Advertisement
15 Nov News Update: पढ़ें देश भर से आज के दिन की 20 बड़ी खबरें, जानें खेती-किसानी की दुनिया में क्या रहा खास

15 Nov News Update: पढ़ें देश भर से आज के दिन की 20 बड़ी खबरें, जानें खेती-किसानी की दुनिया में क्या रहा खास

क‍िसान तक Nov 15, 2025, Updated Nov 15, 2025, 7:03 PM IST

Agriculture Live BlogAgriculture Live Blog

उत्तर भारत में सर्दियों की दस्तक के साथ ही मौसम पूरी तरह से बदल चुका है और बदल चुका है किसानों के लिए बुआई का सीजन. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में शीतलहर के साथ ही किसान भी रबी की फसलों की बुआई में जुट गए हैं. मौसम विभाग (IMD) ने इस बार कड़ाके की ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है और किसानों को तैयार रहने की सलाह दी है. वहीं दूसरी ओर कर्नाटक और तमिलनाडु समेत दक्षिणी राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है. देश में रबी का सीजन की फसलों की बुआई जोर-शोर से जारी है तो खरीफ फसलों की खरीद का काम भी एक तरफ चल रहा है. ऐसे में हम आपको यहां पर पल-पल न सिर्फ मौसम की ताजा और अपडेटेड जानकारी मुहैया कराएंगे बल्कि खेती-बाड़ी पर पड़ने वाले मौसम के असर के बारे में भी बताएंगे. शंंभू बॉर्डर पर शुक्रवार से किसान नेता डटे हैं और इसके बारे में भी ताजा अपडेट यहां पर मिलते रहेंगे. इसके साथ ही साथ खाद-बीज से लेकर, किसानों के ल‍िए जरूरी सरकारी योजनाओं की जानकारियां और देशभर में हो रहे बड़े घटनाक्रमों की हर अपडेट भी इस लाइव और लगातार अपडेट के साथ मिलती रहेगी.  

6:50 PM(5 महीने पहले)

कर्नाटक में गन्ना किसानों का विरोध जारी, 3500 रुपये प्रति टन की करने की मांग

Posted by :- Sandeep kumar

मुधोल (बागलकोट) में गन्ना किसानों का विरोध जारी है. सरकार ने गन्ने का न्यूनतम दाम 3300 रुपये प्रति टन तय किया है, लेकिन किसान 3500 रुपये प्रति टन की मांग पर अड़े हुए हैं.

गुरुवार रात प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गया, 30 से ज्यादा गन्ना लदे ट्रैक्टरों को आग के हवाले कर दिया गया. पुलिस और फैक्ट्री सुरक्षा कर्मियों के साथ झड़प में कई लोग घायल भी हुए.

अधिकारियों ने कहा कि तोड़फोड़ और आगजनी कुछ शरारती लोगों ने की है, और इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

6:17 PM(5 महीने पहले)

यूपी सरकार का भ्रष्टाचार के प्रति ’जीरो टाॅलरेन्स’ की नीति, गन्ना विभाग के कई लोगों पर कड़ी कार्यवाई

Posted by :- Sandeep kumar

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश और जीरो टॉलरेंस की नीति का अनुसरण करते हुए गन्ना विभाग ने भ्रष्टाचार से सम्बन्धित गंभीर प्रकरण पर त्वरित और कठोर कार्यवाही करते हुए ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, रजपुरा, जिला-सम्भल श्रीमती ममता भारती के खिलाफ भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितता पाये जाने के कारण तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया हेै. प्राथमिक जांच में पाया गया कि परिक्षेत्र मुरादाबाद के अन्तर्गत जनपद-सम्भल के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, रजपुरा द्वारा अपने स्वार्थ पूर्ति के लिए वित्तीय अनियमितता करने पर कड़ी कार्यवाही की गयी है. 

5:43 PM(5 महीने पहले)

बागेश्वर में बर्फ़ीली हवाओं ने बढ़ाई सर्दी, बैजनाथ और कपकोट में बढ़ी ठिठुरन

Posted by :- Sandeep kumar

बागेश्वर जनपद में शीतलहर का प्रकोप तेज हो गया है. बैजनाथ और कपकोट क्षेत्र में लगातार चल रही बर्फ़ीली हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है. सुबह और शाम के समय ठिठुरन इतनी बढ़ गई है कि अलाव ही गर्मी का एकमात्र सहारा बन गए हैं. राहगीर और स्थानीय लोग चौराहों और दुकानों के बाहर आग तापते हुए नजर आ रहे हैं.

