ऑफिस में किया ये कामकेला किसानों के समर्थन में अनोखा प्रदर्शन

संकट में फंसे केला किसानों के समर्थन में आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) की अध्यक्ष वाईएस शर्मिला रेड्डी ने वाईएसआर कडप्पा जिले में एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने केले से भरी एक गाड़ी को जिला कलेक्टर के कार्यालय तक ले गईं और किसानों के सामने मौजूद गंभीर संकट को उजागर करते हुए, उन्होंने खुद केले के गुच्छों से लदी गाड़ी को जिला कलेक्टर के ऑफिस तक चलाया और संयुक्त कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा.

किसानों को नहीं मिल रहे केले के दाम

ज्ञापन सौंपने के बाद मीडिया से बात करते हुए शर्मिला रेड्डी ने केले के किसानों की स्थिति को गंभीर बताया और कीमतों में आई भारी गिरावट का जिक्र किया, जो 26,000 रुपये प्रति टन से गिरकर 4,000 रुपये प्रति टन तक पहुंच गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि व्यापारी गिरोह बाजार में हेरफेर कर रहे हैं, जिससे किसानों को कई वर्षों से लगातार नुकसान हो रहा है.

कोल्ड स्टोरेज की कमी भी है बड़ी समस्या

उन्होंने यह भी बताया कि केले की खेती में किसानों को एक एकड़ पर करीब 2 से 3 लाख रुपये तक खर्च करना पड़ता है. आमतौर पर एक एकड़ से लगभग 30 टन तक उत्पादन होता है, लेकिन अभी जो बाजार में कीमत मिल रही है, उससे किसान अपनी लागत भी नहीं निकाल पा रहे हैं. वाईएस शर्मिला रेड्डी ने यह भी कहा कि कोल्ड स्टोरेज की कमी एक बड़ी समस्या है. इसी वजह से किसानों को मजबूरी में अपनी फसल तुरंत कम दाम पर बेचनी पड़ती है, जिससे उन्हें और नुकसान उठाना पड़ता है.

किसानों को फसल बीमा की नहीं मिल रही मदद

शर्मिला रेड्डी ने कहा कि किसानों को फसल बीमा की मदद नहीं मिल रही है, जबकि उनसे कई वादे किए गए थे. उन्होंने बताया कि करीब 170 करोड़ रुपये का बीमा पैसा अब भी बकाया है, जो किसानों को नहीं मिला है. उन्होंने यह भी कहा कि पिछली सरकारें कीमतों को स्थिर रखने के लिए सही कदम नहीं उठा पाई. उनके मुताबिक, पिछली सरकार ने 3,000 करोड़ रुपये के स्थिरीकरण कोष की घोषणा की थी और मौजूदा सरकार ने 500 करोड़ रुपये देने की बात कही है, लेकिन इसके बावजूद किसानों को कोई ठोस आर्थिक मदद नहीं मिल रही है.

कांग्रेस नेता ने की तुरंत कार्रवाई की मांग

तुरंत कार्रवाई की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसल का सही और लाभकारी दाम मिलना चाहिए. साथ ही, जो व्यापारी मिलकर गलत तरीके से कीमतें तय करते हैं, उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं. उन्होंने अच्छी गुणवत्ता वाले असली पौधे किसानों को उपलब्ध कराने और नुकसान झेल रहे किसानों को मुआवजा देने के लिए स्थिरीकरण फंड से पैसा देने की भी मांग की. शर्मिला रेड्डी ने कहा कि जब तक किसानों को इंसाफ नहीं मिल जाता, तब तक कांग्रेस पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी. (ANI)

POST A COMMENT