किसानों, कृषि उद्यमियों, एफपीओ और कृषि वैज्ञानिकों को किया जाएगा सम्मानितउत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही मंगलवार को लखनऊ में आयोजित होने वाले भव्य 'फार्म एन फूड कृषि सम्मान पुरस्कार 2026' समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे. दिल्ली प्रेस समूह की प्रतिष्ठित कृषि-केंद्रित पत्रिका और मीडिया मंच 'फार्म एन फूड' द्वारा आयोजित यह प्रादेशिक समारोह लखनऊ विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी रोड, बाबूगंज, हसनगंज स्थित ऐतिहासिक मालवीय हॉल में सुबह 9:30 बजे से आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से कृषि क्षेत्र से जुड़े सफल किसान, एफपीओ और कृषि वैज्ञानिक शामिल होंगे.
इस विशेष पुरस्कार समारोह का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में नवाचार और उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों, कृषि उद्यमियों, शोधकर्ताओं, कृषि वैज्ञानिकों, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) तथा कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित करना है. समारोह के दौरान कृषि विज्ञान केंद्रों के वरिष्ठ वैज्ञानिक भी उपस्थित रहकर उपस्थित किसानों को आधुनिक तकनीकों, उन्नत खेती और भारत सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे ताकि किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित की जा सके.
उल्लेखनीय है कि दिल्ली प्रेस समूह द्वारा वर्ष 2024 में क्षेत्रीय स्तर पर 'फार्म एन फूड कृषि सम्मान पुरस्कार' की शुरुआत की गई थी, जिसके तहत देश के विभिन्न राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, बिहार और झारखंड में सफल एवं प्रेरक आयोजन किए जा चुके हैं. कार्यक्रम में कृषि मंत्री शाही की गरिमामयी उपस्थिति में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सैकड़ों किसानों और कृषि से जुड़ी संस्थाओं का उत्साहवर्धन किया जाएगा.
ये भी पढ़ें-
यूपी में आज से शुरू होगी मॉनसूनी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें 30 जून का वेदर अपडेट
‘किसान सारथी’ बना डिजिटल सलाहकार, एक क्लिक पर मिल रही मौसम, मंडी और खेती की जानकारी
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today