लगातार बढ़ती ठंड ने जनजीवन की रफ्तार धीमी कर दी है. खेतों में किसानों के कामकाज पर असर पड़ा है, स्कूलों में उपस्थिति घटने लगी है और बाजारों की रौनक फीकी पड़ गई है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है और शीतलहर का असर पूरे जिले में बने रहने की संभावना है. 
 

5:06 PM(5 महीने पहले)

जालना में तेंदुए का आतंक… एक गाय पर किया हमला, किसानों में डर का माहौल

Posted by :- Sandeep kumar

जालना के रुई इलाके में तेंदुआ की दहशत लगातार बढ़ती जा रही है. अंबड तहसील के रुई गांव में बीती रात एक गाय पर तेंदुआ ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. इस घटना के बाद स्थानीय किसानों और ग्रामीणों में भारी दहशत फैल गई है.

मिली जानकारी के मुताबिक, रुई गांव के किसान भगवत ढवळे के खेत में बने गोठे में एक गाय बंधी हुई थी. देर रात अचानक तेंदुआ वहां घुस आया और गाय पर हमला कर उसे मार डाला. सुबह यह दृश्य देखकर ग्रामीण घबरा उठे और पूरे परिसर में डर का वातावरण निर्माण हो गया.
 

4:22 PM(5 महीने पहले)

517 आदिवासी बहुल गांवों के विकास के लिए काम कर रही योगी सरकार

Posted by :- Sandeep kumar

सोनभद्र: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "पीएम मोदी ने पीएम जनमन योजना के तहत 'धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान' का शुभारंभ किया है. इस अभियान के तहत, डबल इंजन की सरकार उत्तर प्रदेश के 517 आदिवासी बहुल गांवों के समग्र विकास के लिए काम कर रही है, साथ ही उन्हें बुनियादी सुविधाएं भी प्रदान कर रही है."

3:31 PM(5 महीने पहले)

गाजियाबाद में लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, जांच शुरु

Posted by :- Sandeep kumar

गाजियाबाद के मोदीनगर तहसील की महिला लेखपाल बबीता त्यागी का रिश्वत लेते हुए किया गया स्टिंग वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आते ही प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से लेखपाल को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी है. 

दरअसल मोदीनगर के गांव नंगला आक्खू निवासी किसान संदीप अपनी भूमि के अंश-विभाजन का काम कराने के लिए महिला लेखपाल के पास गया था रिश्वत के एवज में महिला लेखपाल उसका काम करने को तैयार होती है. घटना के वायरल वीडियो में स्पष्ट दिखाई देता है कि बबीता त्यागी अपनी कार की आगे की सीट पर बैठी हैं. किसान पैसे निकालता है, तभी लेखपाल उसे चेताती नजर आती हैं—
 

3:21 PM(5 महीने पहले)

यूपी में वृद्धावस्था पेंशन के लिए अब नहीं भरना पड़ेगा फॉर्म, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Posted by :- Sandeep kumar

उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठ में वृद्धा पेंशन को लेकर बड़ा फैसला लिया है. इस फैसले के तहत अब राज्य में बिना फॉर्म भरे ही वृद्धावस्था पेंशन मिल जाएगी. यह पेंशन हर परिवार में 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को दी जाएगी. अब तक यह पेंशन 67.50 लाख बुजुर्गों को मिल रही है.

2:12 PM(5 महीने पहले)

केंद्र सरकार ने चीनी के निर्यात के लिए तय किया मिलों का कोटा

Posted by :- Sandeep kumar

सरकार ने 2025-26 चीनी सीजन के लिए 15 लाख टन (एलएमटी) चीनी के निर्यात की अनुमति दी है. साथ ही गन्ना शीरे पर एक्‍सपोर्ट ड्यूटी को हटाने का भी फैसला किया है. ऐसे में यह पूरी तरह से जीरो हो गया है. खाद्य मंत्रालय ने इस सिलसिले में शुक्रवार को सभी शुगर मिलों को नोटिफाई किया है कि उसने साल 2025-26 सीजन (अक्टूबर–सितंबर) के दौरान 15 लाख टन चीनी के निर्यात कोटा अलॉट आवंटित करने का निर्णय लिया है. यह परमिट पिछले तीन चीनी सीजन्‍स में औसत उत्पादन के आधार पर सभी चालू शुगर मिलों के बीच प्रो-राटा आधार पर बांटे गए हैं. (पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें)

1:35 PM(5 महीने पहले)

दिल्ली में वायु प्रदूषण कम करने के लिए किया जा रहा पानी का छिड़काव

Posted by :- Sandeep kumar

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण कम करने के लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है. 

