MSP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने विपणन सत्र 2025-26 के लिए 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि को मंजूरी दे दी है.
सरकार ने विपणन सत्र 2025-26 के लिए खरीफ फसलों के एमएसपी में वृद्धि की है, ताकि किसानों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित किया जा सके. पिछले साल की तुलना में एमएसपी में सबसे अधिक वृद्धि नाइजरसीड (820 रुपये प्रति क्विंटल) के लिए की गई है, इसके बाद रागी (596 रुपये प्रति क्विंटल), कपास (589 रुपये प्रति क्विंटल) और तिल (579 रुपये प्रति क्विंटल) के लिए एमएसपी में वृद्धि की गई है.
इस बार सबसे ज्यादा एमएसपी में बढ़ोतरी नाइजर सीड (रामतिल) में 820 रुपये प्रति क्विंटल की गई है. इसके बाद रागी में 596 रुपये, कपास में 589 रुपये और तिल में 579 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है. सभी खरीफ फसलों की एमएसपी बढ़ाकर किसानों को लागत का कम से कम 1.5 गुना मुनाफा देने की नीति को मजबूत किया गया है.
ये भी पढ़ें: खरीफ एमएसपी के लिए सरकार ने दिए 2,07,000 करोड़ रुपये, इन 14 फसलों का दाम भी बढ़ाया
प्रेस ब्रीफिंग में सरकार ने यह भी बताया कि कांग्रेस सरकार में और बीजेपी सरकार में धान की कितनी खरीद हुई और किसानों को एमएसपी का कितना पैसा मिला. 2004 से 2014 तक 4590 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई जबकि 2014 से 2024-25 तक 7608 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई. तब की सरकार में 14 खरीफ फसलों की खरीद 4679 एलएमटी हुई जबकि अब की सरकार में यह खरीद 7871 लाख मीट्रिक टन हुई.
ये भी पढ़ें: सरकार ने इन 14 फसलों का एमएसपी बढ़ाया, रागी और कपास में बंपर उछाल
कैबिनेट मीटिंग के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 2004-05 से 2013-14 तक धान की एमएसपी के लिए किसानों को 4.44 लाख करोड़ रुपये दिए गए जबकि 2014-15 से 2024-25 में 14.16 लाख करोड़ रुपये दिए गए. 14 खरीफ फसलों के लिए कांग्रेस सरकार ने किसानों को 4.75 लाख करोड़ रुपये दिए जबकि मौजूदा मोदी सरकार ने 16.35 लाख करोड़ रुपये दिए हैं.
फसल | नया MSP (₹/क्विंटल) | पिछला MSP | बढ़ोतरी (₹) |
धान (सामान्य) | 2369 | 2300 | 69 |
ज्वार (हाइब्रिड) | 3699 | 3371 | 328 |
बाजरा | 2775 | 2625 | 150 |
रागी | 4886 | 4290 | 596 |
मक्का | 2400 | 2225 | 175 |
रागी और बाजरा जैसे श्री अन्न (न्यूट्री-सीरियल्स) को बढ़ावा देने के लिए इनका MSP ज्यादा रखा गया है.
फसल | नया MSP | बढ़ोतरी |
अरहर | 8000 | 450 |
मूंग | 8768 | 86 |
उड़द | 7800 | 400 |
दालों की खेती को प्रोत्साहन देने के लिए इनके समर्थन मूल्य में भी वृद्धि की गई है.
फसल | नया MSP | बढ़ोतरी |
तिल (सेसमम) | 9846 | 579 |
सूरजमुखी | 7721 | 441 |
सोयाबीन | 5328 | 436 |
रामतिल (नाइजरसीड) | 9537 | 820 |
मूंगफली | 7263 | 480 |
तेल उत्पादन बढ़ाने के लिए तिलहन फसलों का MSP काफी बढ़ाया गया है.
कपास का प्रकार | नया MSP | बढ़ोतरी |
मीडियम स्टेपल | 7710 | 589 |
लॉन्ग स्टेपल | 8110 | 589 |
कपास उगाने वाले किसानों को भी सीधा लाभ मिलेगा.
इस बार MSP को किसानों की लागत का कम से कम 50% अधिक रखा गया है. कुछ फसलों में यह 63% (बाजरा), 59% (मक्का, अरहर) और 53% (उड़द) तक है.
Copyright©2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today