चंडीगढ़ को मिली सबसे बड़ी गौशाला, एक हजार मवेशियों को रखने की है क्षमता

चंडीगढ़ को मिली सबसे बड़ी गौशाला, एक हजार मवेशियों को रखने की है क्षमता

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को ₹6.4 करोड़ की लागत से बने रायपुर कलां में शहर की सबसे बड़ी गौशाला का उद्घाटन किया, जिसमें लगभग 1,000 मवेशियों को रखने की क्षमता है.

Advertisement
चंडीगढ़ को मिली सबसे बड़ी गौशाला, एक हजार मवेशियों को रखने की है क्षमताचंडीगढ़ को मिला सबसे बड़ा गौशाला, सांकेतिक तस्वीर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को ₹6.4 करोड़ की लागत से बने रायपुर कलां में शहर की सबसे बड़ी गौशाला का उद्घाटन किया, जिसमें लगभग 1,000 मवेशियों को रखने की क्षमता है. इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “गौशाला गायों के प्रति हमारे सम्मान और श्रद्धा का प्रतीक है. इन जानवरों की देखभाल करना हमारा कर्तव्य है, जोकि हमारी संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग हैं.”

उन्होंने आगे कहा कि बेहतर प्रबंधन और स्वच्छ वातावरण में जानवरों को समायोजित करने में चंडीगढ़ ने अन्य शहरों का नेतृत्व किया है. उन्होंने कहा कि गाय सदियों से भारतीय सभ्यता, संस्कृति और परंपरा का हिस्सा रही है. सरकार ने गौ रक्षा के मुद्दे को गंभीरता से लिया था और पशुओं की रक्षा के लिए विभिन्न नीतियां और कानून बनाए हैं.

टिकाऊ कृषि पर पड़ेगा महत्वपूर्ण प्रभाव 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि स्थायी गाय पालन, संरक्षण और कल्याण को बढ़ावा देने से भारतीय कृषि और संस्कृति पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ सकता है, जिससे देश के लिए एक अधिक टिकाऊ भविष्य बन सकता है.

इसे भी पढ़ें- El Nino: चावल के दाम भी चढ़े आसमान? पूरी दुनिया में अल-नीनो का खौफ, महंगा हो रहा भात

उन्होंने गौशाला परिसर के अंदर एक अस्पताल के अलावा आधुनिक आश्रयों का निर्माण करके आवारा पशुओं की सुरक्षा और उन्हें स्वस्थ वातावरण प्रदान करने के प्रयासों की सराहना की.

यह परियोजना अन्य शहरों के लिए एक मिसाल

इस मौके पर पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने कहा कि यह परियोजना अन्य शहरों के लिए एक मिसाल कायम करेगी. जबकि शहर की सांसद किरण खेर ने कहा कि स्वस्थ वातावरण मिलने से बछड़ों को भी इस परियोजना से लाभ होगा.

इसे भी पढ़ें- काम की बातः खेत में लगवाना चाहते हैं शेडनेट या पॉली हाउस, 15 मई तक करें आवेदन

वहीं इस दौरान प्रशासक के सलाहकार धरम पाल ने फेज-1 में 3.86 एकड़ में फैली फैसिलिटी में रखरखाव प्रणाली पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि परियोजना के फेज-2 में 1.06 एकड़ जोड़ा जाएगा, जबकि फेज-3 में कवर्ड एरिया 7.49 एकड़ तक बढ़ाया जाएगा. प्रथम चरण में मवेशी और चारा शेड, देखभाल करने वालों के लिए आवासीय क्षेत्र, एक हरित पट्टी और चरागाह शामिल थे. पशुओं को नियमित रूप से उचित आश्रय, पौष्टिक चारा, स्वच्छ पानी और प्रशिक्षित देखभाल करने वालों की एक टीम प्रदान की जा रही थी.

केंद्र की भाजपा सरकार जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध: रक्षा मंत्री

राजनाथ सिंह ने सेक्टर 33 स्थित चंडीगढ़ भाजपा प्रदेश कार्यालय कमलम का भी दौरा किया और पार्टी के पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. केंद्र सरकार के बारे में बोलते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की बात हो रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अपनी अलग पहचान बनाई है और आज भारत कमजोर देश नहीं रहा, वह एक मजबूत भारत के रूप में उभरा है.
 


 

POST A COMMENT