1:04 PM(5 महीने पहले)

51 हजार से ज्‍यादा किसानों से हुई धान खरीद, 48 घंटे के अंदर दिए गए पैसे

Posted by :- Sandeep kumar

उत्तर प्रदेश में धान की खरीद जोर-शोर से जारी है और अब तक हजारों किसानों को इससे फायदा हुआ है. सरकार की तरफ से दी गई है जानकारी के अनुसार अब तक 50 हजार से ज्‍यादा किसानों से धान की खरीद हो चुकी है जबकि हजारों किसानों ने इसके लिए रजिस्‍ट्रेशन करवाया है. सरकार ने बताया है कि उसकी तरफ से कितने खरीद केंद्र बनाए गए हैं जहां पर किसान आकर लगातार धान खरीद के लिए रजिस्‍ट्रेशन करा रहे हैं. साथ ही उन्‍हें न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य यानी एमएसपी का फायदा भी मिल रहा है. (पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें)

12:37 PM(5 महीने पहले)

मिल मालिकों ने मांगी आटा, सूजी और मैदा के निर्यात की अनुमति

Posted by :- Sandeep kumar

खाद्य मंत्रालय ने वाणिज्य मंत्रालय को आटा मिल मालिकों की ये मांग भेज दी है कि आटा, सूजी और मैदा जैसे गेहूं उत्पादों के निर्यात की अनुमति दी जाए, जिसकी शुरुआत 10 लाख टन की सीमा से की जाए. सरकार ने 2022 में इन उत्पादों के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था. 12 नवंबर को एक कार्यालय ज्ञापन में, खाद्य मंत्रालय ने विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) से अनुरोध किया कि प्रतिबंध हटाने की मांग पर “उचित समझे जाने पर आगे आवश्यक कार्रवाई की जाए.” गेहूं की पर्याप्त घरेलू उपलब्धता को देखते हुए, रोलर फ्लोर मिलर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने गेहूं उत्पादों के निर्यात की अनुमति देने का अनुरोध किया है. (पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें)

12:02 PM(5 महीने पहले)

छत्तीसगढ़ सरकार ने 14 नई सिंचाई परियोजनाओं को दी मंजूरी

Posted by :- Sandeep kumar

छत्तीसगढ़ सरकार ने 14 नई सिंचाई परियोजनाओं को सैद्धांतिक मंज़ूरी दे दी है, जिससे एक लाख हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि सिंचाई के दायरे में आ जाएगी, एक अधिकारी ने बताया.

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ सिंचाई परियोजना बोर्ड की 33वीं बैठक की अध्यक्षता की.

बैठक में राज्य की सिंचाई क्षमता बढ़ाने, भूजल स्तर में सुधार लाने और शहरी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को मज़बूत करने पर चर्चा हुई. 

11:15 AM(5 महीने पहले)

अलवर में डीजल चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Posted by :- Sandeep kumar

अलवर जिले की उद्योग नगर थाना पुलिस ने अन्तर्राज्यीय डीजल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए डीजल चोरी करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त 5 वाहनों को जब्त किया है. इन लोगों के पास से लगभग 2 हजार लीटर डीजल-पैट्रोल बरामद किया गया है.

थानाधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 6 मई 2023 को परिवादी रामकिशोर पु्त्र दानाराम बागरिया, निवासी मोजमाबाद थाना मोजमाबाद जिला जयपुर ग्रामीण ने बताया की मैं किसान बाड़ी बिल्डर की गाडी चलाता हूैं. मैं कंपनी के सामने गाडी खड़ी करके गाड़ी में सो गया था. सुबह जब उठा तो देखा की गाडी की डीजल की टंकी का दक्कन टुटा हुआ पड़ा था और गाड़ी में 370 लीटर डीजल था, जो पूरा का पूरा डीजल चोरी हो चुका था। फिर वहीं पर किसी व्यक्ति ने एक बोलेरो गाड़ी की रात करीब 3 बजे डीजल टैंक तोड़कर उससे भी डीजल चोरी कर लिया.

10:34 AM(5 महीने पहले)

उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, बिना फॉर्म भरे ही मिल जाएगी वृद्धावस्था पेंशन

Posted by :- Sandeep kumar

उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, बिना फॉर्म भरे ही मिल जाएगी वृद्धावस्था पेंशन

हर परिवार में 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग को दी जाएगी वृद्धावस्था पेंशन

अब तक 67.50 लाख बुजुर्गों को मिल रही वृद्धावस्था पेंशन

एक परिवार एक पहचान, योजना के तहत हर परिवार के 60 साल के बुजुर्ग का डाटा सरकार के पास होगा इसी डाटा के आधार पर दी जाएगी वृद्धावस्था पेंशन नहीं भरना होगा किसी को कोई फॉर्म.

