Potato Price: मंडियों में आलू का निकला 'दम', महज इतना मिल रहा भाव, संकट में फंसे किसान

Potato Price: मंडियों में आलू का निकला 'दम', महज इतना मिल रहा भाव, संकट में फंसे किसान

Potato Mandi Rate: यूपी, पश्चिम बंगाल और गुजरात की मंडियों में आलू के भाव दबाव में बने हुए हैं. ज्यादा आवक और बढ़ी सप्लाई के कारण किसानों को उम्मीद के मुताबिक रेट नहीं मिल पा रहे हैं.

Advertisement
Potato Price: मंडियों में आलू का निकला 'दम', महज इतना मिल रहा भाव, संकट में फंसे किसानआलू का मंडी भाव (फाइल फोटो)

बीते कुछ महीनों से देश के प्रमुख आलू उत्पादक राज्‍यों की मंडियों में कम कीमतों से किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. हालात यह है कि किसानों को 4 से 6 रुपये प्रति  किलोग्राम के भाव से उपज बेचनी पड़ रही है. यह नुकसान किसानों के लिए अगली फसल की बुवाई पर असर डालने का काम कर रहा है. अगर आगे भी यही हालात रहे तो किसानों को अगली फसल के लिए फिर से कर्ज उठाना पड़ेगा. उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और गुजरात की मंडियों में आलू के भाव बेहद कमजोर बने हुए हैं, जिससे किसानों को उम्मीद के मुताबिक रेट नहीं मिल पा रहे हैं.  जानिए तीनों राज्‍यों की मंडियों में आलू के ताजा भाव...

उत्‍तर प्रदेश की मंडियों में आलू का भाव

मंडी वैरायटी/ग्रेड न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) अध‍िकतम कीमत (रु/क्विंटल) औसत कीमत (रु/क्विंटल)
लालगंज एपीएमसी, रायबरेली देसी - FAQ 1000 1200 1100
खलीलाबाद एपीएमसी, संत कबीर नगर मीडियम 1000 1000 1000
छिबरामऊ एपीएमसी, कन्नौज अन्य - FAQ 500 500 500
कन्नौज एपीएमसी, कन्नौज अन्य - FAQ 450 450 450
मुरादनगर एपीएमसी, गाजियाबाद मीडियम 1000 1000 1000
हसनपुर एपीएमसी, अमरोहा देसी - FAQ 400 420 410
हसनपुर एपीएमसी, अमरोहा अन्य - FAQ 410 410 410
जसवंतनगर एपीएमसी, इटावा देसी - मीडियम 500 700 600
फर्रुखाबाद एपीएमसी, फर्रुखाबाद लोकल - FAQ 400 500 450
सादाबाद एपीएमसी, हाथरस अन्य - FAQ 500 500 500
खंडला एपीएमसी, शामली देसी - FAQ 500 570 535

उत्तर प्रदेश की मंडियों में 20 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक आलू की कुल आवक करीब 4631.99 मीट्रिक टन आलू की आवक दर्ज की गई. कई प्रमुख मंडियों में भाव 400 से 700 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहे. कन्नौज, अमरोहा और फर्रुखाबाद जैसी मंडियों में लोअर रेंज के भाव देखने को मिले, जबकि कुछ जगहों पर भाव 1000 रुपये के आसपास भी रहे.

पश्चिम बंगाल की मं‍डियों में आलू का भाव

मंडी वैरायटी/ग्रेड न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) अध‍िकतम कीमत (रु/क्विंटल) औसत कीमत (रु/क्विंटल)
बीरभूम एपीएमसी, बीरभूम आलू - FAQ 900 1000 950
बक्सीरहाट एपीएमसी, कूचबिहार ज्योति - FAQ 780 820 800
गंगारामपुर एपीएमसी, दक्षिण दिनाजपुर लोकल - FAQ 510 540 530
पांडुआ एपीएमसी, हुगली ज्योति - FAQ 620 680 660
धूपगुड़ी एपीएमसी, जलपाईगुड़ी ज्योति - FAQ 600 700 650
झाड़ग्राम एपीएमसी,  ज्योति - FAQ 560 650 610
गजोल एपीएमसी, मालदा लोकल - FAQ 400 420 410
एगरा/कॉन्टाई एपीएमसी, पूर्वी मिदनापुर ज्योति - FAQ 800 820 810
घाटाल एपीएमसी, पश्चिम मिदनापुर ज्योति - लोकल 720 760 740
जंगीपुर एपीएमसी, मुर्शिदाबाद ज्योति - FAQ 450 550 500
बारासात एपीएमसी, उत्तर 24 परगना ज्योति - FAQ 1100 1100 1100
बलरामपुर एपीएमसी, पुरुलिया अन्य - FAQ 700 1000 800
कालियागंज एपीएमसी, उत्तर दिनाजपुर अन्य - FAQ 550 600 580

पश्चिम बंगाल की मंडियों में कुल लगभग 1901.25 मीट्रिक टन आलू की आवक रही. यहां ज्योति और लोकल वैरायटी के भाव 400 से 1100 रुपये प्रति क्विंटल के बीच दर्ज किए गए. बारासात जैसी मंडी में ऊपरी भाव 1100 रुपये तक रहे, लेकिन अधिकतर मंडियों में औसत भाव 500-800 रुपये के बीच ही सीमित दिखे. 

गुजरात की मंड‍ियों में आलू का भाव

मंडी वैरायटी/ग्रेड न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) अध‍िकतम कीमत (रु/क्विंटल) औसत कीमत (रु/क्विंटल)
आनंद (सब्जी यार्ड) एपीएमसी, आणंद ग्रेड बी 600 800 700
अंकलेश्वर एपीएमसी, भरूच ग्रेड ए 800 1500 1300
दाहोद (सब्जी मार्केट) एपीएमसी, दाहोद लोकल 800 1200 1100
मेहसाणा (सब्जी मार्केट) एपीएमसी, मेहसाणा लोकल 300 1000 750
बिलिमोरा एपीएमसी, नवसारी (गुजरात) अन्य - FAQ 1100 1700 1400
पोरबंदर एपीएमसी रेड नैनीताल - नॉन FAQ 750 1250 1000
गोंडल (सब्जी मार्केट) एपीएमसी, राजकोट लोकल 500 1250 875
राजकोट (सब्जी सब यार्ड) एपीएमसी FAQ 470 1295 880
सूरत एपीएमसी, सूरत अन्य - FAQ 400 1500 950
पादरा एपीएमसी, वडोदरा अन्य - FAQ 1000 1800 1400

गुजरात की मंडियों में करीब 1457.84 मीट्रिक टन आलू की आवक दर्ज हुई. यहां 300 रुपये से लेकर 1800 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव देखने को मिले, लेकिन ज्यादातर मंडियों में औसत भाव 700 से 1400 रुपये के बीच रहे.

POST A COMMENT