समाज कल्याण विभाग app के जरिए लेगा बुजुर्ग की सहमति

9:37 AM(5 महीने पहले)

छत्तीसगढ़ में आज से शुरू होगी धान की खरीदी, किसानों में उत्‍साह

Posted by :- Bajpai

छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी शुरू हो जाएगी.राज्‍य सरकार समर्थन मूल्य पर आज से धान खरीदेगी. धान खरीदी को लेकर किसानों में खासा उत्साह है. प्रदेश के 2739 खरीद केंद्रों पर धान खरीदी की जाएगी. धान खरीदी को लेकर बारदाने सहित तमाम तरह की व्यवस्था केंद्रों पर की गई है. सरकार 3100 रुपये प्रति क्विंटल के दाम पर धान खरीदी करेगी. राज्‍य में 15 नवंबर से 31 जनवरी तक किसानों से धान खरीदा जाएगा. साल 2025-26 में 26.49 लाख किसानों का रजिस्‍ट्रेशन किया गया है. इस साल 28.95 लाख हेक्टेयर धान रकबे का रजिस्‍ट्रेशन हुआ है.

9:18 AM(5 महीने पहले)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज का गुजरात दौरे पर, सूरत के बुलेट ट्रेन स्‍टेशन का लेंगे जायजा  

Posted by :- Bajpai

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के दौरे पर हैं. वह सुबह 9.15 बजे सूरत पहुंचेंगे और फिर सुबह 10 बजे बुलेट ट्रेन स्टेशन पर उनका आगमन होगा. 10 से 11.15 बजे तक बुलेट ट्रेन स्टेशन का दौरा और प्रोजेक्ट की समीक्षा करेंगे, देश का पहला बुलेट ट्रेन स्टेशन बनकर तैयार हो चुका है, अगले साल सुरत से बिलीमोरा तक ट्रेन दौड़ाने के लक्ष्य है . 12. 30 बजे पीएम मोदी देव मोगरा मंदिर जाएंगे.देवमोगरा मंदिर में दोपहर 12.45 से 1 बजे तक पूजा-अर्चना होगी.नर्मदा जिले की सागबारा तहसील के देवमोगरा में आदिजातियों की कुलदेवी पांडोरी माता (याहमोगी) का मंदिर स्थित है. सतपुड़ा की पर्वतमालाओं में प्रकृति की गोद में बसे इस धाम में स्वयंभू याहा पांडोरी देवमोगरा माता आदि-अनादि काल से स्वयं कणी-कंसरी के रूप में विराजमान हैं. यहां गुजरात, महाराष्‍ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान के आदिजाति समुदाय के लोग याहामोगी पांडोरी की कुलदेवी के रूप में अपार श्रद्धा-आस्था तथा भक्ति के साथ पूजा-अर्चना करते हैं. इस पवित्र हेला दाब की आदि-अनादि काल से बहुत अनूठी महिमा रही है. बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती का समारोह सभा स्थल पर दोपहर 2 बजे पीएम मोदी पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे. इस कार्यक्रम मे पीएम मोदी 9,700 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास -लोकार्पण करेंगे. गुजरात की विकास यात्रा को सुदृढ़ बनाने के लिए इस उत्सव के हिस्से के रूप में केन्द्र सरकार की ओर से 7,667 करोड़ रुपए तथा राज्य सरकार की ओर से 2,112 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की भेंट दी जाएगी. इस दिन शाम को भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित नाट्य प्रस्तुति का आयोजन एकता नगर में किया गया है. इस समारोह का सीधा प्रसारण राज्य के आदिजाति जिलों की 23 तहसीलों में किया जाएगा. शाम 5 बजे पीएम मोदी सूरत से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. 

8:36 AM(5 महीने पहले)

नासिक के रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, आठ लोग घायल

Posted by :- Bajpai

एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर नासिक के एक घनी आबादी वाले इलाके में घुस आए एक तेंदुए को बचाने की कोशिश में दो वन विभाग कर्मियों समेत आठ लोग घायल हो गए. उन्होंने बताया कि तेंदुआ संत कबीर नगर, कामगार नगर, पारिजात नगर और भोंसला मिलिट्री स्कूल के पीछे वनविहार कॉलोनी में देखा गया. अधिकारी ने कहा, 'इलाके में घूमते हुए यह एक घर में घुस गया. वन विभाग, पुलिस और स्वयंसेवकों द्वारा दो घंटे के अभियान के बाद तेंदुए को बचा लिया गया. उसे बेहोश कर दिया गया और म्हसरुल स्थित वन्यजीव उपचार केंद्र ले जाया गया.' उन्होंने बताया कि बचाव अभियान के दौरान दो वन विभाग कर्मियों समेत आठ लोग घायल हो गए. राज्य के जल संसाधन एवं आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन, जो मौके पर पहुँचे और बचाव अभियान में शामिल हुए, ने स्वीकार किया कि क्षेत्र में तेंदुओं की संख्या बढ़ रही है. महाजन ने कहा, 'हाल ही में कैबिनेट बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी. नागरिक घायल हो रहे हैं, छोटे बच्चे मारे जा रहे हैं. सरकार इस मुद्दे पर गंभीर है। वन मंत्री गणेश नाइक से भी इस पर चर्चा हुई. मैंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से कहा है कि वे मुझे इस मुद्दे को संभालने की अनुमति दें क्योंकि यह आपदा प्रबंधन के अंतर्गत आता है.'उन्होंने कहा कि समाधान निकालने के लिए पिंजरों और जालों की संख्या के साथ-साथ मानव संसाधन भी बढ़ाया जाएगा. 

8:10 AM(5 महीने पहले)

बंगाल में पारा सामान्य से 2-3 डिग्री नीचे रहेगा: आईएमडी

Posted by :- Bajpai

मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि पश्चिम बंगाल के अधिकांश जिलों में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहने और उसके बाद बढ़ने की संभावना है. बुलेटिन में कहा गया है कि रविवार से बुधवार तक सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक बुलेटिन में कहा कि पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा. बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य के सभी जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा. उत्तरी बंगाल के पहाड़ी पर्यटन शहर दार्जिलिंग में शुक्रवार को राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बुलेटिन में कहा गया है कि बीरभूम जिले के श्रीनिकेतन में राज्य का सबसे कम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पुरुलिया में तापमान थोड़ा अधिक 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कोलकाता में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

7:57 AM(5 महीने पहले)

बुलंदशहर में 20 साल पुराने गौ हत्या मामले में 25 आरोपी दोषी

Posted by :- Bajpai

बुलंदशहर जिले की एक अदालत ने शुक्रवार को गौ हत्या और पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी के करीब 20 साल पुराने एक मामले में 25 आरोपियों को दोषी करार दिया है. एक शासकीय अधिवक्‍ता ने यह जानकारी दी. विशेष लोक अभियोजक योगेश कुमार ने बताया कि अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद, अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश (गैंगस्टर अधिनियम) चंद्र विजय श्रीनेत ने शुक्रवार को 25 आरोपियों को दोषी ठहराया. अभियोजक ने बताया कि एक आरोपी की मृत्यु हो चुकी है और चार अन्य की पत्रावलियां अलग कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि अदालत ने सजा सुनाने के लिए 17 नवंबर की तारीख तय की.कुमार ने घटना के संदर्भ में बताया कि यह घटना दो मई, 2005 को कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अकबरपुर और कमालपुर वन क्षेत्र में हुई थी, जहां कई लोग गोवंश का वध कर रहे थे. कुमार ने बताया कि जब पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया, तो उनमें से दो ने कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से गोलियां चलाईं, लेकिन पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए. 

7:37 AM(5 महीने पहले)

यूपी में अब तक 51 हजार से अधिक किसानों से हुई धान की खरीद

Posted by :- Bajpai

यूपी में 1 अक्टूबर से पश्चिम और 1 नवंबर से पूर्वी उत्तर प्रदेश में धान खरीद शुरू हुई थी. योगी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल अन्नदाता किसान निरंतर इससे जुड़ रहे हैं. 14 नवंबर तक 51,361 किसानों से 3.01 लाख मीट्रिक टन से अधिक की धान खरीद हो चुकी है. धान (कॉमन)-2369 व (ग्रेड-ए) की खरीद 2389 रुपये प्रति कुंतल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर हो रही है. खाद्य व रसद विभाग के मुताबिक धान खरीद सत्र के लिए शुक्रवार तक 3,82,997 किसानों का पंजीकरण किया गया है. वहीं 51,361 किसानों से 3.01 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई. अब तक प्रदेश में 4139 क्रय केंद्रों की स्थापना की जा चुकी है.